खबर
Top News

फर्जी आईएएस का 100 करोड़ का साम्राज्य: अजीत डोभाल का एजेंट बनकर करता था ठगी; टेस्ला और हिरण के सींग बरामद

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

09 अगस्त 2026, 5:28 pm
शेयर करें:
फर्जी आईएएस का 100 करोड़ का साम्राज्य

खुलासा फर्स्ट, खगड़िया।
पुलिस ने खुद को आईएएस अधिकारी और एनएस अजीत डोभाल का अंडरकवर एजेंट बताकर लोगों से ठगी करने वाले मनीष कुमार गुप्ता उर्फ चिक्कू को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के पास 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति होने की जानकारी मिली है। उसके ठिकाने से टेस्ला समेत दो लग्जरी गाड़ियां, विदेशी शराब, हिरण-बारहसिंगा के सींग और बड़ी संख्या में मोबाइल व बैंकिंग दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

7 घंटे की छापेमारी में खुलासा
डीआईयू और गोगरी पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार को जमालपुर बाजार स्थित आरोपी के ठिकाने पर करीब साढ़े सात घंटे छापेमारी की। पुलिस ने वहां से टेस्ला वाई और डाइकोर सफारी समेत दो गाड़ियां जब्त कीं। दोनों पर 'भारत सरकार' लिखा था। वाहनों के दस्तावेज और सरकारी पहचान से जुड़े रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।

31 लीटर विदेशी शराब, सींग और 28 कार्ड बरामद
पुलिस के अनुसार, आरोपी के घर से करीब 31 लीटर विदेशी शराब मिली। एक बोतल की कीमत एक लाख रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। इसके अलावा हिरण और बारहसिंगा के सींग, एप्पल के 5 मोबाइल, 20 क्रेडिट कार्ड, 8 डेबिट कार्ड और 4 चेकबुक समेत कई दस्तावेज बरामद हुए हैं।

10 साल से कर रहा था ठगी
एसपी भानु प्रताप सिंह के मुताबिक, मनीष करीब 10 साल से फर्जी पहचान बनाकर ठगी कर रहा था। वह निजी वाहनों पर आईएएस और 'गवर्नमेंट ऑफ इंडिया' के बोर्ड लगाकर लोगों पर प्रभाव जमाता था। खुद को अजीत डोभाल का एजेंट बताकर लोगों में डर पैदा करता और अपना काम निकलवाता था।

घर पर 100 कैमरे, विदेशों तक संपत्ति की जांच
आरोपी ने अपने घर के चारों तरफ करीब 100 सीसीटीवी कैमरे लगा रखे थे। वह बाहर की गतिविधियों पर नजर रखता था और बेहद कम घर से निकलता था। पुलिस को उसकी संपत्ति बिहार के अलावा दूसरे राज्यों और विदेशों में भी होने की जानकारी मिली है, जिसकी जांच जारी है।

मनीष करीब एक महीने पहले दिल्ली से खगड़िया आया था। उसके पिता केडीएस कॉलेज में हिंदी के प्रोफेसर थे। वह छह भाइयों में सबसे छोटा है। पुलिस अब उसकी संपत्ति, बैंक खातों, फर्जी पहचान और ठगी के नेटवर्क की जांच कर रही है।

संबंधित समाचार

DRI की बड़ी कार्रवाई
Top News

DRI की बड़ी कार्रवाई:बस में बैठने से पहले पकड़ाई नाइजीरियाई महिला; करोड़ों की ड्रग्स की जब्त

about 16 hours ago
निर्माणाधीन मकान में तराई करने के दौरान हादसा
Top News

निर्माणाधीन मकान में तराई करने के दौरान हादसा:हेड कांस्टेबल की पत्नी की मौत; दूसरी मंजिल से गिरी

about 16 hours ago
लाखों रुपए के नोटों से सजा बप्पा का पंडाल
Top News

लाखों रुपए के नोटों से सजा बप्पा का पंडाल:अनोखा शृंगार बना आकर्षण का केंद्र; दर्शन को उमड़ी भीड़

