खबर
Top News

बीच में छोड़ा कोर्स तो लौटानी होगी फीस: मनमानी पर लगेगी लगाम; झूठे विज्ञापनों पर भी सख्ती

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

08 जून 2026, 3:18 pm
शेयर करें:
बीच में छोड़ा कोर्स तो लौटानी होगी फीस

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश में कोचिंग संस्थानों की मनमानी पर जल्द लगाम लग सकती है। राज्य सरकार कोचिंग संस्थान विनियमन अधिनियम (कोचिंग इंस्टीट्यूट रेगुलेशन एक्ट) लाने की तैयारी में है। प्रस्तावित कानून के तहत कोचिंग सेंटरों का पंजीकरण अनिवार्य होगा, झूठे विज्ञापनों पर कार्रवाई होगी और यदि कोई छात्र बीच में कोर्स छोड़ता है तो शेष फीस 10 दिनों के भीतर लौटानी होगी। उच्च शिक्षा विभाग ने अधिनियम का मसौदा तैयार कर लिया है, जिसे आगामी विधानसभा सत्र में पेश किया जा सकता है।
बिना रजिस्ट्रेशन चलाने पर लगेगा जुर्माना
नए कानून के तहत प्रदेश में संचालित सभी कोचिंग संस्थानों को अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराना होगा। नियमों का उल्लंघन करने पर पहली बार 25 हजार रुपए तक का जुर्माना लगाया जाएगा। दूसरी बार उल्लंघन करने पर यह राशि बढ़कर एक लाख रुपए तक पहुंच सकती है। लगातार नियम तोड़ने वाले संस्थानों का पंजीकरण भी निरस्त किया जा सकेगा।
10 दिनों के भीतर वापस करनी होगी फीस
कई कोचिंग संस्थानों पर फीस वापस नहीं करने के आरोप लगते रहे हैं। प्रस्तावित कानून में स्पष्ट प्रावधान किया गया है कि यदि कोई छात्र बीच में पढ़ाई छोड़ता है तो बची हुई अवधि की फीस अनुपातिक आधार (प्रो-राटा) पर 10 दिनों के भीतर वापस करनी होगी। साथ ही, कोर्स शुरू होने के बाद फीस बढ़ाने पर भी रोक लगाने की तैयारी है।
वेबसाइट पर देनी होगी पूरी जानकारी
कोचिंग संस्थानों को अपनी वेबसाइट पर शिक्षकों की योग्यता, फीस संरचना, कोर्स विवरण, रिफंड पॉलिसी और हॉस्टल संबंधी जानकारी सार्वजनिक करनी होगी। इसका उद्देश्य छात्रों और अभिभावकों को पारदर्शी जानकारी उपलब्ध कराना है।
सहमति के बिना विज्ञापन में नहीं किया जा सकेगा नाम, फोटो का उपयोग
प्रस्तावित कानून के तहत '100 प्रतिशत चयन' या 'गारंटीड रैंक' जैसे दावे करना गैरकानूनी माना जाएगा। किसी छात्र की फोटो, नाम या सफलता का उपयोग उसकी लिखित सहमति के बिना विज्ञापन में नहीं किया जा सकेगा। इसके अलावा केवल स्नातक या उससे अधिक योग्यता वाले शिक्षक ही पढ़ा सकेंगे। नैतिक अपराधों में दोषी पाए गए व्यक्तियों को शिक्षक नियुक्त करने पर भी रोक रहेगी।
16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को नहीं मिलेगा प्रवेश
मसौदे में यह भी प्रस्ताव है कि 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों को कोचिंग संस्थानों में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। छात्र का कम से कम दसवीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक होगा। कोचिंग की अवधि और दैनिक पढ़ाई के घंटों को भी नियंत्रित करने की योजना है। एक दिन में अधिकतम पांच घंटे तक कोचिंग कराने की अनुशंसा की गई है।
छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष फोकस
नए कानून में छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को भी प्राथमिकता दी गई है। प्रत्येक कोचिंग संस्थान को काउंसलिंग और मनोवैज्ञानिक सहायता की व्यवस्था करनी होगी। साथ ही विद्यार्थियों को वैकल्पिक करियर विकल्पों की जानकारी देना भी अनिवार्य किया जा सकता है।
आत्महत्याओं के बढ़ते मामलों के बाद उठाया कदम
प्रदेश विधानसभा में प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार 13 दिसंबर 2023 से 20 जनवरी 2026 के बीच मध्यप्रदेश में 987 छात्रों ने आत्महत्या की। पढ़ाई के दबाव और प्रतिस्पर्धा से जुड़ी चुनौतियों को देखते हुए सरकार इस कानून को आवश्यक मान रही है।
सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद प्रयास तेज
कोचिंग संस्थानों के नियमन को लेकर सुप्रीम कोर्ट भी चिंता जता चुका है। दिल्ली और कोटा सहित कई शहरों में छात्रों से जुड़ी घटनाओं के बाद अदालत ने राज्यों को कोचिंग संस्थानों के लिए प्रभावी नियम बनाने के निर्देश दिए थे। इसी के बाद मध्यप्रदेश सरकार ने कोचिंग सेक्टर को नियामक दायरे में लाने की प्रक्रिया तेज कर दी है।

संबंधित समाचार

एमपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
Top News

एमपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

less than a minute ago
नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद
Top News

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

6 minutes ago
30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़
Top News

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

9 minutes ago
होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द
Top News

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

15 minutes ago
भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल
Top News

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

20 minutes ago
अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार
Top News

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

23 minutes ago
100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार
Top News

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

23 minutes ago
जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र
Top News

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

26 minutes ago
500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड
Top News

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

31 minutes ago
हनी ट्रैप 2.0
Top News

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

36 minutes ago
ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया
Top News

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

38 minutes ago
म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार
Top News

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

42 minutes ago
देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड
Top News

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

about 1 hour ago
कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश
Top News

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

about 1 hour ago
16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म
Top News

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन

about 1 hour ago
2600 करोड़ के गरोठ हाईवे की रिटेनिंग वॉल धंसी
Top News

2600 करोड़ के गरोठ हाईवे की रिटेनिंग वॉल धंसी:उच्चस्तरीय जांच की जरूरत

about 1 hour ago
श्रीकृष्ण ने सृष्टि का उद्धार करने के लिए ही मानव रूप में जन्म लिया
Top News

श्रीकृष्ण ने सृष्टि का उद्धार करने के लिए ही मानव रूप में जन्म लिया:सीएम हाउस में मनी जन्माष्टमी

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मेट्रो के नए रूट का शुभारंभ; सुपर कॉरिडोर-3 से मालवीय नगर तक दौड़ेगी, सेवा सुबह 9 से शाम 7 बजे तक संचालित होगी

about 1 hour ago
राहुल गांधी के दौरे से पहले MP में सियासत गरमाई
Top News

राहुल गांधी के दौरे से पहले MP में सियासत गरमाई:पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का भाजपा पर हमला; बोले- NSUI नेताओं पर दर्ज हो रही झूठी FIR

about 1 hour ago
UN ने बदला दुनिया का नक्शा
Top News

UN ने बदला दुनिया का नक्शा:अफ्रीका दिखेगा और बड़ा, यूरोप-US होंगे छोटे; भारत पर कितना असर?

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!