खबर
Top News

नामी स्कूलों में इस नशे की एंट्री का खुलासा: जानिये किस शहर में बढ़ रही चिंता; इतनी कम उम्र के बच्चे भी आ रहे गिरफ्त में

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

27 अप्रैल 2026, 12:43 pm
शेयर करें:
नामी स्कूलों में इस नशे की एंट्री का खुलासा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नशे का नेटवर्क अब खतरनाक रूप से स्कूली छात्रों तक पहुंच चुका है। चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ है कि 12 से 16 वर्ष तक के बच्चे भी एमडी ड्रग्स (मेफेड्रोन) जैसी घातक लत की गिरफ्त में आ रहे हैं। विशेषज्ञों और काउंसलर्स के पास हर महीने ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं, जहां अभिभावक अपने बच्चों को नशे की आदत छुड़ाने के लिए लेकर पहुंच रहे हैं।

जिज्ञासा और दोस्ती से शुरू, लत में बदल रहा जहर
मनोचिकित्सकों के अनुसार, यह लत अक्सर “सिर्फ एक बार ट्राई” या दोस्तों के दबाव से शुरू होती है। शुरुआत में बच्चे इसे फोकस बढ़ाने या तनाव कम करने का जरिया मानते हैं, लेकिन धीरे-धीरे यह गंभीर नशे की आदत में बदल जाती है। एक विशेषज्ञ के अनुसार, हर महीने 5 से 6 ऐसे केस सामने आ रहे हैं, जिनमें अधिकतर छात्र शहर के प्रतिष्ठित स्कूलों से जुड़े होते हैं।

स्कूल बैग और लंच ब्रेक तक पहुंचा ड्रग्स
जांच और काउंसलिंग में सामने आया है कि छात्र गुलाबी रंग की छोटी पुड़िया में एमडी ड्रग्स रखते हैं और कई बार स्कूल के लंच ब्रेक में भी इसका सेवन कर लेते हैं। यह ट्रेंड खासतौर पर “पार्टी कल्चर” के जरिए तेजी से फैल रहा है।

माता-पिता के लिए चेतावनी संकेत
विशेषज्ञों के अनुसार, बच्चों में कुछ बदलाव इस खतरे की ओर इशारा कर सकते हैं। इनमें अचानक चुप रहना या व्यवहार में बदलाव, पढ़ाई और हॉबी से दूरी, आंखों का लाल होना, घर से पैसे गायब होना, नए और संदिग्ध दोस्तों का साथ और देर रात तक जागना और दिन में ज्यादा सोना।

जानिये कहां हो रहा ड्रग्स का निर्माण
जानकारी के अनुसार, एमडी ड्रग्स का निर्माण मध्यप्रदेश के मंदसौर, नीमच और आसपास के क्षेत्रों में किया जा रहा है, जबकि इसकी सप्लाई इंदौर, रतलाम, देवास और उज्जैन जैसे शहरों में फैल रही है। यह पूरी तरह केमिकल से तैयार किया जाने वाला नशा है, जो शरीर और दिमाग पर गंभीर असर डालता है।

“फोकस बढ़ाने” के नाम पर जाल
मनोवैज्ञानिकों का कहना है कि बच्चों को अक्सर यह कहकर ड्रग्स लेने के लिए उकसाया जाता है कि इससे पढ़ाई में ध्यान बढ़ेगा और तनाव कम होगा। यही झांसा उन्हें धीरे-धीरे लत की ओर धकेल देता है।

एजेंसियां सतर्क, कार्रवाई जारी
नारकोटिक्स और पुलिस विभाग के अधिकारी लगातार ऐसे नेटवर्क पर नजर बनाए हुए हैं। अधिकारियों का कहना है कि स्कूल जाने वाले बच्चों तक ड्रग्स पहुंचाने वाले कई तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है और आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव
विशेषज्ञों का मानना है कि इस खतरे से निपटने के लिए अभिभावकों और स्कूलों को मिलकर काम करना होगा। बच्चों के व्यवहार पर नजर रखें, उनमें अचानक बदलाव को नजरअंदाज न करें, इसके साथ ही उनसे खुलकर संवाद करें और जरूरत पड़ने पर तुरंत काउंसलिंग लें।

यह मामला सिर्फ कानून-व्यवस्था का नहीं, बल्कि समाज और परिवार की जिम्मेदारी का भी है। समय रहते सतर्कता ही बच्चों को इस खतरनाक जाल से बचा सकती है।

संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद
Top News

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

32 minutes ago
चर्चित हत्याकांड में फैसला
Top News

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

about 1 hour ago
मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

about 1 hour ago
चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार
Top News

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप
Top News

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

about 1 hour ago
आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!
Top News

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

about 2 hours ago
नए नल कनेक्शन पर रोक
Top News

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा
Top News

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

about 2 hours ago
करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब
Top News

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

about 2 hours ago
प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत
Top News

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

about 2 hours ago
12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार
Top News

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

about 2 hours ago
सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत
Top News

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 2 hours ago
सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया
Top News

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

about 3 hours ago
मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा
Top News

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

about 3 hours ago
माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण
Top News

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 3 hours ago
राजस्थानी संस्कृति की झलक
Top News

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

about 3 hours ago
इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम
Top News

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

about 3 hours ago
‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी
Top News

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

about 3 hours ago
मां कूष्मांडा
Top News

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

about 3 hours ago
स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
Top News

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!