वायरलेस सेट और स्कूटी वाले नकली साहब का हुआ खुलासा: वसूली के वीडियो बनाने वाले आए मीडिया के सामने
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भमौरी क्षेत्र में नगर निगम और यातायात विभाग की साख को सरेआम नीलाम करने वाले एक मस्टर बेलदार का क्रेन आतंक चर्चा का विषय बन गया है। सोशल मीडिया पर वसूली के वीडियो वायरल करने वाले पीड़ित व्यापारी अब खुद मीडिया के कैमरे के सामने पूरे सिंडिकेट की काली करतूतों का खुलासा कर रहे हैं।
पूर्व मजदूर यूनियन नेता रामलाल यादव के रसूख की आड़ में बेटा आनंद यादव, जो नगर निगम में महज मस्टर बेलदार है, खुद को बड़ा अधिकारी बताकर महीनों से अवैध उगाही का खेल खेल रहा है। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है आनंद यादव ने कोई सरकारी वर्दी नहीं पहनी है, बल्कि कमर पर वायरलेस सेट लटकाए और स्कूटी पर सवार होकर किसी बड़े रसूखदार अफ़सर की तरह व्यापारियों को धमकाकर वसूली कर रहा है।
इस वसूली कांड का खुलासा 9 फरवरी को गुरूकृपा कार डेकोर के संचालक प्रशांत टांक हनी ने किया, जिन्होंने क्रेन वालों की प्रताड़ना से तंग आकर उनके वीडियो वायरल किए। अब प्रशांत मीडिया के सामने आकर बेखौफ होकर सच बोल रहे हैं और इस भ्रष्टाचार की जड़ों तक पहुंचने की मांग कर रहे हैं। सबसे बड़ा संशय उस क्रेन की भूमिका पर है, जिसके दम पर व्यापारियों की गाड़ियां उठाई जाती हैं। सवाल है यह क्रेन निगम की है या प्रायवेट? आखिर किसके आदेश पर बिना रसीद या कानूनी प्रक्रिया के गाड़ियां उठाकर दहशत फैलाई जा रही है? स्कूटी और वायरलेस सेट का यह दिखावटी रसूख साफ इशारा करता है पूरा खेल सोची-समझी साजिश के तहत चल रहा है।
प्रताड़ना का शिकार हुए श्री कृष्णा ऑटो गैरेज के संचालक अनिल राठौड़ ने भी मीडिया को अपनी आपबीती सुनाई। अनिल के मुताबिक उनकी चार पहिया गाड़ी दो बार ज़बरन जब्त कर यार्ड में खड़ी कर दी गई और बिना किसी रसीद के मोटी रकम ऐंठ ली गई। श्री कालिंदी स्क्वायर भमौरी के व्यापारियों में आक्रोश फूट पड़ा है। वीडियो वायरल होने और पुख्ता सबूत सामने आने के बावजूद प्रशासन की चुप्पी ने शहर में नई चर्चा छेड़ दी है कि आखिर इस मस्टर बेलदार पर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई? क्या इसे किसी बड़े अधिकारी या नेता का संरक्षण है? व्यापारी पुलिस और निगम आयुक्त से गुहार लगाकर इस वायरलेस वाले वसूली भाई की तुरंत गिरफ्तारी और क्रेन और अवैध वसूली से मुक्ति की मांग कर रहे हैं।
8 से 15 दिन में आ धमकते हैं...
तथाकथित आनंद यादव आते हैं और कहते हैं रोड पर चार पहिया वाहनों के काम करोगे तो 500-1000 रुपए देना पड़ेंगे। हर 8-15 दिन में वसूली करने आते हैं और कार्रवाई की धमकी देते हैं। एमआर-9 रोड पर कालिंदी स्क्वायर में मेरी दुकान है। अवैध वसूली और धमकी से तंग आकर इनका वीडियो बनाया है। ये कार को क्रेन से ले जाने की धमकी देते हैं और फिर अवैध वसूली के लिए सौदेबाजी करते हैं। भमौरी के व्यापारी परेशान हैं, इस अवैध वसूली पर तुरंत कड़ी कार्रवाई हो। प्रशांत टांक (हनी), गुरूकृपा कार डेकोर, भमौरी
बिना रसीद करते हैं वसूली
क्रेन वाला और यादव आए दिन अवैध वसूली के लिए परेशान करते हैं। हमारी गाड़ी दुकान के बाहर खड़ी नहीं होती, फिर भी। रोड पर पार्किंग के नाम पर 500-1000 रुपये हर 8-10 दिन में मांगते हैं। मेरी कार दो बार ज़बरन टोचन कर बापट चौराहे ले गए और वहां से फोन कर पैसे मांगते रहे।
एक बार ग्राहक की कार क्रेन से विजय नगर यार्ड में खड़ी कर दी, जिसे छुड़ाने के लिए पैसे दिए, जिसकी रसीद नहीं दी गई। कभी नहीं देते। इस डर से शिकायत नहीं की थी कि नगर निगम वाले परेशान करेंगे। वीडियो में साफ दिख रहा है यादव की कमर पर वायरलेस सेट लगा है। उस पर कार्रवाई होनी चाहिए और अवैध वसूली बंद होनी चाहिए। अनिल राठौर, श्री कृष्णा ऑटो गैरेज, भमोरी
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!