मंदिर परिसर में लगी आग: धनुष द्वार के पास उठी लपटें; श्रद्धालुओं में मचा हड़कंप, गार्डों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर में आग लगने की घटना सामने आई है, जिससे श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया। मंदिर के धनुष द्वार के पास सूखी घास और कचरे में लगी आग देखते ही देखते भड़क उठी, जिससे आसपास धुआं फैल गया और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई।
आग की लपटें तेज हो गईं
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शुरुआत में हल्का धुआं दिखाई दिया, लेकिन कुछ ही मिनटों में आग की लपटें तेज हो गईं। उस समय मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। आग और धुएं को देखकर लोग घबराकर सुरक्षित स्थानों की ओर हटने लगे।
सुरक्षा गार्डों ने तुरंत मोर्चा संभाला
स्थिति बिगड़ने से पहले मंदिर में तैनात सुरक्षा गार्डों ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया। कोर कंपनी के गार्डों ने मौके पर मौजूद अग्निशमन यंत्रों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और आग को आगे फैलने से रोक दिया। साथ ही मंदिर कंट्रोल रूम और फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई।
आग पर काबू पा लिया
बताया जा रहा है कि दमकल की गाड़ियां करीब 15 से 20 मिनट बाद मौके पर पहुंचीं, लेकिन तब तक सुरक्षा कर्मियों ने काफी हद तक आग पर काबू पा लिया था। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई श्रद्धालु घायल नहीं हुआ और आग मंदिर के मुख्य हिस्से तक नहीं पहुंची।
जांच में जुटा मंदिर प्रशासन
हालांकि इस घटना ने मंदिर परिसर में सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्थाओं को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। फायर सर्विस और मंदिर प्रशासन अब आग लगने के कारणों की जांच में जुटे हैं।
संबंधित समाचार

आदिवासियों के घर और फसलें उजाड़ने पर सियासी घमासान:केंद्रीय मंत्री ने जताई नाराजगी; कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से मांगा जवाब

जीत के बाद बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के धुरंधर:भस्म आरती में हुए शामिल; मंदिर समिति ने किया स्वागत-सत्कार

रील बनाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रुपए लेकर एक्टिवा सहित फरार हुई युवती; मैनेजर बैंक में जमा कराने जा रहा था शोरूम का कलेक्शन

दशहरा महोत्सव की तैयारियां तेज:रावण के दसों मुख तैयार; अब 250 फीट ऊंची लंका का होगा निर्माण, इतने फीट ऊंचे के रावण का होगा दहन

पूर्व भाजपा विधायक की बेरहमी से हत्या:पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; इलाज के दौरान तोड़ा दम, 70-80 लोगों पर हमले का आरोप

नर्मदा नदी में स्नान करते समय हादसा:डूबने से दो युवकों की मौत; गोताखोरों ने रेस्क्यू कर निकाले शव

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!