इंदौर-खंडवा मार्ग पर इस तारीख तक भारी वाहनों की एंट्री बंद: ओंकारेश्वर के लिए विशेष प्लान लागू; इसलिये ऐहतियात बरत रहा प्रशासन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
ओंकारेश्वर में शनिश्चरी अमावस्या और रविवार के अवकाश पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने व्यापक ट्रैफिक प्लान लागू किया है। प्रशासन को अनुमान है कि आज और 17 मई को बड़ी संख्या में श्रद्धालु नर्मदा स्नान और दर्शन के लिए पहुंचेंगे, जिसके चलते यातायात व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।
इसी को ध्यान में रखते हुए इंदौर-खंडवा मार्ग पर भारी मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया गया है। कलेक्टर शिवम वर्मा द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह रोक 15 मई की रात 12 बजे से लागू हो गई है और 18 मई 2026 की सुबह 8 बजे तक प्रभावी रहेगी। इस अवधि में तेजाजी नगर चौराहे से खंडवा की ओर जाने वाले तथा खंडवा से इंदौर आने वाले भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
वैकल्पिक मार्ग से गुजरेंगे भारी वाहन
प्रशासन ने भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किया है। अब ऐसे वाहन तेजाजी नगर बायपास से होकर धामनोद मार्ग के जरिए खंडवा की ओर डायवर्ट किए जाएंगे। यह प्रतिबंध केवल इंदौर जिले की सीमा में लागू रहेगा।
कलेक्टर ने बताया कि इंदौर-खंडवा मार्ग पर इन दिनों सड़क निर्माण कार्य भी जारी है, जिससे यातायात का दबाव और बढ़ सकता है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है। आदेश मोटर यान नियम 1994 के नियम-215 के तहत जारी किया गया है।
इन वाहनों को मिलेगी छूट
प्रतिबंध के बावजूद आवश्यक सेवाओं और सामान्य यात्री वाहनों को छूट दी गई है। कार, जीप, दोपहिया वाहन और यात्री बसें सामान्य रूप से संचालित होंगी। इसके अलावा दूध सप्लाई वाहन, नगर निगम की स्वास्थ्य सेवाएं, पुलिस, फायर ब्रिगेड, पानी के टैंकर, सेना, बिजली विभाग और कृषि उपज मंडी से जुड़े वाहनों को भी प्रतिबंध से मुक्त रखा गया है।
जिला प्रशासन ने आमजन और वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और व्यवस्था सुचारु बनी रहे।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!