कर्मचारियों ने संभाला ट्रैफिक
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह में कल गीता भवन चौराहा पर सड़क जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न संस्थानों के कर्मचारियों ने ट्रैफिक व्यवस्था संभाली। उन्होंने सड़क पर खड़े होकर वाहन चालकों को ट्रैफिक रूल मानने की नसीहत दी।
सड़क सुरक्षा माह में यातायात नियमों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कल गीता भवन चौराहा पर यातायात पुलिस ने विशेष सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
इस दौरान यातायात नियमों का पालन करने वाले जिम्मेदार वाहन चालकों को फूल, पेन, की चेन एवं चॉकलेट भेंट कर सम्मानित किया गया। इस पहल से न केवल सम्मानित चालकों में सकारात्मक संदेश गया, बल्कि अन्य वाहन चालकों को भी नियमों के पालन के लिए प्रेरणा मिली। वहीं, नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों को दंडात्मक कार्रवाई के बजाय प्रेमपूर्वक समझाइश दी गई और सड़क सुरक्षा के महत्व से अवगत कराया गया।
वाहन चालकों ने हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करने एवं सुरक्षित ड्राइविंग करने का संकल्प लिया। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आरके सिंह और पुलिस उपायुक्त (यातायात/जोन-4) आनंद कलादगी, संजेश महतो सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
ट्रैफिक प्रहरी बने कॉर्पोरेट सदस्य
इस दौरान निजी कंपनी नुवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड की टीम ने ट्रैफिक प्रहरी बनकर सड़क सुरक्षा से जुड़े जागरूकता संदेशों की तख्तियां हाथ में लेकर आम नागरिकों को यातायात नियमों की गंभीरता से अवगत कराया। संदेशों के माध्यम से बताया गया कि थोड़ी-सी लापरवाही भी जानलेवा हो सकती है, जबकि नियमों का पालन जीवन की रक्षा करता है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!