खबर
Top News

पहली कृषि कैबिनेट बैठक संपन्न: सिंचाई परियोजना को मिली मंजूरी; इन फैसलों पर भी लगी मुहर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

02 मार्च 2026, 2:07 pm
शेयर करें:
पहली कृषि कैबिनेट बैठक संपन्न

खुलासा फर्स्ट, सेंधवा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश की पहली कृषि कैबिनेट बैठक सोमवार को बड़वानी जिले के नागलवाड़ी स्थित शिखरधाम में आयोजित की गई। प्रदेश सरकार की यह छठी डेस्टिनेशन कैबिनेट बैठक रही, जिसमें कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को केंद्र में रखा गया।

8 एकड़ का गार्डन बना अस्थायी मंत्रालय
भीलटदेव मंदिर की तलहटी में बने करीब 8 एकड़ के गार्डन को अस्थायी मंत्रालय का रूप दिया गया। विशेष कैबिनेट बैठक में लगभग 25 मंत्री शामिल हुए। हालांकि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और प्रहलाद पटेल बैठक में उपस्थित नहीं रहे।

निमाड़ अंचल पर विशेष फोकस
मुख्यमंत्री ने 24 फरवरी को विधानसभा सत्र के दौरान कृषि कैबिनेट की घोषणा की थी। बैठक में निमाड़ अंचल के सात जिलों-खंडवा, खरगोन, बड़वानी, बुरहानपुर, धार, झाबुआ और आलीराजपुर के कृषि, सिंचाई और ग्रामीण विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बाबा भीलटदेव के दर्शन, जनजातीय संवाद
बैठक से पहले मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के सदस्यों ने शिखरधाम पहुंचकर बाबा भीलटदेव के दर्शन किए। बैठक के बाद मुख्यमंत्री जनजातीय समाज के प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे और जुलवानिया के भगोरिया हाट में भी शामिल होंगे।

कृषि कैबिनेट के प्रमुख फैसले
किसानों के कल्याण के लिए 6 विभागों की 16 योजनाओं को मंजूरी। इन पर सरकार को 27,746 करोड़ रुपए का वित्तीय भार आएगा।

वरला–पानसेमल माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना को स्वीकृति।

सरसों फसल को भावांतर भुगतान योजना में शामिल करने का निर्णय।

बड़वानी में आधुनिक नवीन कृषि उपज मंडी की स्थापना।

खेतिया कृषि उपज मंडी को आदर्श मंडी के रूप में विकसित किया जाएगा।

नई मत्स्य पालन नीति लागू करने का फैसला, जिससे मछली उत्पादन और उससे जुड़े कारोबार को बढ़ावा मिलेगा। नई मत्स्य नीति के तहत कोल्ड चेन इंफ्रास्ट्रक्चर, मार्केटिंग स्ट्रक्चर, रेफ्रिजरेटेड वैन, फीड प्लांट पर निवेश करने वाले मछली उत्पादकों को सब्सिडी दी जाएगी।

इसके अलावा महाविद्यालयों में एग्रीकल्चर विषय पढ़ाने की तैयारी भी की जा रही है।

यह कृषि कैबिनेट बैठक निमाड़ क्षेत्र के किसानों, जनजातीय समुदाय और कृषि आधारित अर्थव्यवस्था के लिए बड़े नीतिगत बदलावों का संकेत मानी जा रही है।

संबंधित समाचार

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग
Top News

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

1 minute ago
ED की बड़ी कार्रवाई
Top News

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की इतनी संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

11 minutes ago
कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली
Top News

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

26 minutes ago
प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

31 minutes ago
MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज
Top News

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

39 minutes ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

about 1 hour ago
ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में
Top News

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

about 1 hour ago
ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार
Top News

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

about 1 hour ago
सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा
Top News

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

about 18 hours ago
धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम
Top News

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

about 19 hours ago
5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच
Top News

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

about 19 hours ago
‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन
Top News

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

about 19 hours ago
श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार
Top News

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

about 19 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

about 19 hours ago
बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज
Top News

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

about 19 hours ago
वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला
Top News

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

about 19 hours ago
चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब
Top News

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

about 20 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

about 20 hours ago
बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल
Top News

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

about 20 hours ago
कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम
Top News

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!