पिता ने बेटे पर चलाई गोली: बाल-बाल बचा किशोर; पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक पिता ने अपने ही 16 वर्षीय बेटे पर लाइसेंसी 12 बोर बंदूक से फायर कर दिया। गनीमत रही कि गोली किशोर को नहीं लगी और वह सुरक्षित बच गया।
आरोपी पिता गिरफ्तार
घटना सोमवार रात करीब 10:45 बजे एकता पुरी इलाके में हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से बंदूक और कारतूस जब्त कर लिए।
गैलरी में टहल रहे बेटे पर किया फायर
पुलिस के अनुसार, 11वीं कक्षा में पढ़ने वाला किशोर राज चौरसिया उर्फ बंटी अपने घर की गैलरी में टहल रहा था। उसी दौरान उसका पिता कार से वहां पहुंचा और कथित रूप से बंदूक से उस पर फायर कर दिया। गोली चलने के बाद किशोर डरकर कमरे में भाग गया और खुद को सुरक्षित कर लिया।
पति-पत्नी के विवाद से जुड़ा मामला
जांच में सामने आया है कि आरोपी और उसकी पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। घटना से दो दिन पहले भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। बताया जा रहा है कि आरोपी पिता अलग रहता है, जबकि किशोर अपनी मां के साथ रहता है।
पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
फायरिंग की आवाज सुनकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
लाइसेंस की जांच जारी
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बंदूक का लाइसेंस ग्वालियर में रखा हुआ है। पुलिस अब लाइसेंस की वैधता और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!