15 वर्ष तक तो उसे बेटी समझा: फिर हुआ चौंकाने वाला खुलासा; वो तो बेटा निकला, यह खामियाजा उठाना पड़ा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश के एक आदिवासी परिवार में जन्मी बच्ची को परिवार ने 15 साल तक बेटी की तरह पाला। पढ़ाई और खेलकूद में आगे रहने वाली वह बच्ची 2023 के एशियन गेम्स तक पहुंच गई। लेकिन वहां किए गए ब्लड टेस्ट ने उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल दी।
महिलाओं की तुलना में अधिक टेस्टोस्टेरोन
टेस्ट में पाया गया कि उसके शरीर में महिलाओं की तुलना में अधिक टेस्टोस्टेरोन था। आगे की जांच में क्रोमोसोम XY पाए गए और शरीर में अंडकोष मौजूद थे। यह जानकारी परिवार और बच्ची दोनों के लिए सदमे की बात थी।
नहीं मिला समाधान
परिवार ने कई जगह इलाज की कोशिशें कीं, लेकिन समाधान नहीं मिला। इसके बाद वे एम्स भोपाल पहुंचे। डॉक्टरों की टीम ने विस्तृत जांच और काउंसलिंग के बाद जटिल सर्जरी की। शरीर में मौजूद अंडकोष और अविकसित पुरुष अंग को हटाया गया। अब वह पूरी तरह महिला के रूप में सामान्य जीवन जी रही है।
जन्म के समय भी बेटी बताई गई थी
परिवार के अनुसार रश्मि (बदला हुआ नाम) का जन्म सामान्य प्रसव से हुआ था और डॉक्टरों ने भी उसे बेटी बताया था। परिवार ने उसकी परवरिश भी लड़कियों की तरह की।एशियन गेम्स में खेलते समय उसे रोक दिया गया।
विशेष ट्रांसजेंडर क्लीनिक
परिवार ने कई डॉक्टरों को दिखाया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं मिला। फिर एम्स भोपाल के विशेष ट्रांसजेंडर क्लीनिक के बारे में जानकारी मिली। विस्तृत जांच में पता चला कि बाहरी बनावट पूरी तरह महिला जैसी है, लेकिन क्रोमोसोम XY हैं। पेट के निचले हिस्से में दो छोटे अंडकोष मौजूद थे, जो टेस्टोस्टेरोन का उत्पादन कर रहे थे।
परिवार की सहमति से महिला जीवन का निर्णय
डॉक्टरों ने बच्ची और परिवार को काउंसलिंग दी। उन्हें बताया गया कि वह पुरुष या महिला, दोनों में से किसी रूप में जीवन चुन सकती है। परिवार ने महिला के रूप में जीवन जारी रखने का निर्णय लिया।
जटिल सर्जरी चार विभागों की टीम ने की
सर्जरी के लिए स्त्री रोग, मनोचिकित्सा, बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी और यूरोलॉजी विभाग के विशेषज्ञों की टीम बनाई गई। पहले चरण में शरीर में विकसित छोटे पुरुष अंग को माइक्रो प्लास्टिक तकनीक से हटाया गया, संवेदनशीलता बरकरार रखी गई। दूसरे चरण में पेट में मौजूद अविकसित अंडकोष को हटाया गया। डॉक्टरों ने परिवार को स्पष्ट कर दिया कि भविष्य में मां बनने की संभावना नहीं है।
एम्स भोपाल में हर महीने 10-12 सर्जरी
एम्स के बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अभिनव सिंह के अनुसार, हर महीने 10-12 मरीजों की सर्जरी होती है। इनमें करीब 60% केस मेल से फीमेल और 40% फीमेल से मेल परिवर्तन के होते हैं। सिर्फ सर्जरी ही नहीं, बल्कि विस्तृत काउंसलिंग और हार्मोन थेरेपी भी की जाती है। सही समय पर जांच, उपचार और सामाजिक समर्थन मिलने पर मरीज सामान्य और सम्मानजनक जीवन जी सकते हैं।
संबंधित समाचार

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी:27 दिन बाद मिली मंजूरी; तब तक रेल हो चुकी थी बंद

अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा:तालाब किनारे नाले में छिपी थी भट्टियां; 800 लीटर महुआ लहान किया नष्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!