वृंदावन के प्रसिद्ध संत का भक्तों और शिष्यों के लिए भावुक संदेश: बोले- भक्त मेरी चिंता न करें, भजन और नाम जप में लगाएं मन; तबीयत बिगड़ने के बाद बंद है पदयात्रा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, वृंदावन।
वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज ने अपने भक्तों और शिष्यों के लिए भावुक संदेश जारी किया है। उन्होंने कहा कि भक्त उनकी चिंता न करें, बल्कि श्रीजी के भजन और नाम जप में मन लगाएं।
1 मिनट 19 सेकंड का वीडियो
रविवार को केली कुंज आश्रम ट्रस्ट के यूट्यूब चैनल पर जारी 1 मिनट 19 सेकंड के वीडियो में प्रेमानंद महाराज ने कहा- बिल्कुल चिंता मत करो। हम मिलें न मिलें, बोलें न बोलें, हम आप सबको बहुत प्यार करते हैं। बिना बोले भी तुम्हारे दिमाग में हम रहेंगे। उन्होंने भक्तों से कहा कि वे निश्चिंत होकर भजन करें और गुरु पर विश्वास बनाए रखें। महाराज बोले कि जो भी सेवा में जुड़ा है, वह उसी सेवा में बना रहे और निरंतर नाम जप करता रहे।
बोले- हमारा एकांतवास आपके लिए है
प्रेमानंद महाराज ने वीडियो में कहा कि उनका मौन और एकांतवास स्वयं के लिए नहीं, बल्कि भक्तों के लिए है। उन्होंने कहा कि हमारा जो कुछ होना था, वो हो गया। जो कुछ हो रहा है, वह सब आपके लिए हो रहा है। खूब भजन करो, नाम जप करो, सुखी और प्रसन्न रहो। उन्होंने यह भी कहा कि जब उनका मन होगा, तब वे फिर भक्तों से संवाद करेंगे।
17 मई से बंद है रात्रि पदयात्रा
केली कुंज आश्रम ट्रस्ट के अनुसार 17 मई से प्रेमानंद महाराज की प्रसिद्ध रात्रि पदयात्रा बंद है। उसी दिन शिष्यों ने बताया था कि महाराज की तबीयत ठीक नहीं है, इसलिए वे न तो पदयात्रा कर रहे हैं और न ही भक्तों से एकांतिक मुलाकात। बताया जाता है कि प्रेमानंद महाराज की दोनों किडनियां खराब हैं और उन्हें सप्ताह में 2 से 3 बार डायलिसिस करानी पड़ती है।
गुरु दर्शन के लिए पहुंचे थे वराह घाट
हालांकि स्वास्थ्य खराब होने के बावजूद 3 दिन पहले प्रेमानंद महाराज अपने आश्रम से निकलकर वराह घाट पहुंचे थे। वहां उन्होंने अपने गुरु संत गोविंद शरण महाराज के दर्शन किए।
रोज डेढ़ किलोमीटर पैदल करते थे यात्रा
स्वास्थ्य खराब होने से पहले प्रेमानंद महाराज रोज तड़के करीब 3 बजे केली कुंज आश्रम से सौभरी वन तक पदयात्रा करते थे। करीब डेढ़ किलोमीटर की इस यात्रा के दौरान हजारों भक्त उनके दर्शन के लिए सड़क किनारे खड़े रहते थे। सामान्य दिनों में करीब 20 हजार श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते थे, जबकि वीकेंड और बड़े पर्वों पर यह संख्या लाखों तक पहुंच जाती थी।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!