सरकारी तंत्र की संवेदनहीनता के नंगे चेहरे का खुलासा: पोस्टमॉर्टम के लिए 9 घंटे बाइक पर शव लेकर भटके परिजन; पुलिस बोली-तुम जानो, तुम्हारा काम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में एक बार फिर सरकारी तंत्र की संवेदनहीनता के नंगे चेहरे का खुलासा हुआ है। करंट लगने से जान गंवाने वाले 21 वर्षीय युवक के परिजनों को पोस्टमॉर्टम कराने के लिए बाइक पर शव लेकर नौ घंटे और करीब 25 किलोमीटर तक भटकते रहना पड़ा। इस पूरे दौरान बाणगंगा पुलिस ने न केवल जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा, बल्कि अस्पताल को यह तक कह दिया-अब तुम जानो, तुम्हारा काम जाने।
कैसे हुई मौत
अलवासा गांव निवासी अंकित फुलेरिया (पिता दिनेश फुलेरिया) 11 मई को एक निर्माणाधीन मकान में सरिए की कटिंग का काम कर रहा था, तभी उसे करंट लग गया। परिजन उसे तत्काल बाइक से अरबिंदो अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
मौत मानने को तैयार नहीं थे परिजन
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, शव को मर्चुरी में रखने और पोस्टमॉर्टम की तैयारी की जा रही थी, किंतु सदमे में डूबे परिजनों ने मृत्यु स्वीकार करने से इनकार कर दिया और शव लेकर अस्पताल से निकल गए। इसी दौरान अस्पताल प्रशासन ने बाणगंगा थाने को सूचित किया। परंतु थाने के हेड कांस्टेबल संजय ने फोन पर साफ कह दिया- अब तो शव ले गए हैं, तुम जानो तुम्हारा काम जाने। अस्पताल का दावा है कि यह बातचीत रिकॉर्ड की गई है। थाना प्रभारी सियाराम सिंह गुर्जर को तीन बार फोन किया गया, लेकिन कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला।
सांवेर में भी नहीं मिली राहत
परिजन शव लेकर सांवेर के जैन अस्पताल पहुंचे। वहां के चिकित्सकों ने भी युवक को मृत घोषित किया। हंगामे के बाद सांवेर पुलिस मौके पर आई, लेकिन पूछताछ में पता चला कि मामला बाणगंगा थाना क्षेत्र का है। सांवेर पुलिस ने बाणगंगा थाने से संपर्क करने की कोशिश की, पर वहाँ से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। अंततः रात करीब 9 बजे परिजन एक बार फिर अरबिंदो अस्पताल लौटे और शव मर्चुरी में रखवाया गया।
अगले दिन हंगामे के बाद हुआ पोस्टमॉर्टम
मंगलवार को पोस्टमॉर्टम में देरी होने पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। तब जाकर बाणगंगा थाने से एक पुलिसकर्मी पहुंचा, कागजी कार्रवाई पूरी हुई और पोस्टमॉर्टम के बाद अंतिम संस्कार संपन्न हो सका।
पहला मामला नहीं
अरबिंदो अस्पताल प्रबंधन के अनुसार यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पूर्व भी बाणगंगा पुलिस की कथित लापरवाही के चलते परिजन शव लेकर अस्पताल से जा चुके हैं। यानी यह एक प्रणालीगत समस्या है, जो बार-बार दोहराई जा रही है।
अधिकारी बोले- होगी जांच
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (जोन-3) रामस्नेही मिश्रा ने कहा कि यदि शव को लेकर पुलिस स्तर पर किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो मामले की जांच कर दोषी कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!