खबर
Top News

धांय-धांय कर उड़ाई कानून की धज्जियां: बरात निकासी में नक्शेबाजी; किस टीआई तक पहुंचा वीडियो

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

15 फ़रवरी 2026, 2:09 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, मुकेश मुवाल।
रसूखदारों ने कानून को तो जैसे मजाक ही बना रखा है। चाहे वह इंदौर नगरीय क्षेत्र के रसूखदार हों या देहात के। शादी में रसूख दिखाने के लिए ये लोग किसी भी हादसे की परवाह किए बिना गोलियां चलाने से नहीं चूकते हैं।

कल देहात के सिमरोल थाना क्षेत्र में रसूख का ऐसा ही प्रदर्शन हुआ, जिसमें धांय-धांय गोलियां चलीं। वायरल वीडियो से लगा मानो कानून सिर्फ कागजों में हो। ये वीडियो सिमरोल टीआई तक पहुंचा है और केस दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।

जानकारी के अनुसार सिमरोल थाना क्षेत्र में खंडवा रोड पर ग्राम दतोदा स्थित है। यहां किसान रामप्रसाद घोड़ेला का परिवार रहता है। परसों रामप्रसाद के दो बेटों में से बड़े बेटे गोलू उर्फ तरुण की शादी थी। शादी गांव में ही दिनेश मुंडेल की बेटी से तय हुई थी।

शाम करीब पांच बजे घोड़ेला के घर से बरात निकली। बरात में 100 से ज्यादा लोग शामिल थे। एक बराती लोड की हुई बंदूक के साथ शामिल था। बरात कुछ दूर पहुंची थी कि रामप्रसाद घोड़ेला ने रसूख दिखाने के लिए उससे बंदूक ली और लहराते हुए हवाई फायर कर दिया।

इस दौरान बरात में मौजूद कई लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया। बरात यहां से और आगे बढ़ी तो घोड़ेला के छोटे बेटे मोलू उर्फ योगेश ने भी हवाई फायर किया। इसका भी वीडियो लोगों ने बनाया। खुलासा फर्स्ट के हाथ जो वीडियो लगा है उसमें रामप्रसाद घोड़ेला फायर करते साफ नजर आ रहा है। इस वीडियो में चेतन पंवार भी माजूद है, जो कि सफेद रंग का स्लीव लेस शर्ट और नीली जींस पहने है।

कांग्रेसी कार्यकर्ता दिखाता है रसूख
बताते हैं जिस बंदूक से हवाई फायर किया गया वह प्रॉपर्टी कारोबारी और कांग्रेसी कार्यकर्ता चेतन पंवार की है। बंदूक लाइसेंसी बताई जा रही है। चेतन पंवार खुद भी बरात में शामिल था और रामप्रसाद घोड़ेला के साथ हॉफ बांह का सफेद शर्ट और नीली जींस पहने साथ चल रहा था। बरात के दौरान रामप्रसाद ने बंदूक चेतन के साथी से ही ली थी, जो कि सफेद शर्ट, सफेद पेंट और सफेद स्पोर्ट्स शूज पहने था।

भाजयुमो नगर अध्यक्ष की बरात वाले मामले में अब तक नहीं हुई कार्रवाई?
भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) नगर अध्यक्ष सौगात मिश्रा की 5 नवंबर 2025 को तेजाजी नगर क्षेत्र से निकली बारात में हर्ष फायरिंग का वीडियो सामने आने के बाद मामला 8 दिसंबर 2025 के आसपास सोशल मीडिया और खबरों में जमकर वायरल हुआ था। बरात में महापौर पुष्यमित्र भार्गव सहित भाजपा के कई नेता शामिल थे। हालांकि आज तक कोई केस दर्ज नहीं हुआ है।

केस दर्ज करने की है तैयारी
हां, एक वीडियो वायरल हुआ है, जो मुझ तक भी पहुंचा है। मामले में केस दर्ज करने की तैयारी है।
-टीआई अमित भामोर (थाना सिमरोल)


संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

about 11 hours ago
देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग
Top News

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

about 11 hours ago
जल संकट से निपटने की तैयारी
Top News

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

about 11 hours ago
रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी
Top News

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

about 12 hours ago
आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप
Top News

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

about 12 hours ago
मिलावटखोरों पर शिकंजा
Top News

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

about 12 hours ago
मां शैलपुत्री का संदेश
Top News

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

about 12 hours ago
थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी
Top News

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

about 12 hours ago
मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला
Top News

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

about 12 hours ago
राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा
Top News

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

about 12 hours ago
25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले
Top News

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

about 13 hours ago
भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

about 13 hours ago
बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!
Top News

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

about 13 hours ago
मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए
Top News

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

about 13 hours ago
इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी
Top News

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

about 13 hours ago
यातायात व्यवस्था होगी बेहतर
Top News

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

about 13 hours ago
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश
Top News

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

about 13 hours ago
देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’
Top News

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

about 13 hours ago
जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा
Top News

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

about 13 hours ago
जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार
Top News

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे

about 13 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!