चर्बी से बन रही थी आइसक्रीम: नेटवर्क का हुआ खुलासा; मुख्य आरोपी गिरफ्तार, जज को दिया था घूस का ऑफर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खंडवा।
शहर के इमलीपुरा में संचालित अवैध घी फैक्ट्री मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए संचालक अनवर कुरैशी को पशु परीक्षण कानून के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अब आरोपी पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) लगाने की तैयारी की जा रही है।
होटल, आइसक्रीम और कपड़ा मिल तक पहुंची सप्लाई
मोघट रोड थाना पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ है कि मवेशियों की चर्बी से तैयार इस घी जैसे पदार्थ की सप्लाई होटल-ढाबों, आइसक्रीम निर्माण और कपड़ा उद्योगों तक की जा रही थी। खासतौर पर बुरहानपुर के एक टेक्सटाइल यूनिट में इसका उपयोग धागे और कपड़े की फिनिशिंग के लिए किया जा रहा था।
138 मवेशियों के काटे जाने का अनुमान
पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवीन तिवारी के अनुसार मौके से 1380 किलो चर्बी मिली है। एक मवेशी से करीब 10 किलो चर्बी निकलने के आधार पर लगभग 138 जानवरों को काटे जाने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, चमड़ा गलाने के लिए सरकारी राशन का नमक भी बड़ी मात्रा में बरामद हुआ है, जिसकी जांच जारी है।
वकील भाइयों पर रिश्वत की कोशिश का आरोप
कार्रवाई के दौरान आरोपी के तीन वकील भाइयों पर फर्जी दस्तावेज दिखाकर सिटी मजिस्ट्रेट को प्रलोभन देने का आरोप लगा है। अधिकारियों के अनुसार उन्होंने कार्रवाई रोकने के लिए “फीस” देने की बात कही, जिसे सख्ती से खारिज कर दिया गया।
नगर निगम पर भी उठे सवाल
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस अवैध गतिविधि की जानकारी स्थानीय स्तर पर पहले से थी। शिकायतों के बावजूद केवल औपचारिक कार्रवाई कर फिनायल का छिड़काव कर दिया जाता था, जिससे दुर्गंध दबाई जा सके।
पहले भी पकड़ी जा चुकी फैक्ट्री
साल 2017 में भी इसी स्थान से बड़ी मात्रा में मवेशियों की खालें बरामद हुई थीं। उस समय कार्रवाई के बाद काम कुछ समय बंद रहा, लेकिन बाद में फिर शुरू हो गया।
3350 लीटर चर्बी युक्त घी जब्त, जांच जारी
हालिया छापेमारी में 69 टीन और 9 ड्रमों में भरा करीब 3,350 लीटर चर्बी युक्त घी, 4 ट्रक खाल और 3 ट्रक अन्य अवशेष बरामद किए गए हैं। सभी सैंपल लैब भेजे गए हैं और रिपोर्ट का इंतजार है।
प्रशासन अब पूरे नेटवर्क की सप्लाई चेन खंगाल रहा है। जीएसटी विभाग और पशुपालन विभाग भी जांच में जुटे हैं, ताकि इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की जा सके।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!