देखिए वीडियो, नेपाल में जलप्रलय का कहर: 100 की मौत; 1000 से ज्यादा लापता, 133 भारतीय का भी पता नहीं चला
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, काठमांडू।
नेपाल-तिब्बत सीमा क्षेत्र में बुधवार सुबह आई विनाशकारी बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचा दी। रसुवा जिले में तिब्बत की दिशा से भोटेकोशी नदी में अचानक तेज पानी आने से कई इलाके जलमग्न हो गए। बाढ़ से अब तक 100 लोगों की मौत की सूचना है, जबकि 1000 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं। लापता लोगों में 133 भारतीय और 300 से ज्यादा विदेशी पर्यटक शामिल हैं।
ग्लेशियल झील का खतरा अभी टला नहीं
नेपाली अधिकारियों के मुताबिक जिस ग्लेशियल झील के फटने से अचानक बाढ़ आई, वहां अभी भी करीब 7 मीटर ऊंचा पानी का बांध बना हुआ है। इसके दोबारा टूटने की आशंका से प्रशासन अलर्ट पर है। ऐसे में प्रभावित क्षेत्रों में एक और बाढ़ का खतरा बना हुआ है।
85 सुरक्षाकर्मी भी लापता
नेपाल के प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार सेना और पुलिस समेत कम से कम 85 सुरक्षाकर्मी संपर्क से बाहर हैं। वहीं लापता पर्यटकों की संख्या 484 तक पहुंच गई है। इनमें 391 विदेशी और 93 नेपाली पर्यटक शामिल हैं। बाढ़ से करीब 19 पुल क्षतिग्रस्त हुए हैं, जबकि लगभग 40 किलोमीटर सड़कें प्रभावित हुई हैं।
भारत ने मदद का भरोसा दिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल में बाढ़ से हुई जनहानि पर दुख जताते हुए हरसंभव मानवीय और राहत सहायता देने का भरोसा दिया। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने फोन पर पीएम मोदी को भारत की मदद की पेशकश के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में भारत का समर्थन दोनों देशों की गहरी मित्रता को दर्शाता है।
तमिलनाडु के करीब 50 पर्यटकों की चिंता
लोकसभा सांसद दयानिधि मारन ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से नेपाल में फंसे भारतीय पर्यटकों को सुरक्षित निकालने की अपील की है। उन्होंने बताया कि तमिलनाडु के करीब 50 लोग भी प्रभावित क्षेत्र में फंसे या लापता बताए जा रहे हैं।
फिलहाल नेपाल में राहत और बचाव अभियान जारी है। लापता लोगों की सही संख्या और उनकी स्थिति को लेकर प्रशासन से विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!