खबर
Top News

सरकारी लापरवाही के आगे ‘चाणक्य’ भी हुए मजबूर: बजरबट्टू सम्मेलन निरस्त; विजयवर्गीय की ‘असहमति’ ने खामोश किए ठहाके

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

06 मार्च 2026, 4:53 pm
शेयर करें:
सरकारी लापरवाही के आगे ‘चाणक्य’ भी हुए मजबूर

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सियासत और संस्कृति का सबसे बड़ा ‘हास्य कवि सम्मेलन’ इस बार तंत्र की विफलताओं की भेंट चढ़ गया है। पिछले 27 वर्षों से रंगपंचमी की पूर्व संध्या पर शहर को गुदगुदाने वाला बजरबट्टू सम्मेलन इस वर्ष अचानक निरस्त कर दिया गया। आयोजन समिति की अंतिम समय तक की गई घेराबंदी और कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को राजी करने की तमाम कवायदें धरी की धरी रह गईं।

मंत्री की असहमति ने उस परंपरा पर ताला जड़ दिया, जिसकी तैयारी के लिए शहर की दीवारों पर पोस्टर चस्पा हो चुके थे और कवियों को पेशगी बांटी जा चुकी थी।

भागीरथपुरा की ‘काली होली’... बजरबट्टू सम्मेलन के निरस्त होने की असली पटकथा भागीरथपुरा की उन तंग गलियों में लिखी गई, जहां नगर निगम की लापरवाही ने घरों के चूल्हे बुझा दिए। स्वच्छता के आठवें आसमान का दावा करने वाले तंत्र की लापरवाही के कारण नलों पानी की जगह जहर निकला।

एक तरफ शहर के रसूखदार रंगपंचमी के जश्न की तैयारी में डूबे थे, दूसरी तरफ भागीरथपुरा में आंसुओं का सैलाब था। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने पहले ही अपनी होली और रंगपंचमी के आयोजनों से किनारा कर लिया था। ऐसे में यदि राजवाड़ा पर ठहाकों की महफिल सजती, तो यह उन बिलखते परिवारों के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा होता। शायद यही वजह रही कि ‘बड़े साहब’ की एक ‘ना’ ने पूरे आयोजन का रंग उतार दिया।

चाचा चौधरी से साधु तक, अब मौन ही सबसे बड़ा किरदार...इस आयोजन की पहचान ही कैलाश विजयवर्गीय के विचित्र और चौंकाने वाले गेटअप रहे हैं। इंदौरियों ने उन्हें इसी मंच पर कभी चाचा चौधरी के रूप में देखा, तो कभी साधु के चोंगे में। वे चाणक्य, सुभाष चंद्र बोस, स्वामी विवेकानंद और यहां तक कि सचिन तेंदुलकर बनकर भी निकले।

लेकिन इस बार, जब शहर के भागीरथपुरा इलाके में सरकारी महकमे की लापरवाही ने नलों से जहर उगलवा दिया और कई बेगुनाहों की जान ले ली, तब सत्ता के गलियारों में ठहाकों का रिस्क लेना घाटे का सौदा लगा। जब चेहरा दूषित तंत्र की कालिख से पुता हो, तो बजरबट्टू बनकर गुलाल उड़ाना शायद सियासी रूप से मुफीद नहीं लगा।

सत्ता की ‘ना’ और आयोजकों की मजबूरी... आयोजन समिति के अशोक चौहान ‘चांदू’ और अजय लाहोटी ने स्पष्ट किया कि कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार थी, प्रचार चरम पर था और कवियों की टोली अपना व्यंग्य-पिटारा खोलने को तैयार थी, लेकिन उत्सव मूर्ति विजयवर्गीय ने इस बार मंच साझा करने से हाथ खींच लिए।

वजह साफ है शहर में फैले आक्रोश और भागीरथपुरा कांड के बाद महापौर पुष्यमित्र भार्गव सहित पूरी नगर निगम टीम बैकफुट पर है। ऐसे में राजवाड़ा के समीप मल्हारगंज थाना के पास टोरी कॉर्नर पर पर जश्न का माहौल सरकार की छवि को और अधिक नुकसान कर सकता था। 27 साल की अटूट कड़ी को महज दो दिन पहले तोड़ना यह बताता है कि जब प्रशासनिक विफलताएं भारी पड़ती हैं, तो उत्सवों की बलि चढ़ना तय है।

