खबर
Top News

इंदौर विकास प्राधिकरण में फर्जी एनओसी का विस्फोट: बिजलपुर जमीन कांड में अफसरों के नाम पर जाली दस्तावेज

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

30 अप्रैल 2026, 6:54 pm
शेयर करें:
इंदौर विकास प्राधिकरण में फर्जी एनओसी का विस्फोट

फर्जी साइन से क्लियर हुआ प्लॉट, अंदरूनी साठगांठ की शंका के चलते पुलिस में शिकायत

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) के नाम पर फर्जी एनओसी जारी कर भूखंड पास कराने का खुलासा हुआ है। नकली हस्ताक्षर, जाली दस्तावेज और अंदरूनी मिलीभगत की आशंका ने सिस्टम को हिला दिया है। शिकायत होते ही पुलिस हरकत में आई और अब पूरे नेटवर्क के खुलासे की तैयारी है।

घोटाले की जड़ 97 पार्ट-4 बिजलपुर की उस जमीन से जुड़ी है, जो आईडीए की योजना में शामिल है। जमीन मालिक की ओर से टीएनसीपी को ले-आउट स्वीकृति का आवेदन दिया गया था, लेकिन जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ।

आईडीए से जारी एनओसी और असली दस्तावेजों के साइन में साफ अंतर मिला। प्लानिंग और भू-अर्जन विभाग के नाम पर पेश दस्तावेज पूरी तरह संदिग्ध पाए गए।

विधि विभाग के कर्मचारी पर शंका, मोबाइल बंद कर गायब
आईडीए के भू-अर्जन अधिकारी सुदीप मीणा और मुख्य नगर नियोजक ने थाना तुकोगंज को पत्र लिखकर साफ कहा है उनके नाम और हस्ताक्षर का फर्जी इस्तेमाल कर एनओसी तैयार की गई। सुदीप मीणा ने माना उनके नकली साइन कर दस्तावेज बनाए गए हैं।

वहीं एडि. डीसीपी रामसनेही मिश्रा ने पुष्टि की है खातीवाला टैंक निवासी जगजीत सिंह ने कथित तौर पर कूटरचित दस्तावेजों के जरिए प्लॉट की अनुमति हासिल की। आईडीए की शिकायत में बड़ा शक विधि विभाग के कर्मचारी शिवम श्रीवास्तव पर जताया गया है।

बताया गया है वे बिना सूचना कई दिनों से गायब है, मोबाइल बंद है और एक वायरल वीडियो में उसकी संदिग्ध भूमिका भी सामने आई है। इससे पूरे मामले में अंदरूनी मिलीभगत और बाहरी नेटवर्क के कनेक्शन की आशंका गहरा गई है।

हर एंगल से होगी पड़ताल
आईडीए ने पुलिस को पत्र में लिखा है प्रस्तुत दस्तावेज फर्जी हैं और विभागीय रिकॉर्ड में नहीं हैं। भू-अर्जन अधिकारी और मुख्य नगर नियोजक के हस्ताक्षर भी कूटरचित पाए गए हैं। पुलिस ने सभी दस्तावेज जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

अधिकारियों का कहना है हर एंगल से पड़ताल की जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह मामला सिर्फ फर्जी एनओसी नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम में सेंध लगाने वाले बड़े गिरोह की ओर इशारा कर रहा है।

संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री
Top News

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

about 7 hours ago
80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी
Top News

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

about 8 hours ago
iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू
Top News

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

about 8 hours ago
MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद
Top News

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

about 8 hours ago
गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार
Top News

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

about 9 hours ago
22 साल की एंकर ने की आत्महत्या
Top News

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

about 9 hours ago
जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू
Top News

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

about 9 hours ago
पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम
Top News

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

about 9 hours ago
ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां
Top News

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

about 9 hours ago
रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप
Top News

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

about 9 hours ago
दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या
Top News

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

about 9 hours ago
मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत
Top News

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

about 9 hours ago
युवक की पीट-पीटकर हत्या
Top News

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

about 9 hours ago
हादसा
Top News

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

about 9 hours ago
नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार
Top News

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

about 10 hours ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

about 10 hours ago
एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब
Top News

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

about 10 hours ago
नवविवाहिता ने की आत्महत्या
Top News

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

about 10 hours ago
रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे
Top News

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

about 10 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!