सरकारी जमीन पर कब्जा किया और चार प्लॉटों की करवा ली रजिस्ट्री: सांवेर नगर परिषद में उपाध्यक्ष की करतूत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जमीनों पर कब्जे करने के लिए कांग्रेस से भाजपा में आने और फिर पद पाने के बाद नेता किस तरह नियम-कायदों का माखौल उड़ाते हैं, इसका उदाहरण सांवेर नगर परिषद का उपाध्यक्ष जीतू सुरेश राठौर है।
उसने सर्वे नं. 239/2/2 की सरकारी जमीन पर कब्जा किया और फिर इस पर चार प्लॉट काटकर अपने और समर्थकों के परिजनों के नाम पर रजिस्ट्री करवा ली।
आश्चर्य की बात ये है कि इसकी शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर भी की गई, लेकिन उसे बंद करवा दिया गया। ये शिकायत ग्राम में ही 2, हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी, आंगनवाड़ी के पास निवास करने वाले भारतसिंह मिर्ची ने की थी जिनका मकान राठौर ने कब्जा करने की नीयत से 2019 में तुड़वा दिया था जब कांग्रेस की नगर परिषद थी और वो उपाध्यक्ष था।
मिर्ची ने बताया कि जब उन्होंने सूचना के अधिकार में जानकारी चाही तो सांवेर नगर परिषद ने आज तक नहीं दी। इसके बाद सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन परिषद के अधिकारियों ने गलत जानकारी देकर उसे बंद करवा दिया।
सीएम हेल्पलाइन पर नगर परिषद ने बताया कि जो एनओसी जारी की गई है वो 2016, 2017 और 2018 में जीआईएस सर्वे में संपत्ति आईडी दर्ज होने ेक बाद दी गई है। मिर्ची ने बताया कि जीआईएस सर्वे 2021 2022 में शुरू हुआ था।
शासन के निर्देशानुसार इन वर्षों में तो सर्वे प्राइवेट इंजीनियर द्वारा किया जाता था जो भोपाल से आते थे। फिर उन्होंने संयुक्त संचालनालय इंदौर में सूचना के अधिकार में अपील की गई तो मुझे जानकारी नहीं दी गई और कहा गया कि आप नगरीय प्रशासन मंत्रालय भोपाल जाकर अपील करें।
इसके बाद मैंने 1 जनवरी 2026 को भोपाल ईमेल द्वारा अपील की लेकिन कोई जानकारी आज तक नहीं दी गई।
सबके पीछे राठौर ... मिर्ची का कहना है कि ये सारी रजिस्ट्रियां वार्ड 2 के पार्षद जीतू पिता सुरेश राठौर ने करवाई है जो कांग्रेस से भाजपा में आया है। वो तब भी उपाध्यक्ष था और अब भी है। रजिस्ट्रियां उसके व समर्थकों के परिवार के नम पर की गई हैं। सरकारी जमीन जिसका सर्वे नंबर 239/2/1 है, उस पर चार प्लॉट काटे गए हैं। फर्जी संपत्ति आईडी द्वारा एनओसी जारी कर के शासन के साथ धोखाधड़ी की गई है।
जमीन सरकारी नहीं, निजी है... नगर परिषद उपाध्यक्ष जीतू राठौर ने बताया कि जिस जमीन की बात आप कर रहे हैं, वो सरकारी नहीं बल्कि निजी है। जिन लोगों ने रजिस्ट्रियां करवाई हैं, वे वर्षों पर उस पर काबिज हैं।
पूरे सांवेर में नगर परिषद की एनओसी पर ही मकान बनाने की अनुमति दी गई है। जो शिकायत कर रहे हैं उनका मकान अतिक्रमण के कारण टूट गया था। इसलिए वे झूठी शिकायतें कर परेशान कर रहे हैं।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!