रसूख के आगे फेल: गरीबों पर जोर; ट्रैफिक हुआ जाम, तो द्वारकापुरी टीआई ने बाइक और ई-रिक्शा चालकों को मारे थप्पड़
KHULASA FIRST
संवाददाता
हर्ष राठौर 96699-50133 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में ट्रैफिक जाम के दौरान कथित पुलिसिया सख्ती ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। आरोप है कि जाम हटाने के नाम पर थाना प्रभारी ने मौके पर मौजूद बाइक और ई-रिक्शा चालकों को थप्पड़ जड़ दिए, जबकि जाम की असली वजह कार चालकों का रांग साइड आना था।
पीड़ितों का कहना है कि बड़े और रसूखदार वाहन चालकों को छोड़ गरीब तबके के लोगों पर हाथ उठाया गया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया, जिसे स्थानीय निवासी विजय कुमार ने साझा किया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक द्वारकापुरी थाने से महज 10 मीटर दूर स्थित खाटू श्याम मंदिर पर हर ग्यारस को भंडारे का आयोजन होता है। इस दौरान मंदिर के सामने भारी भीड़ और वाहनों की लंबी कतार लग जाती है।
गुरुवार रात करीब 8.30 बजे भी सड़क पर ऐसा ही जाम लगा था। पीड़ित विजय कुमार के मुताबिक वे कैट रोड की ओर जा रहे थे। जैसे ही थाने के पास पहुंचे, ट्रैफिक जाम मिला।
उनका कहना है कि वे अपनी सही दिशा में आगे बढ़ रहे थे, तभी द्वारकापुरी टीआई मनीष मिश्रा रांग साइड से आए और गाड़ी से उतरते ही थप्पड़ मार दिया। विजय का कहना है कि जब उन्होंने टीआई से पूछा कि उन्हें क्यों मारा जा रहा है, जाम तो कार वालों ने लगाया है, इस पर भड़के टीआई ने ट्रैफिक में खड़े अन्य बाइक सवारों और ई-रिक्शा चालकों को भी थप्पड़ मारते हुए हटाया, जो अपनी साइड में ही खड़े थे।
मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि कारें सड़क के बीचोबीच खड़ी थीं, जिससे जाम की स्थिति बनी, लेकिन थप्पड़ रूपी कार्रवाई सिर्फ दोपहिया और ई-रिक्शा चालकों पर की गई।
घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यशैली को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखना जरूरी है, लेकिन सार्वजनिक स्थान पर इस तरह निर्दोषों को थप्पड़ मारना क्या उचित तरीका है?
आयोजकों द्वारा नहीं की जाती व्यवस्था: पीड़ित विजय का कहना है कि मंदिर में हर ग्यारस को होने वाले भंडारे के दौरान ट्रैफिक प्रबंधन की कोई ठोस व्यवस्था नहीं की जाती। जब स्थिति बिगड़ती है तो पुलिस द्वारा आम लोगों पर इसी तरह सख्ती दिखाई जाती है।
कल घटना के वक्त भी कई लोगों ने एक स्वर में कहा कि ‘गरीबों को मार रहे हो, कार वालों को भी तो हटाओ’, लेकिन टीआई ने कथित तौर पर लोगों की बात अनसुनी कर दी।
संबंधित समाचार

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी

75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती:हजारों पौधे जब्त; क्विंटलों फसल की कीमत लाखों में

हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्म, कहा

टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी:प्रशासन के लौटते ही उसी शाम करा दिया विवाह; 9 लोगों पर FIR
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!