बेटे की आखिरी जिद याद कर बिलख उठे पिता: क्रूज हादसे में उजड़ गया परिवार; पत्नी की भी चली गई जान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
बरगी डैम में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे में शनिवार को रेस्क्यू टीमों ने दो और बच्चों के शव बरामद किए। मृतकों में 5 वर्षीय श्रीतमिल (पिता कामराज) और 5 वर्षीय विराज सोनी शामिल हैं। सेना, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें बोट और गोताखोरों की मदद से लगातार सर्च ऑपरेशन में जुटी रहीं। हालांकि दोपहर बाद अचानक मौसम खराब हो गया। तेज आंधी, बारिश और ऊंची लहरों के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन को कई बार रोकना पड़ा।
“जैसा भी मिला… हमारा बच्चा अमृत है”
विराज सोनी का शव शनिवार शाम करीब 6 बजे घटनास्थल के पास मिला। उसे पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। बेटे का शव देखते ही पिता कृष्णा सोनी फूट-फूटकर रो पड़े। परिवार के एक सदस्य ने भावुक होकर कहा, “जैसा भी मिला, हमारे लिए हमारा बच्चा अमृत है… ईश्वर का शुक्र है कि मिल गया।” इस हादसे में विराज की मां नीतू सोनी की भी पहले ही मौत हो चुकी है, जिनका अंतिम संस्कार एक दिन पहले किया गया था। पिता विराज की आखिरी जिद याद करते हुए फफक उठे।
डूबने के बाद सतह पर आए शव
रेस्क्यू टीम के अनुसार, बच्चों के शव पानी में डूबने के बाद फूलकर सतह पर आ गए थे, जिसके बाद उन्हें बाहर निकाला गया। घटनास्थल के आसपास लगातार तलाशी जारी है, ताकि बाकी लापता लोगों का भी पता लगाया जा सके।
तमिलनाडु भेजे जा रहे शव
हादसे में जान गंवाने वाले तमिलनाडु के पर्यटकों के शवों को जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट से कार्गो विमान के जरिए त्रिचि भेजा जा रहा है। शुरुआती तकनीकी दिक्कतों के बाद दूसरे विमान से शव रवाना किए गए। प्रशासन अन्य शवों को भी चरणबद्ध तरीके से उनके गृह राज्यों तक पहुंचा रहा है।
हादसे की भयावह तस्वीर
गौरतलब है कि गुरुवार शाम करीब 5 बजे एमपी टूरिज्म का क्रूज बरगी डैम में डूब गया था। क्रूज में करीब 47 लोग सवार थे, जबकि टिकट केवल 29 लोगों के ही जारी हुए थे। हादसा किनारे से लगभग 300 मीटर दूर हुआ, उस समय हवा की रफ्तार करीब 74 किमी प्रति घंटा थी। तेज हवाओं, अंधेरे और खराब मौसम के कारण राहत कार्य प्रभावित हुआ, हालांकि एसडीआरएफ ने कई लोगों की जान बचाई।
सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था
इस हादसे ने एक बार फिर सुरक्षा मानकों, ओवरलोडिंग और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच जारी है, लेकिन परिजनों के लिए यह सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि अपनों को खोने का असहनीय दर्द बन चुका है।
संबंधित समाचार

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

भीषण सड़क हादसा:दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत; बेटी सहित 5 गंभीर घायल

सरकार ने तीन नई जगह निर्धारित की:जंतर-मंतर को बैन करने पर भड़क गए कॉकरोच

देखिए वीडियो, जेल में महिला वेशभूषा में गरबा कर रहे पुरुष:बंदी खुद गाते हैं गीत और तैयार करते हैं बैंड की धुन

सुनवाई से भी सुप्रीम कोर्ट का इनकार:सीजेआई के मिलने से मना करने के बावजूद विपक्ष ने निकाला मार्च

इन जगहों के नाम तय करने पर पड़ोसी को ऐतराज:फैसले को बताया गैरकानूनी; ये संवेदनशील इलाके भी सूची में शामिल

ट्रैवलर चोरी करते हुए कई वाहनों को मारी टक्कर

देखिये वीडियो, बेहतर पुलिसिंग के लिए 14 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित:कमिश्नर ने दिए प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार

सैकड़ों कमरों का पैलेस, बिजली के बिलों में चौंकाने वाले आंकड़े!:कई कनेक्शनों पर सालभर में शून्य या नाममात्र खपत

कैफे में कहासुनी के बाद पार्किंग में दो गुटों में जमकर चले लात-घूंसे:पटक-पटककर पीटा

MP में दिव्यांगजनों के हजारों पदों पर भर्ती की तैयारी:इस तारीख तक चलेगा विशेष अभियान; सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए निर्देश

युवती को मैसेज करने की बात पर युवक का अपहरण कर पीटा:युवकों ने पहले रेहान को घेरकर पीटा; फिर समझाने पहुंचे पिता और चाचा पर भी किया हमला

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई:जेसीबी से हटाए अवैध कब्जे; रेस्टोरेंट पर इतना जुर्माना, यहां चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

ऑनलाइन कैसिनो नेटवर्क की परतें खोल रही पुलिस:मास्टर आईडी के जरिए चल रहा था खेल

शहर में भी बनेगा एएनटीएफ थाना:नशे के नेटवर्क पर शिकंजे की तैयारी

देखिए वीडियो, 'तुम आतंकी हो...' एयरपोर्ट पर इस नेता का विरोध:लोगों ने घेरकर जमकर लगाए नारे; सुनाई जमकर खरी-खोटी

बाप और चाचा नंबरी तो बेटी निकली दस नंबरी:बिजनेस के नाम पर दो करोड़ लिए; फिर आई नीयत में खोट

क्रिकेट का बड़ा नियम बदला:MCC ने बोल्ड होने के नियम में किया बदलाव; अब इन खिलाड़ियों को नहीं माना जाएगा आउट

शराब कारोबारी के परिवार से जुड़ी कंपनी का केस इस जज ने छोड़ा:हाईकोर्ट में तीन बार सूचीबद्ध हुआ मामला

मोबाइल में आपत्तिजनक वीडियो मिले:पुलिस ने की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!