मुख्यमंत्री के मंच के पास धमाका: रंगपंचमी की गेर में फटा पटाखा; इतने लोग घायल; जानिये किस पर हुई एफआईआर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
रंगपंचमी के अवसर पर रविवार को आयोजित गेर के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई। सिंधी कॉलोनी चौराहा के पास आयोजित श्रीकृष्ण-सुदामा रंगोत्सव गेर में जिस मंच पर मुख्यमंत्री मौजूद थे, उससे करीब 15 फीट दूर अचानक तेज धमाका हो गया।
कलर स्मोक स्काई शॉट पटाखा फोड़ा
बताया जा रहा है कि भीड़ के बीच सड़क के डिवाइडर के पास किसी अज्ञात व्यक्ति ने कलर स्मोक स्काई शॉट पटाखा फोड़ दिया। धमाका होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कई लोग घबराकर गिर पड़े और कुछ देर के लिए भगदड़ जैसे हालात बन गए।
कुल 8 लोग घायल हो गए
इस घटना में एक मीडियाकर्मी और बीजेपी मंडल अध्यक्ष समेत कुल 8 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि दो गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है।
कलेक्टर और एसपी पहुंचे मौके पर
घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर रोशन कुमार सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात की। नीलगंगा थाना प्रभारी तरुण कुरील के अनुसार मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही आरोपी की पहचान कर ली जाएगी।
डिवाइडर के पास हुआ धमाका
घायल मीडियाकर्मी प्रशांत यादव ने बताया कि रविवार सुबह करीब 11 बजे सिंधी कॉलोनी चौराहे के पास गेर शुरू होने वाली थी। रंग-गुलाल खेलने के लिए हजारों लोग वहां जमा थे। करीब 10 मिनट बाद मुख्यमंत्री मंच पर पहुंचे और उनका स्वागत चल रहा था। तभी डिवाइडर के पास जोरदार धमाका हो गया।
आंखों के सामने छा गया अंधेरा
धमाका इतना तेज था कि कुछ पल के लिए आंखों के सामने अंधेरा छा गया और चारों तरफ धुआं फैल गया। लोगों की चीख-पुकार के बीच जब धुआं छंटा तो कई लोग अपने कपड़ों में लगी आग बुझाने की कोशिश करते नजर आए, जबकि कुछ घायल हालत में भीड़ से दूर भागते दिखे।
दो गंभीर घायलों को इंदौर भेजा
धमाके के सबसे करीब राजेंद्र भाटिया और वीरेंद्र आंजना मौजूद थे। उनके हाथ, पेट और चेहरे तक झुलस गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद दोपहर करीब 1:45 बजे इंदौर रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि धमाके के समय मुख्यमंत्री मंच से उतरने ही वाले थे। इसी कारण लोगों का ध्यान उनकी ओर था और बड़ा हादसा टल गया।
अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज
एसपी प्रदीप शर्मा के मुताबिक रंगोत्सव के दौरान गुब्बारे लगाने और जेसीबी से मुख्यमंत्री को माला पहनाने का कार्यक्रम रखा गया था, लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर इन्हें पहले ही हटा दिया गया था। इसके बावजूद किसी ने डिवाइडर के पास आतिशबाजी कर दी।
आयोजन की जिम्मेदारी नगर निगम के पास थी
इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। कार्यक्रम के आयोजन की जिम्मेदारी नगर निगम के पास थी, जिसने एक निजी कंपनी को ठेका दिया था, लेकिन फिलहाल एफआईआर में कंपनी के किसी कर्मचारी का नाम शामिल नहीं किया गया है।
संबंधित समाचार

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की इतनी संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!