समान नागरिक संहिता पर पहली बैठक: पक्ष-विपक्ष दोनों की आवाजें उठीं; महापौर बोले-एक देश में अलग-अलग कानून नहीं होने चाहिए
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता अथवा कामन सिविल कोड (यूसीसी) को लेकर गठित समिति की पहली बैठक शनिवार को इंदौर के जाल सभागृह में आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न समाजों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और सामाजिक संगठनों के लोगों ने अपने सुझाव रखे। बैठक में यूसीसी को लेकर समर्थन और विरोध दोनों देखने को मिले।
महापौर बोले- “चार शादी और 24 बच्चे पैदा करने का अधिकार नहीं”
इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि संविधान में पहले से समान नागरिक संहिता का प्रावधान मौजूद है और एक देश में अलग-अलग कानून नहीं होने चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी को भी चार शादी करने और 24 बच्चे पैदा करने का अधिकार नहीं दिया जा सकता। महापौर ने आदिवासी वर्ग के विशेष प्रावधानों को छोड़कर बाकी सभी पर यूसीसी लागू करने की बात कही। साथ ही उन्होंने इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सख्त नियम बनाने की भी मांग की।
मुस्लिम समाज के कुछ लोगों ने जताया विरोध
बैठक में मुस्लिम समाज की ओर से कुछ लोगों ने यूसीसी का विरोध भी किया। उनका कहना था कि यह मुसलमानों पर अत्याचार और प्रताड़ना का नया तरीका है। हालांकि समाज के अन्य सदस्यों ने कहा कि एक देश में एक कानून का वे स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि देश सर्वोपरि है और सभी नागरिकों को देशहित में काम करना चाहिए।
“भारत में हाथ काटने का कानून नहीं हो सकता”
पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट भी यूसीसी की जरूरत बता चुका है। उन्होंने कहा कि इस्लामिक देशों में अलग-अलग कानून हैं, लेकिन भारत में चोरी करने पर हाथ काटने जैसे कानून लागू नहीं हो सकते।
कई नेताओं और विशेषज्ञों ने दिए सुझाव
बैठक में विधायक मालिनी गौड़, पूर्व विधायक गोपीकृष्ण नीमा, डॉ. अनिल भंडारी और पंडित अशोक भट्ट सहित कई लोगों ने यूसीसी का समर्थन करते हुए अपने सुझाव दिए।
एसडीएम बोलीं- “लव जिहाद से बचाव के नियम हों”
एसडीएम शैली ने कहा कि कई लड़कियां लव जिहाद का शिकार होती हैं, इसलिए उनके संरक्षण के लिए भी नियम बनाए जाने चाहिए।
समिति सभी पक्षों से ले रही सुझाव
समिति के सदस्य और रिटायर्ड आईएएस शत्रुघ्न सिंह ने कहा कि फिलहाल समिति सभी वर्गों के सुझाव ले रही है। इसके बाद अनुशंसाओं के साथ रिपोर्ट शासन को सौंपी जाएगी।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!