खबर
Top News

20 कांग्रेसियों पर एफआईआर: भाजपा के खिलाफ अज्ञात पर प्रकरण दर्ज

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

22 फ़रवरी 2026, 3:43 pm
शेयर करें:
20 कांग्रेसियों पर एफआईआर

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए प्रदर्शन के दौरान हिंसक झड़प में जमकर पत्थर, टमाटर, अंडे से एक-दूसरे पर हमला किया गया। इससे भाजपा और कांग्रेस दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। हंगामें के बाद भाजपा ने 20 कांग्रेसियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई, वहीं बाद में कांग्रेस की ओर से अज्ञात भाजपाइयों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई।

दिल्ली में यूथ कांग्रेसियों के प्रदर्शन से नाराज भाजपा युवा मोर्चा जब कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन करने पहुंचा तो वहां पहले से ही कांग्रेसी मौजूद थे। सियासी माहौल में गरमाहट देखते हुए पुलिस ने भी पुख्ता इंतजाम कर लिए थे। भारी तादात में तैनात पुलिस वालों ने भाजपाइयों को मच्छी बाजार चौराहे पर रोक दिया।

भाजयुमो कार्यकर्ताओं के साथ विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, भाजपा शहर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, सौगात मिश्रा मौजूद थे। भाजयुमो नेता निक्की राय ने बताया कि यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन के विरोध में कांग्रेस कार्यालय पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकृता पहुंचे तभी कांग्रेस कार्यालय की और से पथराव होना चालू हो गया। भाजपा शहर अध्यक्ष व विधायक पुलिस थाने पहुंचे ओर कांग्रेसियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।

प्रकरण दर्ज... बीजेपी युवा मोर्चा की ओर से आवेश राठौर की शिकायत पर कांग्रेस पदाधिकारियों पर केस हुआ है। इसमें जिलाध्यक्ष विपिन वानखेड़े के साथ शहराध्यक्ष चिंटू चौकसे, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित पटेल, पार्षद राजू भदौरिया, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सोनाली मिमरोट, युवा कांग्रेस अध्यक्ष दौलत पटेल, सादिक खान, विवेक खंडेलवाल, गिरीश जोशी, निखिल वर्मा, महक नागर, दानिश खान, शैलू सेन, संजय बाकलीवाल, अमन बजाज, आकाश निजामपुरकर, जाकिर जक्कू, नफीस गब्बर, परवेज खान, जुनैद पर नामजद केस हुआ है।

इसके साथ ही अन्य कांग्रेस के कार्यकर्ता व पदाधिकारी को भी इसमें बिना नाम के एफआईआर में ओपन रखा है। बताया जाता है कि कांग्रेस के सभी आरोपियों पर बीएनएस की धारा 115(2), 117(2), 189(1), 189(4), 189(9), 191(1), 296(ए), 61(2) के तहत केस दर्ज हुआ है। यह धाराएं संगठित होने, दंगा करने, किसी को नुकसान पहुंचाने आदि से जुड़ी हुई है।

कांग्रेस ने दर्ज कराया... कांग्रेस के संगठन महासचिव संजय बाकलीवाल ने पंढरीनाथ थाने में एफआईआर कराई। इसके लिए शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे व अन्य पदाधिकारी गए थे। लेकिन पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर बीएनएस की धारा 115(2), 125, 191(2), 296(ए) व 324(2) की धारा के तहत केस दर्ज किया।

कांग्रेस का कृत्य शर्मनाक
कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन पर कांग्रेसियों ने सुनियोजित पत्थरबाजी की। महिलाओं को अश्लील इशारे जैसे निंदनीय एवं शर्मनाक कृत्य किए। -मालिनी गौड़, विधायक इंदौर 4

संबंधित समाचार

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली
Top News

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

11 minutes ago
प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

16 minutes ago
MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज
Top News

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

24 minutes ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

32 minutes ago
ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में
Top News

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

35 minutes ago
ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार
Top News

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

43 minutes ago
सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा
Top News

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

about 18 hours ago
धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम
Top News

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

about 19 hours ago
5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच
Top News

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

about 19 hours ago
‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन
Top News

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

about 19 hours ago
श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार
Top News

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

about 19 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

about 19 hours ago
बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज
Top News

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

about 19 hours ago
वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला
Top News

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

about 19 hours ago
चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब
Top News

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

about 19 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

about 19 hours ago
बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल
Top News

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

about 19 hours ago
कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम
Top News

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

about 19 hours ago
मंदिर पर सियासत तेज
Top News

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

about 20 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!