पूर्व एयर होस्टेस ड्रग्स के साथ गिरफ्तार: डायपर में छिपाकर ले जा रही थी; पैकेट बनाकर बेचने की थी तैयारी, पहले भी जा चुकी है जेल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सूरत।
क्राइम ब्रांच ने ड्रग्स तस्करी के मामले में मुंबई की रहने वाली पूर्व एयर होस्टेस मानसी सैयद (41) और उसके दोस्त सोहेल सुलेमान शेख (20) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से 977 ग्राम एमडी (मेफेड्रोन) बरामद की है, जिसकी कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है।
डायपर के पैकेट में छिपाई थी ड्रग्स
आरोप है कि ड्रग्स की यह खेप वडोदरा से मुंबई ले जाई जा रही थी, जहां इसे छोटे पैकेट में बेचने की तैयारी थी। क्राइम ब्रांच को सोमवार को सूचना मिली थी कि एक कार में बड़ी मात्रा में एमडी ड्रग्स ले जाई जा रही है।
संदिग्ध अर्टिगा को रोककर तलाशी ली
कार वडोदरा से मुंबई की ओर जाने की जानकारी मिलने के बाद टीम ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के एक टोल पोस्ट पर निगरानी बढ़ा दी। कुछ देर बाद पुलिस ने संदिग्ध अर्टिगा को रोककर तलाशी ली।
जांच के दौरान बच्चों के डायपर के बीच छिपाकर रखी गई 977 ग्राम ड्रग्स बरामद हुई। कार में मानसी और सोहेल मौजूद थे।
कार में मिले कई मोबाइल और पैकेजिंग का सामान
तलाशी के दौरान पुलिस को कार से कई मोबाइल फोन, ड्रग्स पैक करने के लिए कंटेनर और प्लास्टिक बैग भी मिले। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने मुंबई से कार किराए पर ली थी और ड्रग्स की खेप लेने के लिए वडोदरा पहुंचे थे।
पूछताछ में दोनों ने कथित तौर पर बताया कि वडोदरा रेलवे स्टेशन के पास एक महिला से ड्रग्स खरीदी गई थी।
10-10 ग्राम के पैकेट बनाकर बेचने की थी तैयारी
पुलिस का दावा है कि ड्रग्स को मुंबई ले जाकर करीब 10-10 ग्राम के छोटे पैकेट में बांटकर बेचने की योजना थी। अब पुलिस उस महिला की तलाश कर रही है, जिसने कथित तौर पर दोनों को ड्रग्स की खेप उपलब्ध कराई थी।
पूर्व एयर होस्टेस पहले भी रह चुकी है जेल
पुलिस के मुताबिक मानसी सैयद मलेशियाई एयरलाइंस में एयर होस्टेस के तौर पर काम कर चुकी है। वह और सोहेल कई वर्षों से एक-दूसरे को जानते हैं और मुंबई के सांताक्रूज इलाके में रहते हैं।
जांच में यह भी सामने आया है कि मानसी वर्ष 2015 से ड्रग्स नेटवर्क से जुड़ी थी। वर्ष 2021 में इंदौर पुलिस ने उसे करीब 100 ग्राम ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया था। इस मामले में वह करीब चार साल जेल में रही थी।
नेटवर्क की तलाश
सूरत क्राइम ब्रांच अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। पुलिस का फोकस ड्रग्स की सप्लाई करने वाली महिला की पहचान और उसके नेटवर्क तक पहुंचने पर है।
साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि दोनों आरोपी पहले किन लोगों के संपर्क में थे और मुंबई में ड्रग्स की सप्लाई किसे की जानी थी।
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!