शादी का झांसा देकर दो साल तक शोषण: 20 दिन हो चुके एफआईआर हुए; लेकिन आरोपी अब तक फरार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
महिला थाने पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के मामले का खुलासा हुआ है। मामले में खास बात यह है कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 20 दिन पहले केस तो दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपी अब तक पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
जानकारी के अनुसार 29 वर्षीय पीड़िता ने शिकायत में बताया कि उसकी मुलाकात दिसंबर 2022 में टीआई मॉल स्थित एक शॉप पर आरोपी रवि पिता राधेश्याम सावलानी निवासी शिव सागर कॉलोनी (बिजलपुर) से हुई थी। आरोपी ने पहले नौकरी दिलाने का झांसा दिया और फिर शादी का प्रस्ताव रखा।
खुद को अविवाहित बताकर उसने पीड़िता का विश्वास जीता। आरोपी उसे अलग-अलग होटल माणिकबाग स्थित होटल गोल्डन ग्लोरी नालदा परिसर और होटल ग्लो चंदन नगर ले जाता रहा, जहां उसने शादी का आश्वासन देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए।
जब भी पीड़िता ने शादी की बात की, आरोपी बहाने बनाकर टालता रहा और पारिवारिक जिम्मेदारियों का हवाला देता रहा। पीड़िता को जनवरी 2024 में सोशल मीडिया के जरिए पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है।
इस पर सवाल करने पर आरोपी ने कहा कि उसका तलाक का केस चल रहा है और जल्द ही वह उससे शादी करेगा। इस आश्वासन के बाद भी आरोपी पीड़िता के संपर्क में बना रहा। मार्च 2026 में आरोपी पीड़िता के घर पहुंचा और फिर से शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए।
लेकिन 10 अप्रैल 2026 को जब पीड़िता ने शादी को लेकर दबाव बनाया तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया और संपर्क तोड़ लिया। महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 69 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
हालांकि, केस दर्ज हुए कई दिन बीत जाने के बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। मामले को लेकर टीआई श्रद्धा यादव और जांच अधिकारी खुशबू परमार से संपर्क किया तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।
संबंधित समाचार

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग:एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक को भेजा अभ्यावेदन

एयरपोर्ट पर लव जिहाद की शिकायत के बाद कार्रवाई:युवती समेत तीन को रोका; इस शहर जा रहे थे दो युवक

नो-एंट्री में नोट लेकर चल रहा एंट्री का खेल:डायल-112 को पैसे देकर घुसा लोडिंग वाहन; चालक ने कारोबारी को भी रिश्वत की पेशकश की

20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए मिलावटखोरों पर की कार्रवाई:खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कई प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण; जांच के लिए नमूने भोपाल भेजे

सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर रिटायर्ड प्रिंसिपल से लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर किया वॉट्सएप वीडियो कॉल

न्यू गौरी नगर में रिमूवल कार्रवाई:एक दिन पहले रात के विरोध और हंगामे के बाद टला बुलडोजर एक्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!