लाखों की किस्तें भर रही महिला ट्रांसपोर्टर परेशान: गारंटी के नाम पर महिंद्रा सांघी शोरूम का बड़ा खेल
KHULASA FIRST
संवाददाता

14 चक्का ट्रक खड़ा, मालिक को रोज लग रही पांच हजार की चपत
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा के अधिकृत डीलर सांघी एमटीबी ट्रकिंग प्राइवेट लिमिटेड एबी रोड, निपानिया और तलवली चांदा की लापरवाही का खुलासा हुआ है। विजयनगर निवासी कुलविंदर कौर ने बताया कि उन्होंने 21 अक्टूबर 2022 को एमपी09 एचजे 7785 कमर्शियल वाहन खरीदा था, जो कंपनी की लचर सर्विस के चलते मानसिक और आर्थिक बोझ बन गया है।
पीड़िता के अनुसार, गाड़ी के इंजन में तकनीकी खराबी के बाद कंपनी के मैकेनिक आठ अप्रैल 2026 को उनके कार्यालय से इंजन खोलकर ले गए थे। आज 20 दिन से अधिक समय बीत जाने के बाद भी सर्विस मैनेजर सुनील साहू द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा रहा है।
गाड़ी खरीदने के वक्त कंपनी ने छह साल या छह लाख किलोमीटर की गारंटी का दावा किया था, लेकिन अब अधिकारी केवल टालमटोल कर गुमराह कर रहे हैं। कौर ने बताया कि इससे पहले भी वाहन का चेसिस टूटने पर कंपनी ने दो महीने से ज्यादा का समय बर्बाद किया था, जिसका हर्जाना आज तक नहीं मिला। वर्तमान में गाड़ी खड़ी होने के कारण प्रतिदिन लगभग पांच हजार रुपए का नुकसान हो रहा है।
इस संबंध में महिंद्रा कंपनी की पॉलिसी स्पष्ट है, छोटे (जॉब) कार्यों के लिए वाहन मालिक को हर्जाना मिलता है, लेकिन मेजर जॉब में नहीं। हम 10 अप्रैल को इंजन लेकर आए थे, जिसे डिस्मेंटल कर महिंद्रा कंपनी को तकनीकी रिपोर्ट भेज दी गई है। जांच में सामने आया है कि गाड़ी कम ऑयल और बिना कूलेंट के चलाई गई थी, ऐसी स्थिति में गारंटी का लाभ नहीं मिलता, यह बात ग्राहक को बता दी गई है।
पूर्व में गाड़ी अयोध्या (उत्तर प्रदेश) के महिंद्रा शोरूम पर भी गई थी, वहां रेडिएटर लीकेज होने की बात सामने आई थी और सर्विस टीम ने गाड़ी खड़ी कर रिपेयर करवाने की सलाह दी थी, लेकिन वहां काम नहीं कराया गया। गाड़ी चलाकर लाने से वह हीट हो गई और इंजन में काम आ गया। अब पुणे से अंतिम रिपोर्ट आने के बाद ही हम स्थिति स्पष्ट कर पाएंगे। - सुनील साहू, सर्विस मैनेजर, महिंद्रा
हमारी डीबीआईआर ट्रांसपोर्ट कंपनी के पास करीब 15 गाड़ियां हैं। इसमें से महिंद्रा वाहन (एमपी09एचजे 7785) की 1,11,370 रुपये की किस्त हम यस बैंक के माध्यम से नियमित भर रहे हैं। महिंद्रा कंपनी द्वारा ग्राहकों को मिलने वाली सेवाएं बेहद निराशाजनक हैं। कमर्शियल वाहन को पहले दो महीने तक खड़ा रखना और अब इंजन खोलकर ले जाना, फिर नई बातें बनाकर ग्राहक को गारंटी के लाभ से दूर करने की साजिश रचना, हमें आर्थिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने वाला है।
यदि कंपनी का यही अड़ियल रवैया रहा, तो हमें इनके विरुद्ध विधिक एवं कानूनी कार्रवाई के लिए मजबूर होना पड़ेगा।’- कुलविंदर कौर, संचालक, डीबीआईआर ट्रांसपोर्ट कंपनी, इंदौर
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!