खबर
Top News

AI से ‘फर्जी किडनैपिंग’ का खेल: वीडियो कॉल पर बेटे की जान का डर दिखाकर इतने लाख ठगे

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

25 फ़रवरी 2026, 3:37 pm
शेयर करें:
AI से ‘फर्जी किडनैपिंग’ का खेल

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला और अनोखा मामला सामने आया है। ठगों ने कथित तौर पर एआई तकनीक का इस्तेमाल कर वीडियो कॉल के जरिए 16 वर्षीय नाबालिग की फर्जी किडनैपिंग का दृश्य दिखाया और परिवार से 1 लाख 2 हजार रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित महिला पेशे से अधिवक्ता हैं। वे अपने पति के साथ शिकायत लेकर क्राइम ब्रांच पहुंचीं।

ऐसे रची गई साजिश
महिला के अनुसार, कुछ दिन पहले उनका 16 वर्षीय बेटा बिना बताए घर से चला गया था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो सोशल मीडिया पर फोटो और गुमशुदगी की सूचना साझा की।

कॉल में दिखाया बेटे को
इसी बीच परिवार को एक वीडियो कॉल आया। कॉल में उनके बेटे को दिखाया गया और उसके गले पर चाकू जैसा हथियार लगाकर धमकाया गया। कॉल करने वाले ने एक बारकोड भेजकर तुरंत पैसे ट्रांसफर करने को कहा और चेतावनी दी कि रकम नहीं भेजी तो बच्चे को नुकसान पहुंचा दिया जाएगा।

डर में किए ट्रांजेक्शन
बेटे की जान के भय से घबराए माता-पिता ने अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 1.02 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में पता चला कि उनका बेटा दोस्तों के साथ राजस्थान के मंडफिया स्थित सांवरिया सेठ मंदिर गया हुआ था और उसके साथ किसी तरह की कोई घटना नहीं हुई थी। बच्चे ने भी स्पष्ट किया कि उसका अपहरण नहीं हुआ था।

पुलिस कर रही जांच
मामले में डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि यह प्रदेश या देश में इस तरह का संभवतः पहला मामला हो सकता है, जहां एआई तकनीक के जरिए फर्जी किडनैपिंग का वीडियो दिखाकर ठगी की गई हो। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और ट्रांजेक्शन व कॉल डिटेल्स खंगाली जा रही हैं।

सावधानी जरूरी
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि गुमशुदगी या आपात स्थिति में घबराकर तुरंत पैसे ट्रांसफर न करें। पहले संबंधित व्यक्ति से सीधे संपर्क करने, स्थानीय पुलिस को सूचना देने और वीडियो/कॉल की सत्यता की जांच कराने की सलाह दी गई है। यह मामला साइबर अपराधियों के बदलते तौर-तरीकों और एआई तकनीक के दुरुपयोग की गंभीर चेतावनी माना जा रहा है।

संबंधित समाचार

प्रतिष्ठित क्लब के करोड़ों के नए भवन के टेंडर पर विवाद
Top News

प्रतिष्ठित क्लब के करोड़ों के नए भवन के टेंडर पर विवाद:चेयरमैन और सचिव को कमेटी सदस्यों ने थमाया आपत्ति पत्र

8 minutes ago
प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर का निधन
Top News

प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर का निधन:: गोवा स्थित घर में कार्डियक अरेस्ट; 45 मिनट तक सीपीआर के बावजूद नहीं बच सकी जान

19 minutes ago
ट्रिप पर गया युवक लापता
Top News

ट्रिप पर गया युवक लापता:दोस्तों ने ट्रेन में बैठाने का दावा किया; सीसीटीवी में नहीं दिखा, परिवार ने पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार

25 minutes ago
देखिए वीडियो, पंडाल में बैनर लगाने को लेकर बवाल
Top News

देखिए वीडियो, पंडाल में बैनर लगाने को लेकर बवाल:मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई

about 1 hour ago
इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला
Top News

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

about 18 hours ago
MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका
Top News

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

about 18 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

about 19 hours ago
रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस
Top News

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

about 19 hours ago
बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा
Top News

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

about 19 hours ago
MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी
Top News

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

about 19 hours ago
मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद
Top News

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

about 19 hours ago
बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी
Top News

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

about 19 hours ago
परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार
Top News

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

about 20 hours ago
MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद
Top News

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

about 20 hours ago
3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज
Top News

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

about 20 hours ago
जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट
Top News

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

about 20 hours ago
देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही
Top News

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

about 20 hours ago
सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां
Top News

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

about 20 hours ago
कांग्रेस पार्षद  का निधन
Top News

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

about 20 hours ago
आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा
Top News

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!