हत्या की आरोपी पत्नी की जमानत के खिलाफ हाईकोर्ट जाएगा परिवार: मृतक के भाई को फैसले पर भरोसा नहीं; जानिये कितना समय लगेगा प्रक्रिया में
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य आरोपी और राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी को जमानत मिलने के बाद अब मृतक के परिवार ने उसके खिलाफ कानूनी लड़ाई तेज कर दी है। राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने बताया कि वे जमानत रद्द कराने के लिए हाईकोर्ट का रुख करेंगे।
विपिन ने शिलॉन्ग के वकील से संपर्क कर लिया है और जमानत खारिज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वकील द्वारा भेजे गए दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर जल्द ही उन्हें वापस भेजा जाएगा, ताकि अपील दाखिल की जा सके। उनके अनुसार, पूरी प्रक्रिया में करीब एक सप्ताह का समय लग सकता है।
जमानत के बाद परिवार में आक्रोश
सोनम को जमानत मिलने के बाद से ही रघुवंशी परिवार में नाराजगी है। परिवार का कहना है कि उन्हें इस फैसले पर भरोसा नहीं है। राजा की मां उमा रघुवंशी ने कहा कि यदि सोनम इंदौर आती है तो वे उससे पूछेंगी कि उसने राजा की हत्या क्यों की।
हनीमून के दौरान हुई थी हत्या
इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की शादी 11 मई 2025 को सोनम से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद 21 मई को दोनों हनीमून के लिए मेघालय के शिलॉन्ग पहुंचे थे। 23 मई को दोनों लापता हो गए थे।
करीब 10 दिन बाद पुलिस ने 30 फीट गहरी खाई से राजा का क्षत-विक्षत शव बरामद किया, जिस पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। घटना के बाद सोनम लापता हो गई थी और बाद में उसने उत्तर प्रदेश में आत्मसमर्पण कर दिया था।
साजिश में कई आरोपी शामिल
पुलिस जांच में सामने आया कि सोनम ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। पूछताछ के आधार पर आकाश, आनंद और विशाल को गिरफ्तार किया गया था। बाद में तीन अन्य लोगों को सबूत मिटाने के आरोप में पकड़ा गया।
बताया गया कि सोनम के राज कुशवाहा से संबंध थे, हालांकि उसके परिवार ने इन आरोपों से इनकार किया है। पुलिस के अनुसार, सोनम राजा को घूमने के बहाने एक सुनसान स्थान पर ले गई, जहां पहले से मौजूद आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी। फिलहाल सोनम और अन्य आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं, जबकि अब इस मामले में जमानत को लेकर कानूनी लड़ाई और तेज होने के आसार हैं।
संबंधित समाचार

हो गया दूध-पानी अलग-अलग:क्रोधित-कुपित ‘शिव’ के ‘गण’ निकले वनभूमि के कब्जेदार

देखिए वीडियो, किसने दी चेतावनी:मांगें पूरी नहीं हुईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे; संघ प्रमुख से मिलकर न्याय मांगने की तैयारी

क्रिकेट मैच के टिकट के नाम पर ठगी:कई बार कराया पेमेंट; ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर दो लोगों से धोखाधड़ी

नौकरी बचाने के लिए इतनी रजिस्ट्री का लक्ष्य:इस योजना के काम में तेजी; कलेक्टर ने दिया यह भरोसा

इतने हजार छात्रों का होगा मुफ्त दुर्घटना और स्वास्थ्य बीमा:पढ़ाई पूरी होने के बाद योजना के दायरे से हो जाएंगे बाहर

देखिए वीडियो, सीजेपी के दो नेता इतने दिन के लिए जेल भेजे गए:प्रदर्शन के मामले में न्यायिक हिरासत

फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट:इस शहर में इमरजेंसी लैंडिंग; विमान में सवार इतने यात्री सुरक्षित

ट्रेन की तरह मोबाइल एप से बुक होंगे बस टिकट:जल्द लॉन्चिंग की तैयारी; टिकट नहीं देने वाले कंडक्टर पर होगी कार्रवाई

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:इतने जिलों के कलेक्टर बदले; ये बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव

देखिए वीडियो, हेड कॉन्स्टेबल के पास मिली करोड़ों की संपत्ति:आय से कई गुना अधिक होने का दावा; दो शहरों में इतने ठिकानों पर लोकायुक्त की रेड

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!