बिल्डर से पांच करोड़ रुपए की रंगदारी का हुआ खुलासा: लोकल गुर्गों के सहारे लॉरेंस गैंग का नेटवर्क
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग की जड़ें गहराने के सनसनीखेज खुलासे हुए हैं। क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में आए आरोपी राजपाल चंद्रावत से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि गैंग अब लोकल गुर्गों के जरिए जानकारी जुटाकर इंदौर के बड़े बिल्डरों को टारगेट कर रहा है।
जांच में सामने आया कि गैंग का गुर्गा हैरी बॉक्सर अपने ही शूटरों पर भरोसा नहीं करता था। वारदात से पहले रेकी करने वालों के पीछे भी अलग बदमाश लगाए जाते थे, ताकि कोई चूक न हो। इस सख्त निगरानी के चलते कई अपराधी डरकर सरेंडर तक कर चुके हैं।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि गैंग ने गांधी नगर के बड़ बिल्डर मनीष से करीब पांच करोड़ रुपए की रंगदारी वसूली, जिसे क्रिप्टोकरेंसी के जरिए दुबई भेजा गया, जहां से रकम हैरी तक पहुंची। खौफ के कारण बिल्डर अब तक सामने नहीं आया।
अगला निशाना भी तय, फायरिंग की तैयारी पूरी- राजपाल ने खुलासा किया कि गैंग का अगला टारगेट रेसकोर्स रोड का एक और बड़ा बिल्डर था। इसके लिए जीत नगर के बदमाश को रेकी का जिम्मा दिया गया था व इशारा मिलते ही फायरिंग की तैयारी थी। गैंग के सदस्य आपसी संपर्क के लिए फेसटाइम और सिग्नल जैसे एन्क्रिप्टेड एप्स का इस्तेमाल करते थे, जिससे उनकी गतिविधियां ट्रेस करना मुश्किल हो जाता था।
फायरिंग और फिरौती केस में खुलासा- राजपाल ने बायो-कॉटन कारोबारी के घर हुई फायरिंग में भूमिका स्वीकार की है। 50 लाख के विवाद की जानकारी उसने गैंग को दी, जिसके बाद पीड़ित को 10 करोड़ की फिरौती कॉल आई।
राजपाल व उसके साथी का नाम पहले भी बड़े आतंकी और संगठित अपराध मामलों में सामने आ चुका है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी भी उनसे पूछताछ कर चुकी है।
रतलाम का राजपाल पहले एक स्थानीय नेता का ड्राइवर था। आर्थिक तंगी के चलते 2021 में अपराध की दुनिया में उतरा और लॉरेंस गैंग से जुड़ गया। इंदौर के पॉश इलाकों में बिल्डरों को धमकी और रंगदारी की घटनाओं से दहशत का माहौल है। पुलिस अब लोकल नेटवर्क को तोड़ने और गैंग के सक्रिय सदस्यों की पहचान में जुटी है।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी:27 दिन बाद मिली मंजूरी; तब तक रेल हो चुकी थी बंद

अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा:तालाब किनारे नाले में छिपी थी भट्टियां; 800 लीटर महुआ लहान किया नष्ट

विदेश से आई 9 साल की एनी:आंखों में धुंध छाई तो किया हजारों किमी का सफर; सस्ता पड़ा मोतियाबिंद का इलाज

किसी दोषी को नहीं बख्शेंगे:अब पूरे मध्य प्रदेश में चलेगा अभियान

ट्रक-ट्राले की चपेट में आई बाइक:युवती की मौके पर मौत; 5 किमी लंबा जाम लगा

नशे के खिलाफ अभियान में विद्यार्थी भी संभालेंगे मोर्चा:पुलिस अधिकारियों और छात्रों ने किया संवाद

रातभर रुक-रुककर बारिश:यहां 8 MM पानी गिरा; बूंदाबांदी के आसार

युवती ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; आखिरी मैसेज में बॉयफ्रेंड से कही भावुक बातें, पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

कैंसर अस्पताल में करोड़ों की मशीन पर टपक रहा पानी:43 करोड़ की लीनियर एक्सेलरेटर और रेडियोथैरेपी सीटी मशीन से उपचार के लिए मरीजों को मार्च तक करना पड़ सकता है इंतजार

बच्ची से दुष्कर्म का आरोप:अकबर का पुलिस ने निकाला जुलूस; कोर्ट ने भेजा जेल

अस्पताल की गंभीर लापरवाही से नवजात की हो गई मौत:पीड़िता को दी धमकी

CM के परिचित से वारदात करना पड़ा भारी:पुलिस ने आरोपी को दबोचा; लूटा मोबाइल बरामद

क्या चरित्रहीन भी है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:गुर्गों के परिवार की महिलाओं पर बुरी नीयत रखने का आरोप

दुष्कर्म के आरोपी रहे भाजपा नेत्री के बेटे ने की गुंडागर्दी:बदमाश भेजकर रेप पीड़िता को धमकाया; केस वापस लो, वरना अगली बार समझाने नहीं आएंगे

भीषण सड़क हादसा:कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर; पांच लोगों की मौत

जन विश्वास शिविर में छात्राओं से दुर्व्यवहार:तहसीलदार पर भगाने का आरोप; रोते हुए बाहर निकलीं छात्राएं, बाद में मंच से बुलाकर सुनी समस्याएं

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बुलेट से कर रहे थे सप्लाई; लाखों का माल जब्त

23 लाख की नकदी से हुआ भगोड़े सनपाल गैंग का खुलासा:पूछताछ में आईडी से सट्टा खिलाने का दावा; आयकर विभाग ने भी मांगा था रकम का हिसाब

7 साल बाद भारत आए शी जिनपिंग:एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत; आज प्रधानमंत्री से होगी अहम मुलाकात
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!