पटाखा फैक्ट्री विस्फोट: तीन टीमें जांच करने पहुंची; कई घायलों की हालत अब भी गंभीर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देवास।
टोंककला स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट के बाद घायल श्रमिकों का इलाज जारी है। हादसे में गंभीर रूप से घायल तीन से चार मजदूरों की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है और उनका इलाज इंदौर व देवास के निजी अस्पतालों में चल रहा है।
कई श्रमिकों की हालत में सुधार
वहीं सामान्य रूप से घायल 11 श्रमिकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इनमें से दो को गुरुवार को ही छुट्टी दे दी गई थी, जबकि शेष नौ श्रमिकों की हालत में सुधार होने पर शुक्रवार दोपहर उन्हें भी डिस्चार्ज कर दिया गया। तहसीलदार सपना शर्मा, नायब तहसीलदार कपिल गुर्जर जिला अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से चर्चा के बाद श्रमिकों को घर भेजने की व्यवस्था कराई।
सभी को वाहनों के जरिए रेलवे स्टेशन पहुंचाया
डिस्चार्ज किए गए श्रमिकों में संतोष कुमार निवासी सुपौल बिहार, शशिकुमार पासवान और नासिर सहित अन्य मजदूर शामिल हैं। प्रशासन ने सभी को वाहनों के जरिए रेलवे स्टेशन पहुंचाया, जहां से उन्हें इटारसी होते हुए दरभंगा के लिए रवाना किया जाएगा। नायब तहसीलदार कपिल गुर्जर ने बताया कि डॉक्टरों ने सभी को स्वस्थ पाए जाने के बाद डिस्चार्ज किया है।
तीन अलग-अलग टीमें मौके पर पहुंची
उधर हादसे की जांच के लिए तीन अलग-अलग टीमें मौके पर पहुंची हैं। कलेक्टर ऋतुराज सिंह द्वारा गठित जांच टीम में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, श्रम विभाग और औद्योगिक सुरक्षा विभाग के अधिकारी शामिल हैं।
ट्रांसफार्मर लोड की जांच में जुटी
इसके अलावा एफएसएल की भौतिक और रसायन विशेषज्ञ टीम भी विस्फोट के कारणों की जांच कर रही है। वहीं तीसरी टीम बिजली व्यवस्था और ट्रांसफार्मर लोड की जांच में जुटी है।
धमाके में मोबाइल फोन भी फट गए
घायल श्रमिकों ने बताया कि धमाके में उनके मोबाइल फोन फट गए और कपड़े-बैग वेयरहाउस में रह गए, जिसे प्रशासन ने सील कर दिया है। श्रमिकों का कहना है कि उन्हें अभी यह जानकारी नहीं दी गई है कि उनका सामान कब वापस मिलेगा।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!