नकली साहब का खुलासा: अवैध वसूली के लगे आरोप; पुलिस-निगम की चुप्पी पर उठे सवाल, व्यापारी बोले- महीनों से चल रहा खेल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भमौरी क्षेत्र में नगर निगम और यातायात विभाग की साख को सरेआम नीलाम करने वाले एक मस्टर बेलदार का क्रेन आतंक' अब चर्चा का विषय बन गया है। सोशल मीडिया पर वसूली के वीडियो वायरल करने वाले पीड़ित व्यापारी अब खुद कैमरे के सामने आकर इस पूरे सिंडिकेट की काली करतूतें का खुलासा कर रहे हैं।
चल रहा अवैध उगाही का खेल
पूर्व मजदूर यूनियन नेता रामलाल यादव के रसूख की आड़ में उसका बेटा आनंद यादव, जो निगम में महज एक मस्टर बेलदार है, खुद को बड़ा अधिकारी बताकर महीनों से अवैध उगाही का खेल, खेल रहा है।
धमका कर वसूली के आरोप
वायरल वीडियो में साफ़ दिख रहा है कि आनंद यादव ने कोई सरकारी वर्दी नहीं पहनी है, बल्कि कमर पर वायरलेस सेट लटकाए और स्कूटी पर सवार होकर वह किसी बड़े रसूखदार अफ़सर की तरह व्यापारियों को धमका कर वसूली करने के आरोप लगे है।
तंग आकर वीडियो वायरल किए
इस पूरे वसूली कांड का खुलासा 9 फरवरी को गुरूकृपा कार डेकोर के संचालक प्रशांत टांक (हनी) ने किया था, जिन्होंने क्रेन वालों की प्रताड़ना से तंग आकर उनके वीडियो वायरल किए। अब प्रशांत मीडिया के सामने आकर बेखौफ होकर सच बोल रहे हैं और इस भ्रष्टाचार की जड़ों तक पहुंचने की मांग कर रहे हैं।
सोची-समझी साजिश के तहत चल रहा खेल
सबसे बड़ा संशय उस क्रेन की भूमिका पर है जिसके दम पर व्यापारियों की गाड़ियां उठाई जाती हैं। सवाल यह है कि यह क्रेन सरकारी विभाग की है या प्राइवेट? आखिर किसके आदेश पर बिना किसी रसीद या कानूनी प्रक्रिया के गाड़ियां उठाकर दहशत फैलाई जा रही है? स्कूटी और वायरलेस सेट का यह दिखावटी रसूख साफ इशारा करता है कि यह पूरा खेल सोची-समझी साजिश के तहत चल रहा है।
पीड़ित ने अपनी आपबीती सुनाई
प्रताड़ना का शिकार हुए श्री कृष्णा ऑटो गैरेज' के संचालक अनिल राठौड़ ने भी मीडिया के सामने अपनी आपबीती सुनाई है। अनिल के मुताबिक, उनकी चार पहिया गाड़ी दो बार ज़बरन जब्त कर यार्ड में खड़ी कर दी गई और बिना किसी रसीद के मोटी रकम ऐंठ ली गई।
व्यापारियों में आक्रोश
श्रीकालिंदी स्क्वायर भमौरी के व्यापारियों में अब आक्रोश फूट पड़ा है। वीडियो वायरल होने और सबूत सामने आने के बावजूद प्रशासन की चुप्पी ने शहर में नई चर्चा छेड़ दी है कि आखिर इस मस्टर बेलदार पर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई? क्या इसे किसी बड़े अधिकारी या नेता का संरक्षण प्राप्त है?
तुरंत गिरफ्तारी की मांग
व्यापारी अब पुलिस प्रशासन और निगम आयुक्त से गुहार लगा कर कार्रवाई करवा कर अवैध वसूली करने वाले कर्मचारियों से मुक्त होना और इस वायरलेस वाले वसूली भाई की तुरंत गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!