जलसंकट पर मंत्री की बैठक से 5 विधायक नदारद: सवाल पर बोले- ‘मुझसे क्यों पूछते हो?’
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कम बारिश के चलते आगामी महीनों में जलापूर्ति व्यवस्था को लेकर बढ़ती चिंता के बीच कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की अध्यक्षता में एआईसीटीएसएल कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में शहर में पानी की उपलब्धता, वैकल्पिक व्यवस्थाओं और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप जल संसाधनों के प्रबंधन पर चर्चा हुई। हालांकि, बैठक में पांच विधायकों की गैरमौजूदगी भी चर्चा का विषय बन गई।
बैठक में महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, मधु वर्मा और महेंद्र हार्डिया सहित एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौर, अभिषेक बबलू शर्मा तथा संबंधित अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
जलापूर्ति और वैकल्पिक इंतजामों पर चर्चा
बैठक का मुख्य उद्देश्य कम वर्षा को देखते हुए इंदौर की जलापूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाना और उपलब्ध जल संसाधनों का समुचित प्रबंधन करना था। इसमें पानी की उपलब्धता, वैकल्पिक व्यवस्थाओं और आने वाले समय की जरूरतों पर विचार-विमर्श किया गया।
शहर में जलसंकट की आशंका को देखते हुए यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है। ऐसे में बैठक में जनप्रतिनिधियों की भागीदारी को लेकर भी सवाल उठे।
पांच विधायक बैठक में नहीं पहुंचे
बैठक में विधायक मालिनी गौड़, उषा ठाकुर, गोलू शुक्ला, तुलसी सिलावट और मनोज पटेल शामिल नहीं हुए। जलसंकट जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर बुलाई गई बैठक में इन विधायकों की गैरमौजूदगी को लेकर चर्चा शुरू हो गई।
गैरमौजूदगी पर सवाल, विजयवर्गीय ने दिया जवाब
बैठक के बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से विधायकों की गैरमौजूदगी को लेकर सवाल किया गया। इस पर विजयवर्गीय ने कहा, 'जो विधायक नहीं आए, उनसे पूछो, मुझसे क्यों पूछते हो। उनके इलाके में पानी की कमी नहीं होगी, इसलिए नहीं आए।'
मंत्री के इस बयान के बाद विधायकों की गैरमौजूदगी का मुद्दा और चर्चा में आ गया। अब देखना होगा कि संबंधित विधायक इस पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं।
संबंधित समाचार

रुत आ गई रे, रुत छा गई रे..:इंदौर में सर्द हवाओं ने दी दस्तक; शिशिर की सिहरन से बदला शहर का मिजाज

आईटी पार्क चौराहे पर ट्रैफिक डायवर्ट:ब्रिज की स्लैब का काम; भारी वाहनों की आवाजाही पर भी रोक

अपराध से पहले अड्ड़ों पर पहुंचेगी पुलिस:एआई से अपराध रोकने की तैयारी; अगले महीने ट्रायल

इंदौर में अभी नलों में पानी लेकिन निगम को सताने लगी गर्मी की चिंता:300 बोरिंग और टैंकरों से तैयार किया जाएगा बैकअप

नींद हराम कर रखी है सोने ने:शादी-ब्याह की धूम प्रारंभ

बेटे को बचाने डैम में कूदे पिता की डूबने से मौत:मामा-भांजा लापता; दो दिन पहले हुई थी बेटी की शादी

टवेरा के बॉटल होल्डर में छिपाई थी एमडी:कार में बाइक भी मिली

8 बदमाशों को शहर से बाहर खदेड़ा:6 पर कसा शिकंजा; लगातार दे रहे थे अपराध को अंजाम

कलेक्टर-कमिश्नर के साथ मंथन करेंगे मुख्यमंत्री:नवाचारों पर होगी चर्चा; 10 मिनट में देना होगा काम का हिसाब

फ्लाईओवर सिटी बनता उज्जैन:विकास की रफ्तार तेज; लेकिन व्यवस्थाओं की परीक्षा बाकी

परिसीमन बिल को लेकर राजनीतिक हलचल तेज:स्टालिन को मनाने चेन्नई पहुंचे विपक्षी नेता; राहुल को गांधी गले लगाया

रैपिडो चालक की अश्लीलता पर महिलाओं ने जताया विरोध:भोपाल की घटना से आक्रोश

महापौर ने किया निरीक्षण:प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर भी नजर

प्रदेश के 55 लाख स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी:इस दिन मिलेगी गणवेश की राशि; मुख्यमंत्री करेंगे बैंक खातों में अंतरित

नाले में गंदा पानी छोड़ने वाली 4 फैक्ट्रियों पर निगम की कार्रवाई:3.60 लाख का लगाया दंड; आउटलेट पाइप भी कराए बंद

खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में युवा कांग्रेस का हवन:प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना

सरस्वती नदी में बहाया फैक्ट्री का गंदा पानी:टीएम एंटरप्राइजेस का कारनामा; 40 हजार का जुर्माना कर निगम ने निभाई जिम्मेदारी!

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हुआ और भी कठिन:आधार की पुरानी फोटो बन रही अड़चन; फेस वेरिफिकेशन में फंस रहे आवेदक

महाराष्ट्र में मिलीं वन्यजीवों की खालें:मध्यप्रदेश तक जांच की आंच; आखिर कितने सुरक्षित हैं कूनो के चीते?

साइबर ठगों से बचाई लाखों की रकम:पुलिस के 15 जांबाजों को डीजीपी ने किया सम्मानित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!