खबर
Top News

कर सुधारों और नई चुनौतियों पर विशेषज्ञों ने किया मंथन: आईसीएआई राष्ट्रीय सम्मेलन में 700 से अधिक सीए जुटे; नए आयकर अधिनियम-2025 पर चर्चा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

24 जून 2026, 2:43 pm
शेयर करें:
कर सुधारों और नई चुनौतियों पर विशेषज्ञों ने किया मंथन

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (आईसीएआई) की डायरेक्ट टैक्स कमेटी, नई दिल्ली तथा इंदौर सीए शाखा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ शुक्रवार को इंदौर में हुआ।

इसमें देशभर से 700 से अधिक चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, कर सलाहकारों और वित्तीय विशेषज्ञों ने भाग लिया। कार्यक्रम में माइक्रो मिट्टी प्रोपटेक ने वार्षिक साझेदार के रूप में सहयोग प्रदान किया।

सम्मेलन का मुख्य फोकस नए आयकर अधिनियम-2025, कराधान व्यवस्था में हो रहे बदलावों और उभरती चुनौतियों पर केंद्रित रहा। विशेषज्ञों ने कर कानूनों को सरल, पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में विस्तृत चर्चा की।

मुख्य अतिथि मुख्य आयकर आयुक्त डॉ. तरुण सीम ने कहा कि नया आयकर अधिनियम-2025 देश की कर व्यवस्था को अधिक सरल, पारदर्शी और तकनीक-संचालित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

उन्होंने कर अनुपालन को मजबूत बनाने में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि ऑडिट और वित्तीय रिपोर्टिंग में सीए समुदाय की विश्वसनीयता कर प्रशासन की मजबूती का आधार है।

इंदौर सीए शाखा के अध्यक्ष सीए समकित भंडारी ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के इस सम्मेलन की मेजबानी करना इंदौर शाखा के लिए गौरव की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि सम्मेलन में हुई चर्चाएं कर क्षेत्र से जुड़े पेशेवरों के लिए उपयोगी साबित होंगी।

आईसीएआई केंद्रीय परिषद सदस्य सीए पंकज शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में संस्था ने आचार संहिता में कई महत्वपूर्ण सुधार लागू किए हैं। साथ ही सीए प्रशिक्षुओं को पहले वर्ष में आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराने की नई पहल भी शुरू की गई है। क्षेत्रीय परिषद के उपाध्यक्ष सीए अंकुश जैन ने सम्मेलन के उद्देश्यों और बदलते कर परिदृश्य में पेशेवरों की भूमिका पर प्रकाश डाला।

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के कार्यकारी संचालक सीए वरिंदर कुमार और स्वतंत्र निदेशक सीए राकेश भावसार ने आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि वित्तीय पारदर्शिता और सुशासन को मजबूत करने में सीए समुदाय की अहम भागीदारी है।

सम्मेलन का संचालन सीए राजेश मेहता, सीए सुनील पी. जैन और एडवोकेट सीए हितेश चिमनानी ने किया। कार्यक्रम में सीए संतोष देशमुख, एडवोकेट महेश अग्रवाल, मिलिंद वाधवानी, मेघा जैन, सिकासा चेयरमैन लविश तातेड़ सहित बड़ी संख्या में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, कर विशेषज्ञ और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में इंदौर शाखा के सचिव सीए नारायण सोमानी ने सभी अतिथियों, वक्ताओं और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

तकनीकी सत्रों में विशेषज्ञों ने साझा की जानकारी
सम्मेलन के तकनीकी सत्रों में देश के प्रतिष्ठित कर विशेषज्ञों ने विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। एडवोकेट (डॉ.) सीए कपिल गोयल (दिल्ली) ने तलाशी, जब्ती और री-असेसमेंट से जुड़े प्रावधानों का विश्लेषण प्रस्तुत किया। सीए नमन श्रीमाल (जयपुर) ने क्रॉस बॉर्डर टैक्सेशन और एनआरआई कराधान से जुड़ी जटिलताओं पर चर्चा की।

•एडवोकेट अनन्या कपूर (दिल्ली) ने पेनल्टी प्रावधानों और स्टे प्रोसीडिंग्स से संबंधित कानूनी पहलुओं पर विस्तृत प्रस्तुति दी।

‘सीए देश की आर्थिक रीढ़’... माइक्रो मिट्टी प्रोपटेक के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज धनोतिया ने कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट्स देश की आर्थिक व्यवस्था की रीढ़ हैं।

उन्होंने कहा कि सीए जहां भी कार्य करते हैं, वहां विश्वास, पारदर्शिता और जवाबदेही की मजबूत नींव स्थापित होती है। माइक्रो मिट्टी और सीए समुदाय की यह साझेदारी इसी सोच को आगे बढ़ाने का प्रयास है।

संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त
Top News

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

about 16 hours ago
जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
Top News

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

about 16 hours ago
गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा
Top News

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

about 16 hours ago
मोमोज को लेकर विवाद
Top News

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

about 16 hours ago
जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय
Top News

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

about 17 hours ago
600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही
Top News

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

about 17 hours ago
दूषित जल कांड मामला
Top News

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

about 17 hours ago
350 करोड़ का प्रोजेक्ट
Top News

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

about 17 hours ago
स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा
Top News

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

about 17 hours ago
निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला
Top News

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

about 17 hours ago
शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई
Top News

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

about 17 hours ago
पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें
Top News

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

about 17 hours ago
तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग
Top News

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

about 17 hours ago
बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल
Top News

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

about 17 hours ago
सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम
Top News

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

about 17 hours ago
पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव
Top News

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

about 18 hours ago
पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

about 18 hours ago
भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत
Top News

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

about 18 hours ago
नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता
Top News

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 18 hours ago
गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

about 18 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!