आईआईटी कैंपस में गांजा पीते मिले इंजीनियरिंग छात्र, केस दर्ज: डीन की सूचना पर भंवरकुआं पुलिस ने छात्रावास परिसर से पकड़ा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आईआईटी परिसर में गांजा पी रहे चार इंजीनियरिंग छात्रों को भंवरकुआं पुलिस ने कॉलेज प्रशासन की सूचना पर देर शाम छात्रावास परिसर में दबिश देकर पकड़ा। चारों छात्रों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया गया है।
टीआई संतोष दूधी के मुताबिक आईआईटी परिसर के डीन ने थाना भंवरकुआं में सूचना दी थी कि कुछ छात्र हॉस्टल परिसर में बैठकर गांजा पी रहे हैं। सूचना मिलते ही सउनि ज्ञानसिंह निंगवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छात्रावास परिसर में दबिश दी।
यहां चार छात्र संदिग्ध अवस्था में मिले, जिन्हें पकड़कर पूछताछ की गई। पकड़े गए छात्रों में आयुष झा (20) निवासी मुंबई, विवेक शर्मा (19) निवासी देवास, उमंग अग्रवाल (20) निवासी मुरैना तथा दीपांशु अहिरवार (21) निवासी नर्मदापुरम शामिल हैं।
सभी छात्र फिलहाल आईआईटी के अलग-अलग हॉस्टल में रहकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे। पुलिस जांच में सामने आया कि छात्र हॉस्टल परिसर में बैठकर गांजा पी रहे थे।
इसके बाद पुलिस ने तत्काल चारों को हिरासत में लेकर मेडिकल परीक्षण कराया और मामला दर्ज किया। वहीं भंवरकुआं पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि छात्रों तक गांजा कहां से पहुंच रहा था। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर सप्लायर और खरीद के संपर्क सूत्रों की जानकारी जुटा रही है। मामले में जल्द ही और खुलासे हो सकते हैं।
कॉलेज में मचा हड़कंप... इधर, जैसे ही भंवरकुआं पुलिस ने दबिश दी तो परिसर और कॉलेज प्रबंधन में हड़कप मंच गया, हालांकि पुलिस ने कार्रवाई के बाद छात्रों को नशे से दूर रहने की नसीहत दी।
वहीं अब भंवरकुआं पुलिस कॉलेज परिसर में आगे ऐसी गतिविधि न हो इसलिए आए दिन पुलिस गश्त करवाएगी।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!