सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही पर जुर्माना और नोटिस जारी: कलेक्टर शिवम वर्मा ने चेताया- शिकायतों के निराकरण में ढिलाई पर होगी सख्त कार्रवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शिवम वर्मा ने सरकारी कामकाज और सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में ढिलाई बरतने वाले अधिकारियों पर सख्ती दिखाई है। सोमवार को हुई समय-सीमा (टीएल) पत्रों की समीक्षा बैठक में उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निराकरण में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
प्रकरणों की समीक्षा के दौरान लापरवाही पाए जाने पर उन्होंने सीएमएचओ, सहायक आयुक्त जनजातीय विकास और पटेल कॉलेज के प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। वहीं डाइट के एक कर्मचारी पर कार्य में लापरवाही के लिए 2 हजार रुपए का जुर्माना भी किया।
बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में चल रहे जल गंगा संवर्धन अभियान को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए और सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की लगातार मॉनिटरिंग हो। किसानों से गेहूं खरीदी की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा भुगतान और स्लॉट बुकिंग की प्रक्रिया को सरल रखा जाए, ताकि किसानों को कोई असुविधा न हो। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य हर आवेदन का तय समय में समाधान सुनिश्चित करना है।
नागरिक सुविधाओं को लेकर कलेक्टर ने पीएनजी कनेक्शन के काम में तेजी लाने को कहा और इसके लिए आईटीआई प्रशिक्षित युवाओं की मदद लेने का सुझाव दिया। भीषण गर्मी के मद्देनजर सभी सरकारी कार्यालयों में पेयजल और बैठने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके अलावा सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के पेंशन प्रकरण रिटायरमेंट से पहले ही तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि उन्हें भुगतान के लिए परेशान न होना पड़े। बैठक में जिला पंचायत सीईओ सिद्धार्थ जैन और इंदौर विकास प्राधिकरण के सीईओ परीक्षित झाड़े सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
संबंधित समाचार

टीआई पर BJP नेता का आरोप:बताया कांग्रेस का एजेंट; सस्पेंड करने की मांग, TI बोले- इस वजह से नाराजगी

दो किलोमीटर के फेर से परेशान रहवासी सड़कों पर उतरे:सिक्सलेन ने बढ़ाई सहूलियत या मुसीबत?

एएसआई पर हमला:कार पर फेंकी बोतल; विरोध किया तो हाथ में गड़ा दिए दांत

रुत आ गई रे, रुत छा गई रे..:इंदौर में सर्द हवाओं ने दी दस्तक; शिशिर की सिहरन से बदला शहर का मिजाज

आईटी पार्क चौराहे पर ट्रैफिक डायवर्ट:ब्रिज की स्लैब का काम; भारी वाहनों की आवाजाही पर भी रोक

अपराध से पहले अड्ड़ों पर पहुंचेगी पुलिस:एआई से अपराध रोकने की तैयारी; अगले महीने ट्रायल

इंदौर में अभी नलों में पानी लेकिन निगम को सताने लगी गर्मी की चिंता:300 बोरिंग और टैंकरों से तैयार किया जाएगा बैकअप

नींद हराम कर रखी है सोने ने:शादी-ब्याह की धूम प्रारंभ

बेटे को बचाने डैम में कूदे पिता की डूबने से मौत:मामा-भांजा लापता; दो दिन पहले हुई थी बेटी की शादी

टवेरा के बॉटल होल्डर में छिपाई थी एमडी:कार में बाइक भी मिली

8 बदमाशों को शहर से बाहर खदेड़ा:6 पर कसा शिकंजा; लगातार दे रहे थे अपराध को अंजाम

कलेक्टर-कमिश्नर के साथ मंथन करेंगे मुख्यमंत्री:नवाचारों पर होगी चर्चा; 10 मिनट में देना होगा काम का हिसाब

फ्लाईओवर सिटी बनता उज्जैन:विकास की रफ्तार तेज; लेकिन व्यवस्थाओं की परीक्षा बाकी

परिसीमन बिल को लेकर राजनीतिक हलचल तेज:स्टालिन को मनाने चेन्नई पहुंचे विपक्षी नेता; राहुल को गांधी गले लगाया

रैपिडो चालक की अश्लीलता पर महिलाओं ने जताया विरोध:भोपाल की घटना से आक्रोश

महापौर ने किया निरीक्षण:प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर भी नजर

प्रदेश के 55 लाख स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी:इस दिन मिलेगी गणवेश की राशि; मुख्यमंत्री करेंगे बैंक खातों में अंतरित

नाले में गंदा पानी छोड़ने वाली 4 फैक्ट्रियों पर निगम की कार्रवाई:3.60 लाख का लगाया दंड; आउटलेट पाइप भी कराए बंद

खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में युवा कांग्रेस का हवन:प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना

सरस्वती नदी में बहाया फैक्ट्री का गंदा पानी:टीएम एंटरप्राइजेस का कारनामा; 40 हजार का जुर्माना कर निगम ने निभाई जिम्मेदारी!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!