जर्जर हुए लाइट हाउस प्रोजेक्ट के फ्लैट: 2 साल में ही रहने लायक नहीं बचे; लीकेज, दीवारों में दरारें और करंट की समस्याएं, हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत बने लाइट हाउस प्रोजेक्ट की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। वर्ष 2023 में शुरू हुआ यह प्रोजेक्ट अब विवादों में है, क्योंकि महज दो साल के भीतर ही कई फ्लैट रहने लायक नहीं बचे हैं।
2 साल में जर्जर हुए फ्लैट
रहवासियों का आरोप है कि इन फ्लैटों में लगातार लीकेज, दीवारों में दरारें और यहां तक कि घरों में करंट फैलने जैसी खतरनाक समस्याएं सामने आ रही हैं। लोहे के स्ट्रक्चर पर बने इन मकानों में जंग लगने लगी है, जिससे सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई है।
केंद्र सरकार व निर्माण कंपनी को नोटिस जारी
मामले को लेकर 1024 फ्लैटों के रहवासियों ने मध्यप्रदेश हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की है। शुक्रवार को इस पर सुनवाई करते हुए डिवीजन बेंच जस्टिस विजय कुमार शुक्ला और जस्टिस आलोक अवस्थी ने मामले को गंभीर माना और केंद्र सरकार व निर्माण कंपनी को नोटिस जारी किए।
करंट फैलने की घटनाएं सामने आई
याचिका में बताया गया है कि फ्लैटों की दीवारों में दरारें हैं, बाथरूम और कमरों में पानी रिस रहा है, और कई जगह बिजली का करंट फैलने की घटनाएं सामने आई हैं, जो रहवासियों के लिए जानलेवा साबित हो सकती हैं।
समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं
कोर्ट ने इंदौर नगर निगम के आयुक्त को निर्देश दिए हैं कि रहवासियों की शिकायतों के समाधान के लिए तुरंत और प्रभावी कदम उठाए जाएं।
कई बार कर चुके शिकायत
रहवासियों का कहना है कि वे कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब उन्होंने मांग की है कि उन्हें सुरक्षित और टिकाऊ सीमेंट-कंक्रीट से बने वैकल्पिक फ्लैट दिए जाएं।
राहत मिलने की उम्मीद
याचिकाकर्ता नरेंद्र गोस्वामी की ओर से एडवोकेट अनुराग जैन ने कोर्ट में पक्ष रखा। मामला अब हाईकोर्ट की निगरानी में है, जिससे उम्मीद की जा रही है कि प्रभावित परिवारों को राहत मिल सकेगी।
संबंधित समाचार

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:अफसर लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

दिनदहाड़े बिल्डिंग में चोरी:नवरात्रि पूजन में गया था परिवार; जेवर और नकदी ले गए बदमाश, सीसीटीवी में 3 संदिग्ध हुए कैद

आदिवासियों के घर और फसलें उजाड़ने पर सियासी घमासान:केंद्रीय मंत्री ने जताई नाराजगी; कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से मांगा जवाब

जीत के बाद बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के धुरंधर:भस्म आरती में हुए शामिल; मंदिर समिति ने किया स्वागत-सत्कार

रील बनाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रुपए लेकर एक्टिवा सहित फरार हुई युवती; मैनेजर बैंक में जमा कराने जा रहा था शोरूम का कलेक्शन

दशहरा महोत्सव की तैयारियां तेज:रावण के दसों मुख तैयार; अब 250 फीट ऊंची लंका का होगा निर्माण, इतने फीट ऊंचे के रावण का होगा दहन

पूर्व भाजपा विधायक की बेरहमी से हत्या:पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; इलाज के दौरान तोड़ा दम, 70-80 लोगों पर हमले का आरोप

नर्मदा नदी में स्नान करते समय हादसा:डूबने से दो युवकों की मौत; गोताखोरों ने रेस्क्यू कर निकाले शव

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!