नकली ब्रांडेड कपड़ों का खुलासा: इतने लाख का माल जब्त; 2 आरोपी नामजद, केस दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पुलिस ने नकली ब्रांडेड कपड़ों के बड़े कारोबार का खुलासा करते हुए करीब 8.5 लाख रुपए का माल जब्त किया है। कार्रवाई Indore के छावनी क्षेत्र में की गई, जहां नामी कंपनियों के लोगो लगाकर ग्राहकों को असली बताकर कपड़े बेचे जा रहे थे।
दबिश में बड़ा स्टॉक मिला
संयोगितागंज थाना पुलिस ने छावनी स्थित ताबा बिल्डिंग में संचालित ह्यूमन इंटरप्राइजेज पर छापा मारा। यहां आरोपी पूमा और अंडर आर्मर के लोगो का इस्तेमाल कर नकली टी-शर्ट, लोअर और जैकेट बेच रहे थे। पूमा ब्रांड के 1025 टी-शर्ट और लोअर जब्त, कीमत करीब 4.10 लाख, और अंडर आर्मर ब्रांड की 510 जैकेट बरामद, कीमत लगभग ₹4.59 लाखकुल मिलाकर करीब 8.5 लाख का माल जब्त किया गया।
2 आरोपी नामजद, केस दर्ज
इस मामले में पुलिस ने देवास निवासी गौरव नामदेव और उज्जैन निवासी उमेश उपाध्याय को आरोपी बनाया है। दोनों के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
कंपनी की शिकायत पर कार्रवाई
ब्रांड कंपनियों की ओर से अधिकृत लीगल एडवाइजर सुमित शर्मा और मेहुल घोले ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई।पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सस्ते के लालच में नकली ब्रांडेड सामान न खरीदें और खरीदारी के दौरान बिल व प्रामाणिकता की जांच जरूर करें।
बड़े नेटवर्क की आशंका
पुलिस को शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि नकली ब्रांडेड कपड़ों का यह कारोबार बड़े स्तर पर फैला हो सकता है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ कर सप्लाई चेन और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।
संबंधित समाचार

रुत आ गई रे, रुत छा गई रे..:इंदौर में सर्द हवाओं ने दी दस्तक; शिशिर की सिहरन से बदला शहर का मिजाज

आईटी पार्क चौराहे पर ट्रैफिक डायवर्ट:ब्रिज की स्लैब का काम; भारी वाहनों की आवाजाही पर भी रोक

अपराध से पहले अड्ड़ों पर पहुंचेगी पुलिस:एआई से अपराध रोकने की तैयारी; अगले महीने ट्रायल

इंदौर में अभी नलों में पानी लेकिन निगम को सताने लगी गर्मी की चिंता:300 बोरिंग और टैंकरों से तैयार किया जाएगा बैकअप

नींद हराम कर रखी है सोने ने:शादी-ब्याह की धूम प्रारंभ

बेटे को बचाने डैम में कूदे पिता की डूबने से मौत:मामा-भांजा लापता; दो दिन पहले हुई थी बेटी की शादी

टवेरा के बॉटल होल्डर में छिपाई थी एमडी:कार में बाइक भी मिली

8 बदमाशों को शहर से बाहर खदेड़ा:6 पर कसा शिकंजा; लगातार दे रहे थे अपराध को अंजाम

कलेक्टर-कमिश्नर के साथ मंथन करेंगे मुख्यमंत्री:नवाचारों पर होगी चर्चा; 10 मिनट में देना होगा काम का हिसाब

फ्लाईओवर सिटी बनता उज्जैन:विकास की रफ्तार तेज; लेकिन व्यवस्थाओं की परीक्षा बाकी

परिसीमन बिल को लेकर राजनीतिक हलचल तेज:स्टालिन को मनाने चेन्नई पहुंचे विपक्षी नेता; राहुल को गांधी गले लगाया

रैपिडो चालक की अश्लीलता पर महिलाओं ने जताया विरोध:भोपाल की घटना से आक्रोश

महापौर ने किया निरीक्षण:प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर भी नजर

प्रदेश के 55 लाख स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी:इस दिन मिलेगी गणवेश की राशि; मुख्यमंत्री करेंगे बैंक खातों में अंतरित

नाले में गंदा पानी छोड़ने वाली 4 फैक्ट्रियों पर निगम की कार्रवाई:3.60 लाख का लगाया दंड; आउटलेट पाइप भी कराए बंद

खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में युवा कांग्रेस का हवन:प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना

सरस्वती नदी में बहाया फैक्ट्री का गंदा पानी:टीएम एंटरप्राइजेस का कारनामा; 40 हजार का जुर्माना कर निगम ने निभाई जिम्मेदारी!

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हुआ और भी कठिन:आधार की पुरानी फोटो बन रही अड़चन; फेस वेरिफिकेशन में फंस रहे आवेदक

महाराष्ट्र में मिलीं वन्यजीवों की खालें:मध्यप्रदेश तक जांच की आंच; आखिर कितने सुरक्षित हैं कूनो के चीते?

साइबर ठगों से बचाई लाखों की रकम:पुलिस के 15 जांबाजों को डीजीपी ने किया सम्मानित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!