घंटों धूप में खड़े होने के बाद भी नहीं मिल रहा है सिलेंडर: चौहान इंडेन गैस एजेंसी की बदइंतजामी; छांव या पानी का कोई प्रबंध नहीं
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राजकुमार ब्रिज के पास न्यू देवास रोड स्थित चौहान इंडेन गैस एजेंसी अपनी बदइंतजामी के कारण उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का केंद्र बन गई है। पिछले 15 दिनों से लोग सिलेंडर रिफिल करवाने के लिए दर-दर भटक रहे हैं, लेकिन एजेंसी का कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति फोन उठाना तक मुनासिब नहीं समझता।
एजेंसी प्रबंधन उपभोक्ताओं को रसीद देने के बाद खाली टंकी लेकर सड़क पर आने को कह देता है, जहां लोग घंटों चिलचिलाती धूप में अपनी बारी का इंतजार करते रहते हैं। अंत में एजेंसी के कर्मचारी ट्रक नहीं आने का बहाना बनाकर लोगों को वापस भेज देते हैं, जिससे आम जनता को भारी मानसिक और शारीरिक कष्ट झेलना पड़ रहा है।
एजेंसी परिसर के बाहर बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष सिलेंडर के लिए कतारों में खड़े नजर आ रहे हैं, लेकिन भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से बचाव के लिए वहां छाया या पानी का कोई भी प्रबंधन नहीं किया गया है। लोग तपती सड़क पर खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते हैं और प्रबंधन की लापरवाही का शिकार हो रहे हैं।
इस अव्यवस्था के चलते उपभोक्ताओं में गहरा रोष है, क्योंकि डिजिटल बुकिंग और भुगतान के बावजूद उन्हें घंटों सड़क पर खड़ा रखा जा रहा है। गैस वितरण की यह लचर व्यवस्था सीधे तौर पर उपभोक्ताओं के अधिकारों का हनन कर रही है।
इस पूरे मामले में खाद्य विभाग की भूमिका भी संदिग्ध बनी हुई है। खाद्य अधिकारी मोहनलाल मारू को इंडेन गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं को होने वाली इन तमाम परेशानियों की जानकारी है, लेकिन इसके बावजूद विभाग अब तक किसी भी गैस एजेंसी पर प्रभावी कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं जुटा पाया है।
अधिकारियों की इस निष्क्रियता और चुप्पी के कारण ही गैस एजेंसियों के हौसले बुलंद हैं। प्रशासन की इसी ढुलमुल कार्यशैली के चलते आज चौहान गैस एजेंसी पर आम नागरिक भीषण गर्मी में परेशान होने को मजबूर है और जिम्मेदार अपनी आंखें मूंदे बैठे हैं।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!