मंत्री के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे पूर्व सैनिक: सेना की बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं; कैबिनेट का फैसला लाखों सैनिकों का अपमान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह द्वारा सेना की महिला अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का विवाद लगातार गहराता जा रहा है। अब पूर्व सैनिकों ने भी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की चेतावनी दी है।
गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में पूर्व सैनिक विभाग के पूर्व अध्यक्ष मेजर जनरल श्याम श्रीवास्तव (सेवानिवृत्त) ने सरकार और मंत्रिमंडल के रुख पर तीखा हमला बोला।
मेजर जनरल श्याम श्रीवास्तव ने कहा कि सैनिक देश की सुरक्षा के लिए अपना जीवन तक दांव पर लगा देते हैं, लेकिन सेना की महिला अधिकारी के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मंत्री के खिलाफ कार्रवाई के बजाय सरकार उनका बचाव करती नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल को अपने फैसले पर पुनर्विचार कर विजय शाह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
'कैबिनेट का फैसला सैनिकों का अपमान'
श्याम श्रीवास्तव ने कहा कि देश और सेना के नाम पर सरकार बनाने वाले लोगों का इस तरह का रवैया बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि विजय शाह को बचाने का प्रयास सिर्फ एक महिला अधिकारी का नहीं, बल्कि देश के लाखों सैनिकों और उनके परिवारों का अपमान है।
उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने इस मामले में कार्रवाई नहीं की तो पूर्व सैनिक सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
ऑपरेशन सिंदूर में कर्नल कुरैशी की भूमिका का जिक्र
मेजर जनरल ने 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जिक्र करते हुए कहा कि आतंकियों ने 26 लोगों की हत्या की थी। इसके बाद भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के जरिए आतंकवाद के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की।
उन्होंने कहा कि ऑपरेशन के दौरान देश और दुनिया तक सैन्य कार्रवाई से जुड़ी जानकारी पहुंचाने में कर्नल सोफिया कुरैशी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। पूरा देश उनकी भूमिका और साहस पर गर्व कर रहा था।
इसी संदर्भ में उन्होंने विजय शाह की कथित टिप्पणी पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक तरफ देश सेना की महिला अधिकारी का सम्मान कर रहा था, वहीं दूसरी तरफ मध्य प्रदेश के मंत्री ने उनके लिए बेहद आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया।
पूर्व सैनिक नेता ने मांग की कि सरकार इस पूरे मामले को गंभीरता से ले और सेना की महिला अधिकारी के सम्मान को लेकर स्पष्ट कार्रवाई करे।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!