27 साल का इतिहास, दो दिन में स्वाहा... यह महज एक कवि सम्मेलन नहीं, बल्कि इंदौर का एक पॉलिटिकल सटायर था। लेकिन इस बार न कोई साबू दिखेगा और न ही चाचा चौधरी का जलवा होगा। भागीरथपुरा के जहरीले सच ने इस आयोजन के उल्लास को निगल लिया है। आयोजकों ने स्वीकार किया कि मंत्री की रजामंदी के बिना यह आयोजन संभव नहीं था, और जब बड़े साहब ने ही इनकार कर दिया, तो समिति के पास झोला समेटने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा। अब इंदौर की रंगपंचमी में वह बजरबट्टू वाला बेबाकपन गायब रहेगा, जिसकी जगह सिस्टम की नाकामी का सन्नाटा पसरा होगा।

संबंधित समाचार

हादसा
Top News

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

5 minutes ago
नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार
Top News

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

10 minutes ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

16 minutes ago
एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब
Top News

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

17 minutes ago
नवविवाहिता ने की आत्महत्या
Top News

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

24 minutes ago
रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे
Top News

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

26 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

about 1 hour ago
स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी
Top News

स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी:27 दिन बाद मिली मंजूरी; तब तक रेल हो चुकी थी बंद

about 1 hour ago
अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा
Top News

अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा:तालाब किनारे नाले में छिपी थी भट्टियां; 800 लीटर महुआ लहान किया नष्ट

about 1 hour ago
विदेश से आई 9 साल की एनी
Top News

विदेश से आई 9 साल की एनी:आंखों में धुंध छाई तो किया हजारों किमी का सफर; सस्ता पड़ा मोतियाबिंद का इलाज

about 1 hour ago
किसी दोषी को नहीं बख्शेंगे
Top News

किसी दोषी को नहीं बख्शेंगे:अब पूरे मध्य प्रदेश में चलेगा अभियान

about 1 hour ago
ट्रक-ट्राले की चपेट में आई बाइक
Top News

ट्रक-ट्राले की चपेट में आई बाइक:युवती की मौके पर मौत; 5 किमी लंबा जाम लगा

about 2 hours ago
नशे के खिलाफ अभियान में विद्यार्थी भी संभालेंगे मोर्चा
Top News

नशे के खिलाफ अभियान में विद्यार्थी भी संभालेंगे मोर्चा:पुलिस अधिकारियों और छात्रों ने किया संवाद

about 2 hours ago
रातभर रुक-रुककर बारिश
Top News

रातभर रुक-रुककर बारिश:यहां 8 MM पानी गिरा; बूंदाबांदी के आसार

about 2 hours ago
युवती ने की आत्महत्या
Top News

युवती ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; आखिरी मैसेज में बॉयफ्रेंड से कही भावुक बातें, पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

about 2 hours ago
कैंसर अस्पताल में करोड़ों की मशीन पर टपक रहा पानी
Top News

कैंसर अस्पताल में करोड़ों की मशीन पर टपक रहा पानी:43 करोड़ की लीनियर एक्सेलरेटर और रेडियोथैरेपी सीटी मशीन से उपचार के लिए मरीजों को मार्च तक करना पड़ सकता है इंतजार

about 2 hours ago
बच्ची से दुष्कर्म का आरोप
Top News

बच्ची से दुष्कर्म का आरोप:अकबर का पुलिस ने निकाला जुलूस; कोर्ट ने भेजा जेल

about 2 hours ago
अस्पताल की गंभीर लापरवाही से नवजात की हो गई मौत
Top News

अस्पताल की गंभीर लापरवाही से नवजात की हो गई मौत:पीड़िता को दी धमकी

about 2 hours ago
CM के परिचित से वारदात करना पड़ा भारी
Top News

CM के परिचित से वारदात करना पड़ा भारी:पुलिस ने आरोपी को दबोचा; लूटा मोबाइल बरामद

about 2 hours ago
क्या चरित्रहीन भी है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट
Top News

क्या चरित्रहीन भी है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:गुर्गों के परिवार की महिलाओं पर बुरी नीयत रखने का आरोप

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!