खबर
Top News

कानून व्यवस्था को मजबूत करने की कवायद: असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसा; इतने गुंडे-बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई, आसमान से भी रखी निगरानी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

24 मई 2026, 2:00 pm
शेयर करें:
कानून व्यवस्था को मजबूत करने की कवायद

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस कमिश्नरेट ने सप्ताहांत पर बड़े स्तर पर विशेष अभियान चलाया। देर रात तक चले इस अभियान में ड्रोन पेट्रोलिंग, सरप्राइज चेकिंग और कॉम्बिंग गश्त के जरिए शहरभर में कार्रवाई की गई। पुलिस की इस सख्त मुहिम में 462 गुंडे-बदमाशों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

भारी पुलिस बल तैनात
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, अभियान के दौरान शहर के संवेदनशील इलाकों, मलिन बस्तियों और अपराध प्रभावित क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। ड्रोन कैमरों के जरिए आसमान से निगरानी रखी गई, जबकि कई क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों ने खुद पैदल मार्च कर हालात का जायजा लिया। अभियान में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, थाना प्रभारियों और विभिन्न थानों की टीमों ने हिस्सा लिया।

देर रात शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई
सड़क हादसों और देर रात हुड़दंग रोकने के लिए पुलिस ने शहर के प्रमुख चौराहों, पब और बार क्षेत्रों में ब्रीथ एनालाइजर के साथ विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए 176 वाहन चालकों को मौके पर पकड़ा गया। सभी के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों ने साफ किया कि शराब पीकर दूसरों की जान जोखिम में डालने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त अभियान जारी रहेगा।

हथियार और अवैध शराब के खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई
अभियान के दौरान पुलिस ने हथियार तस्करों और अवैध शराब कारोबारियों पर भी शिकंजा कसा। चंदन नगर थाना पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी आसिफ खान को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक अवैध देसी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

इसी थाना क्षेत्र में पुलिस ने 51 क्वार्टर अवैध देसी शराब भी जब्त की। वहीं छत्रीपुरा थाना पुलिस ने एक आरोपी को अवैध तलवार के साथ पकड़ा, जबकि सदर बाजार थाना पुलिस ने धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक बदमाश को गिरफ्तार किया।

अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए राजेंद्र नगर और लसूड़िया क्षेत्र से कुल 40 क्वार्टर देसी शराब जब्त की गई। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने वालों पर भी शिकंजा
पुलिस ने पार्कों, सुनसान सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले 9 लोगों को गिरफ्तार किया। वहीं गांजा पीते हुए पकड़े गए 4 आरोपियों को भी हिरासत में लिया गया। पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर नशा और असामाजिक गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

एक ही रात में 171 वारंट तामील
विशेष अभियान के दौरान लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। पुलिस ने एक ही रात में रिकॉर्ड 171 वारंट तामील किए। इनमें 35 स्थायी वारंट, 58 गिरफ्तारी वारंट और 78 जमानती वारंट शामिल हैं। इसके अलावा 95 हिस्ट्रीशीटरों और चाकूबाजों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें थानों में बुलाकर चेतावनी दी गई।

ड्रोन और पैदल मार्च से अपराधियों में दहशत
पूरे अभियान में आधुनिक तकनीक का व्यापक इस्तेमाल किया गया। शहर के चिन्हित हॉटस्पॉट, चाकूबाजी प्रभावित इलाकों और संकरी गलियों में ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई। कई स्थानों पर एसीपी और डीसीपी स्तर के अधिकारियों ने खुद पैदल मार्च कर अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखी। पुलिस ने महिला संबंधी अपराधों, ड्रग तस्करी और अन्य गंभीर मामलों में शामिल पुराने अपराधियों के घरों और ठिकानों की भी जांच की।

पुलिस की चेतावनी
पुलिस कमिश्नरेट ने साफ संदेश दिया है कि यदि भविष्य में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि, वाहन तोड़फोड़, आगजनी या हुड़दंग में किसी बदमाश की संलिप्तता पाई गई, तो उसके खिलाफ रासुका और जिला बदर जैसी सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में अपराध नियंत्रण और आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम रखने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद
Top News

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

about 7 hours ago
चर्चित हत्याकांड में फैसला
Top News

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

about 7 hours ago
मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

about 7 hours ago
चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार
Top News

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

about 7 hours ago
देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप
Top News

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

about 7 hours ago
आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!
Top News

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

about 8 hours ago
नए नल कनेक्शन पर रोक
Top News

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

about 8 hours ago
देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा
Top News

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

about 8 hours ago
करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब
Top News

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

about 8 hours ago
प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत
Top News

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

about 8 hours ago
12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार
Top News

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

about 9 hours ago
सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत
Top News

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 9 hours ago
सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया
Top News

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

about 9 hours ago
मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा
Top News

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

about 9 hours ago
माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण
Top News

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 9 hours ago
राजस्थानी संस्कृति की झलक
Top News

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

about 9 hours ago
इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम
Top News

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

about 9 hours ago
‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी
Top News

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

about 9 hours ago
मां कूष्मांडा
Top News

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

about 10 hours ago
स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
Top News

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!