खबर
Top News

पिता ने बेटे पर किया जानलेवा हमला: कतरना मारकर इकलौते बेटे की आंख फोड़ी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

31 मई 2026, 5:23 pm
शेयर करें:
पिता ने बेटे पर किया जानलेवा हमला

खुलासा फर्स्ट, सागर।
मोतीनगर थाना क्षेत्र के लेहदरा नाका में घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। शराब के नशे में धुत एक पिता ने अपने ही बेटे पर कतरना से हमला कर दिया, जिससे युवक की एक आंख गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई।

गाली-गलौज का विरोध करना पड़ा भारी
घायल को परिजनों ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जबकि आरोपी पिता फरार हो गया। पीड़ित गजेंद्र सिंह दांगी ने पुलिस को बताया कि उसके पिता शक्ति सिंह दांगी अक्सर शराब के नशे में घर आकर परिवार के साथ अभद्रता और मारपीट करते हैं।

गुरुवार रात करीब 10 बजे भी वह शराब पीकर घर पहुंचे और परिवार के सदस्यों को गालियां देने लगे। जब गजेंद्र और उसकी पत्नी अभिलाषा ने विरोध किया तो आरोपी भड़क गया और घर में रखा कतरना उठाकर बेटे पर हमला कर दिया।

सिर बचाया, आंख पर लगा वार
गजेंद्र ने हमले से बचने के लिए सिर हटाने की कोशिश की, लेकिन धारदार हथियार उसकी बाईं आंख के नीचे जा लगा। वार इतना गंभीर था कि आंख बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के समय मौजूद उसकी बहनों ने बीच-बचाव किया और घायल गजेंद्र को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।

पहले भी कर चुका है हमला
परिजनों के अनुसार शक्ति सिंह का हिंसक व्यवहार नया नहीं है। आरोप है कि इससे पहले भी वह कुल्हाड़ी से हमला कर गजेंद्र को घायल कर चुका है। लगातार हो रही घटनाओं के कारण परिवार के सदस्य भय के माहौल में जीवन जीने को मजबूर हैं।

आरोपी की तलाश में पुलिस
मोतीनगर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी शक्ति सिंह दांगी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश के लिए टीम जुटी हुई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

संबंधित समाचार

गैस से भरा टैंकर पेड़ से टकराया
Top News

गैस से भरा टैंकर पेड़ से टकराया:नशे में धुत चालक हिरासत में; गलत साइड में चला रहा था वाहन

2 minutes ago
एक्सप्रेस वे पर कार रेलिंग से टकराई कार
Top News

एक्सप्रेस वे पर कार रेलिंग से टकराई कार:24 साल की युवती की मौत; पिता-भाई गंभीर घायल

20 minutes ago
बाढ़ में बहा बैंक का लॉकर
Top News

बाढ़ में बहा बैंक का लॉकर:टूटते ही गायब हुए ₹57 लाख; 29 आरोपी हिरासत में; शव से बालियां चुराने वाले 2 भी गिरफ्तार

31 minutes ago
प्रमुख रास्ते होंगे अतिक्रमण मुक्त
Top News

प्रमुख रास्ते होंगे अतिक्रमण मुक्त:इंटरसिटी बसें शहर से बाहर; 25 से ज्यादा फ्लाईओवर और 1500 सिटी बसों का लक्ष्य

about 1 hour ago
जमीन घोटाले में फरार पूर्व सीएसपी समेत तीन पर इनाम घोेषित
Top News

जमीन घोटाले में फरार पूर्व सीएसपी समेत तीन पर इनाम घोेषित:अग्रिम जमानत खारिज; पुलिस और एसआईटी ने तेज की तलाश

about 1 hour ago
नेपाल में प्रलय से मप्र में मची अपनों की तलाश
Top News

नेपाल में प्रलय से मप्र में मची अपनों की तलाश:एक ही परिवार के 29 सदस्य शामिल; कई जिलों के लोगों से भी संपर्क टूटा

about 2 hours ago
बोरी में छुरियां, कमर में रिवॉल्वर
Top News

बोरी में छुरियां, कमर में रिवॉल्वर:क्राइम ब्रांच ने दो हथियारबाजों को दबोचा; जिंदा कारतूस भी बरामद

about 2 hours ago
केंद्रीय मंत्री शाह से मिले मुख्यमंत्री
Top News

केंद्रीय मंत्री शाह से मिले मुख्यमंत्री:प्रदेश के विकास का रखा पूरा ब्योरा; जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास परियोजनाओं की प्रगति पर की चर्चा

about 2 hours ago
रात ढाई बजे चोरों का धावा
Top News

रात ढाई बजे चोरों का धावा:एक साथ आठ दुकानों के ताले तोड़े; सीसीटीवी में संदिग्ध कैद

about 3 hours ago
मर्डर स्पॉट पर पुलिस का इंसाफ
Top News

मर्डर स्पॉट पर पुलिस का इंसाफ:सीन रीक्रिएशन के दौरान आरोपियों पर बरसाए पाइप; रास्तेभर दर्द से चिल्लाते रहे

about 3 hours ago
कार रोकी तो मिला नोटों का बोरा
Top News

कार रोकी तो मिला नोटों का बोरा:गिनती के लिए थाने में बुलाना पड़ी मशीन; पुलिस जांच में जुटी

about 3 hours ago
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल
Top News

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल:अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलिजेंस; चंचल शेखर को खेल विभाग की कमान

about 3 hours ago
वीडियो देखिए, बीमारी से बेहाल परिवारों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री
Top News

वीडियो देखिए, बीमारी से बेहाल परिवारों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री:मदद का ऐलान; स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने का दिया भरोसा

about 4 hours ago
जनशिकायतों पर ढिलाई पड़ी भारी
Top News

जनशिकायतों पर ढिलाई पड़ी भारी:महापौर ने अफसरों को फटकारा; कहा- हर शिकायत को गंभीरता से सुनें और समय पर करें समाधान

about 4 hours ago
मंदिर परिसर में मचा हड़कंप
Top News

मंदिर परिसर में मचा हड़कंप:बंद कमरे को लेकर लोगों ने बुलाई पुलिस; पुजारी और युवक हिरासत में

about 4 hours ago
घेराबंदी कर पकड़ा चोरी का वाहन
Top News

घेराबंदी कर पकड़ा चोरी का वाहन:हजारों के खिलौने-कपड़े बरामद; आरोपी गिरफ्तार

about 5 hours ago
आमने-सामने टकराए ट्रक-पिकअप
Top News

आमने-सामने टकराए ट्रक-पिकअप:चंद मिनट में धधके दोनों वाहन; जिंदा जल गया ड्राइवर

about 5 hours ago
पुरानी रंजिश में फायरिंग
Top News

पुरानी रंजिश में फायरिंग:आरोपी गिरफ्तार; पिस्टल, खाली कारतूस और मोटरसाइकिल जब्त

about 5 hours ago
युवाओं पर कांग्रेस का फोकस
Top News

युवाओं पर कांग्रेस का फोकस:‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में राहुल गांधी हो सकते हैं शामिल

about 6 hours ago
पहले दोस्ती, फिर युद्ध की कहानी
Top News

पहले दोस्ती, फिर युद्ध की कहानी:विदेशी डॉक्टर ने रिटायर्ड प्रिंसिपल से ऐंठे लाखों; पुुलिस जांच में जुटी

about 6 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!