चारधाम यात्रा में आस्था का सैलाब: पांच दिनों में 1.30 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देहरादून।
उत्तराखंड की चार धाम यात्रा में इस बार श्रद्धा का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिल रहा है। यात्रा शुरू होने के महज पांच दिनों के भीतर ही 1 लाख 30 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं, जिससे धामों में ‘हाउसफुल’ जैसी स्थिति बन गई है। बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के पहले ही दिन 14 हजार से ज्यादा भक्तों ने दर्शन किए। वहीं, केदारनाथ धाम में सिर्फ दो दिनों में 63 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। आंकड़े इस बात का संकेत दे रहे हैं कि इस बार यात्रा नए रिकॉर्ड बना सकती है। अब तक यात्रा के लिए 21 लाख से अधिक श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं। शनिवार को भुकुंड भैरव मंदिर के कपाट खुलने के साथ ही केदारनाथ धाम में नित्य पूजा-अर्चना और आरती विधिवत शुरू हो जाएगी, जिससे धार्मिक गतिविधियां और तेज होंगी।
उधर, बद्रीनाथ धाम में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवान तप्त कुंड और अलकनंदा नदी के आसपास स्वच्छता अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चारों धामों में सुगम दर्शन के लिए डिजिटल टोकन सिस्टम लागू किया गया है, जिससे भीड़ प्रबंधन में मदद मिल रही है। चार धाम यात्रा के दौरान श्रद्धालु अलग-अलग धामों से विशेष प्रसाद भी साथ लाते हैं। यमुनोत्री से पके हुए चावल, गंगोत्री से गंगाजल, केदारनाथ से भस्म और रुद्राक्ष, जबकि बद्रीनाथ से तुलसी की माला प्रसाद के रूप में लाई जाती है।
बुजुर्गों से आगे बढ़े युवा, 18 किमी पैदल भी नहीं रोक पा रहा उत्साह
परंपरागत रूप से चारधाम यात्रा को मोक्ष प्राप्ति से जोड़ा जाता रहा है और इसमें अधिकतर बुजुर्ग ही शामिल होते थे। आम धारणा थी कि लोग 60 वर्ष की आयु के बाद तीर्थयात्रा पर निकलते हैं, लेकिन अब यह सोच तेजी से बदल रही है। अब युवा भी उतनी ही श्रद्धा और उत्साह के साथ बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में युवा श्रद्धालु गौरीकुंड से केदारनाथ धाम तक करीब 18 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर रहे हैं। कठिन चढ़ाई और चुनौतीपूर्ण रास्ते के बावजूद उनका उत्साह कम नहीं हो रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, युवाओं खासकर ‘जेन जी’ का धार्मिक स्थलों की ओर बढ़ता रुझान आने वाले समय में सनातन परंपराओं के लिए सकारात्मक संकेत है। यह दिखाता है कि नई पीढ़ी आधुनिकता के साथ अपनी जड़ों और आस्था से भी मजबूती से जुड़ रही है।
संबंधित समाचार

नवरात्रि-दशहरा में भक्ति स्थलों पर रहेगा शक्ति मोबाइल का पहरा:बाजारों में भी होगी पेट्रोलिंग; आज पुलिस कमिश्नर करेंगे रवाना

फीनिक्स अस्पताल:मौत, पैसे लौटाकर राजीनामा

किया-धरा ठेकेदार का भरपाई कर रहा एनवीडीए:कंप्यूटराइज्ड की जगह पुराने खर्चीले तरीके से प्रोजेक्ट का संचालन

मेरे क्षेत्र में अन्याय:ये जुल्म की इंतहा है; क्रोधित-कुपित...‘शिव’

पत्नी ने की पति की हत्या:कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट; खून से लथपथ मिला शव

केंद्रीय मंत्री के बेटे की खेलों में एंट्री:निर्विरोध बने MP वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष; गांव-गांव तक पहुंचाने का लक्ष्य

राहुल गांधी का आरोप-ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार:बोले- CEC इस्तीफा दें; वोट चोरी के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:अफसर लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

दिनदहाड़े बिल्डिंग में चोरी:नवरात्रि पूजन में गया था परिवार; जेवर और नकदी ले गए बदमाश, सीसीटीवी में 3 संदिग्ध हुए कैद

आदिवासियों के घर और फसलें उजाड़ने पर सियासी घमासान:केंद्रीय मंत्री ने जताई नाराजगी; कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से मांगा जवाब

जीत के बाद बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के धुरंधर:भस्म आरती में हुए शामिल; मंदिर समिति ने किया स्वागत-सत्कार

रील बनाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रुपए लेकर एक्टिवा सहित फरार हुई युवती; मैनेजर बैंक में जमा कराने जा रहा था शोरूम का कलेक्शन

दशहरा महोत्सव की तैयारियां तेज:रावण के दसों मुख तैयार; अब 250 फीट ऊंची लंका का होगा निर्माण, इतने फीट ऊंचे के रावण का होगा दहन

पूर्व भाजपा विधायक की बेरहमी से हत्या:पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; इलाज के दौरान तोड़ा दम, 70-80 लोगों पर हमले का आरोप

नर्मदा नदी में स्नान करते समय हादसा:डूबने से दो युवकों की मौत; गोताखोरों ने रेस्क्यू कर निकाले शव

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!