about 17 hours ago
दूसरी मंजिल से नीचे गिरी लिफ्ट
Top News

दूसरी मंजिल से नीचे गिरी लिफ्ट:इतने घायल; पंजाब से आए छह मेहमान भी हादसे का शिकार

about 17 hours ago
अफजल ने सौरभ बनकर की दोस्ती
Top News

अफजल ने सौरभ बनकर की दोस्ती:जाल में फंसाकर लंबे समय तक दुष्कर्म करता रहा जिहादी; कई लड़कियों को बनाया शिकार

about 17 hours ago
डेढ़ साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप
Top News

डेढ़ साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप:पड़ोसी गिरफ्तार; कोर्ट ने भेजा जेल

about 17 hours ago
जैन समाज के कार्यक्रम में शामिल होंगे लोकसभा अध्यक्ष
Top News

जैन समाज के कार्यक्रम में शामिल होंगे लोकसभा अध्यक्ष:तीन घंटे रहेंगे शहर में; रात में लौटेंगे राजधानी

about 18 hours ago
दो हजार ट्रकों के थमे पहिए
Top News

दो हजार ट्रकों के थमे पहिए:4 लाख के जुर्माने के विरोध में हड़ताल; आज रात चक्का जाम की चेतावनी

about 18 hours ago
मिठाई के पैकेट में मिले रेंगते कीड़े
Top News

मिठाई के पैकेट में मिले रेंगते कीड़े:कस्टमर ने फूड विभाग से की शिकायत; टीम ने लिए सैंपल

about 18 hours ago
कैबिनेट बैठक में नहीं पहुंचे मंत्री
Top News

कैबिनेट बैठक में नहीं पहुंचे मंत्री:वर्चुअली हुए शामिल; महिला पार्षद पर टिप्पणी के बाद फिर चर्चा में

about 18 hours ago
जिम से लौटते समय छात्र पर हमला
Top News

जिम से लौटते समय छात्र पर हमला:बेल्ट से पीटा; बचाने आए दोस्त को भी लात-घूंसे मारे, 3 को हिरासत में लिया

about 18 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम में हंगामा; काले झंडे दिखाकर नारेबाजी, लात-घूंसे और कुर्सियां चलीं, मंच से बोले- ‘हमें अपना काम करने दो’

about 18 hours ago
आज नो कार डे
Top News

आज नो कार डे:लोक परिवहन, साइकिल से अथवा पैदल चलने की लोगों से अपील

about 19 hours ago
संध्या यादव मेरी बेटी जैसी
Top News

संध्या यादव मेरी बेटी जैसी:महिला पार्षद पर की टिप्पणी पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जताया खेद

about 19 hours ago
कांग्रेस विधायक की सदस्यता को हाईकोर्ट में चुनौती
Top News

कांग्रेस विधायक की सदस्यता को हाईकोर्ट में चुनौती:FIR छिपाने का आरोप; याचिका पर सुनवाई से तय होगी आगे की स्थिति

about 19 hours ago
रीवा जिले को शीघ्र मिलेगा नर्मदा जल
Top News

रीवा जिले को शीघ्र मिलेगा नर्मदा जल:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

about 19 hours ago
बप्पा संग भक्ति का उत्सव
Top News

बप्पा संग भक्ति का उत्सव:विघ्नहर्ता के अलौकिक दर्शन

about 19 hours ago
नाबालिग से गैंगरेप
Top News

नाबालिग से गैंगरेप:एक आरोपी एनकाउंटर में गिरफ्तार; पुलिस की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी गोली

about 19 hours ago
इंदौर में 'छात्रों की गूंज' बनाम 'सेवा संकल्प'
Top News

इंदौर में 'छात्रों की गूंज' बनाम 'सेवा संकल्प':मालवा के युवा वोट पर दोनों दलों की नजर

about 19 hours ago
पीली गैंग की गुंडागर्दी
Top News

पीली गैंग की गुंडागर्दी:पिता के सामने बीमार बेटे पर की बर्बरता; दुकान का समान फेंका

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!