हनीट्रैप में मिस्ट्री गर्ल तिवारी की एंट्री: रेशू की राजनीतिक महत्वाकांक्षा का सूत्र वाक्य था; बस आपका आशीर्वाद मिल जाए
KHULASA FIRST
संवाददाता

आकर्षक युवती को विजिटिंग कार्ड की तरह करती थी यूज,अब रहस्यमयी युवती की भूमिका पर जांच एजेंसियों की नजर
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
चर्चित कथित हनीट्रैप मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे नए दावे, नए चेहरे और नए कनेक्शन सामने आ रहे हैं। हनीट्रैप गैंग को लेकर खुलासा फर्स्ट लगातार सबसे ज्यादा खुलासे कर रहा है।
कल बताया था रेशू उर्फ अभिलाषा चौधरी सागर के नरियावली विधानसभा सीट से टिकट की दावेदारी कर रही थी। सामाजिक और राजनीतिक कार्यक्रमों में लगातार उठने-बैठने लगी थी।
वहीं, आज सबसे चौंकाने वाली जानकारी हाथ लगी है रेशू चौधरी अपने साथ तिवारी सरनेम वाली एक खूबसूरत युवती को भी रखती थी। नेताओं, अफसरों को हुस्न के जाल में फंसाने के लिए इसी युवती का विजिटिंग कार्ड की तरह इस्तेमाल किया जाता था।
होटलों और रिसोर्ट में इसी युवती के हुस्ने समुंदर में प्रभावशाली लोग गोते लगाते थे और अपने वीडियो बनवा बैठते थे। बाद में शुरू होता था रेशू और श्वेता जैन की ब्लैकमेलिंग का खेल।
खुलासा फर्स्ट को ये भी पता चला है दिल्ली के एक सांसद से मोटी रकम वसूल चुकी रेशू ने तिवारी सरनेम वाली युवती को अपने खर्चे पर घूमने-फिरने विदेश भेज रखा है।
सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार रेशू उर्फ अभिलाषा चौधरी को लेकर चर्चा है वह सामाजिक गतिविधियों तक सीमित नहीं थी, बल्कि राजनीति में पहचान बनाने की कोशिश कर रही थी।
बताया जा रहा है उसकी नजर सागर जिले की नरयावली विधानसभा सीट पर थी और वह स्थानीय राजनीतिक हलकों में सक्रियता बढ़ा रही थी। कथित तौर पर सामाजिक आयोजनों, नेताओं से संपर्क और सार्वजनिक गतिविधियों के जरिए अपनी राजनीतिक जमीन तैयार करने में जुटी थी।
जांच से जुड़े सूत्र यह भी दावा कर रहे हैं रेशू खुद को प्रभावशाली और बुद्धिजीवी पेश करने का प्रयास करती थी। सोशल मीडिया पर कभी प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी उपलब्धियां बताईं, तो कभी प्रशासनिक तैयारी से जुड़ी पहचान प्रस्तुत की। उसने एक कोचिंग संस्थान भी शुरू किया था, हालांकि अधिक समय संचालित नहीं हो पाया। इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।
अपने खर्चे से भेज रखा है विदेश
इसी बीच हनीट्रैप गैंग में एक मिस्ट्री गर्ल की चर्चा है। सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसियां ऐसी युवती की भूमिका को लेकर जानकारी जुटा रही हैं, जो कथित रूप से कुछ प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनाने में मददगार रही हो सकती है।
कुछ सूत्र यह दावा कर रहे हैं इस युवती का उपयोग कथित तौर पर नेटवर्किंग या परिचय बढ़ाने के लिए किया जाता था। बाद में इसी युवती से नेता और प्रभावशाली व्यक्ति के संबंध बनवाए जाते थे।
कुछ दावों में यह भी कहा जा रहा है दिल्ली के एक प्रभावशाली जनप्रतिनिधि से आर्थिक लाभ हासिल होने के बाद रेशू ने मिस्ट्री गर्ल को बतौर इनाम अपने खर्चे पर विदेश भेज रखा है।
इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है, लेकिन जांच एजेंसियां डिजिटल डेटा, चैट रिकवरी और वित्तीय लेन-देन की पड़ताल में जुटी हैं। पुलिस का फोकस फिलहाल डिजिटल साक्ष्यों और आमने-सामने पूछताछ पर है।
एजेंसियों को उम्मीद है मोबाइल डेटा, चैट और कथित वीडियो रिकवरी से नेटवर्क की असली तस्वीर सामने आएगी। जांच में बड़े नाम सामने आते हैं, तो राजनीतिक, प्रशासनिक हलकों में भूचाल आ सकता है।
अलग-अलग थानों में हैं आरोपी
मामले में अब तक श्वेता विजय जैन, अलका दीक्षित, जयदीप दीक्षित, लाखन चौधरी, कथित पत्रकार जितेंद्र पुरोहित और इंटेलिजेंस शाखा के प्रधान आरक्षक विनोद शर्मा सहित कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इधर, गिरफ्तार आरोपियों को लेकर भी गोपनीय रणनीति अपनाई गई है।
सूत्रों के मुताबिक आरोपियों को अलग-अलग थानों में रखा गया है ताकि वे आपस में संपर्क न कर सकें। बताया जा रहा है अलका दीक्षित को तिलक नगर थाना क्षेत्र में निगरानी में, जबकि प्रधान आरक्षक विनोद शर्मा को कनाड़िया थाने में रखा गया है। रेशू को भी अलग स्थान पर रखे जाने की चर्चा है। श्वेता जैन को किस थाने में रखा गया है, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
इस बात का पूरा ध्यान रखा जा रहा है आरोपियों से थाने का कोई भी पुलिसकर्मी बात नहीं कर पाए। ऐसा पहली बार ही देखने में आ रहा है कि महिला अपराधियों को रात में महिला थाने के बजाय अन्य थानों में रखा जा रहा है।
संभवत: ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि आरोपी आपस में किसी तरह की बात न कर सके और केस में पूरे तथ्य स्पष्ट सामने आ सके। आगे चलकर आरोपियों को आमने-सामने बैठाकर उनकी भूमिका तलाशी जाएगी।
संबंधित समाचार

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग:एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक को भेजा अभ्यावेदन

एयरपोर्ट पर लव जिहाद की शिकायत के बाद कार्रवाई:युवती समेत तीन को रोका; इस शहर जा रहे थे दो युवक

नो-एंट्री में नोट लेकर चल रहा एंट्री का खेल:डायल-112 को पैसे देकर घुसा लोडिंग वाहन; चालक ने कारोबारी को भी रिश्वत की पेशकश की

20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए मिलावटखोरों पर की कार्रवाई:खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कई प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण; जांच के लिए नमूने भोपाल भेजे

सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर रिटायर्ड प्रिंसिपल से लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर किया वॉट्सएप वीडियो कॉल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!