खबर
Top News

देशभर में एकसाथ इमरजेंसी अलर्ट: करोड़ों मोबाइल पर एक साथ सायरन और अलर्ट मैसेज; घबराए लोग, सरकार बोली-सिर्फ टेस्टिंग थी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

02 मई 2026, 1:27 pm
शेयर करें:
देशभर में एकसाथ इमरजेंसी अलर्ट

खुलासा फर्स्ट, दिल्ली।
देशभर में शनिवार सुबह करीब 11:45 बजे अचानक करोड़ों मोबाइल फोन पर एक साथ तेज सायरन बजने लगा और स्क्रीन पर इमरजेंसी अलर्ट मैसेज दिखाई दिया। सायरन बंद होने के बाद वही मैसेज मोबाइल पर पढ़कर भी सुनाया गया। इस अचानक आई चेतावनी से कई लोग घबरा गए, जबकि बड़ी संख्या में लोग कन्फ्यूजन में भी रहे।

हालांकि बाद में साफ किया गया कि यह कोई वास्तविक आपात स्थिति नहीं थी, बल्कि सरकार द्वारा इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम की टेस्टिंग की जा रही थी। यह मैसेज राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) की ओर से भेजा गया था, जो देशव्यापी ट्रायल का हिस्सा था।

शनिवार को देश के सभी राज्यों की राजधानियों और दिल्ली-एनसीआर में मोबाइल यूजर्स को एक साथ यह अलर्ट भेजा गया। खास बात यह रही कि मैसेज हिंदी और अंग्रेजी के अलावा क्षेत्रीय भाषाओं में भी प्रसारित किया गया, ताकि हर वर्ग तक सूचना पहुंच सके। मैसेज में साफ लिखा था कि यह केवल परीक्षण है और किसी तरह की कार्रवाई की जरूरत नहीं है।

सरकार ने इससे पहले ही लोगों को आगाह कर दिया था कि टेस्टिंग के दौरान मिलने वाले ऐसे मैसेज से घबराएं नहीं। इसका उद्देश्य केवल यह जांचना था कि आपात स्थिति में लोगों तक सूचना कितनी तेजी और प्रभावी तरीके से पहुंचाई जा सकती है।

इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम को और मजबूत बनाने के लिए देश में ही विकसित ‘SACHET’ प्लेटफॉर्म का उपयोग किया जा रहा है, जिसे C-DOT ने तैयार किया है। यह सिस्टम कॉमन अलर्टिंग प्रोटोकॉल (CAP) पर आधारित है और देश के सभी 36 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में लागू किया जा चुका है।

इस अलर्ट को भेजने के लिए सेल ब्रॉडकास्ट तकनीक (CBS) का इस्तेमाल किया गया, जिससे किसी एक क्षेत्र के सभी मोबाइल फोन पर एक साथ मैसेज पहुंचाया जा सकता है। यह तकनीक SMS से अलग है, क्योंकि इसमें मैसेज नंबर-टू-नंबर न जाकर पूरे नेटवर्क एरिया में एक साथ प्रसारित होता है।

सरकार के अनुसार इस सिस्टम के जरिए अब तक मौसम, चक्रवात और अन्य आपदाओं से जुड़ी चेतावनियों के लिए 19 से अधिक भाषाओं में 134 अरब से ज्यादा अलर्ट भेजे जा चुके हैं। भविष्य में भूकंप, बाढ़ या अन्य आपात स्थितियों में यही सिस्टम लोगों तक तुरंत सूचना पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगा। इस देशव्यापी टेस्टिंग ने जहां कुछ देर के लिए लोगों को चौंकाया, वहीं यह भी दिखाया कि आपदा के समय तेजी से सूचना पहुंचाने की दिशा में सरकार की तैयारी किस स्तर तक पहुंच चुकी है।

संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद
Top News

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

about 10 hours ago
कलेक्टर का एक्शन
Top News

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

about 10 hours ago
सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई
Top News

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

about 10 hours ago
INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला
Top News

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

about 10 hours ago
मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम
Top News

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

about 10 hours ago
फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
Top News

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

about 10 hours ago
न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान
Top News

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

about 10 hours ago
2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी
Top News

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

about 10 hours ago
मां चंद्रघंटा का संदेश
Top News

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

about 10 hours ago
दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल
Top News

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

about 10 hours ago
भक्ति रस में रमा शहर
Top News

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

about 10 hours ago
खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी
Top News

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 10 hours ago
प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

about 11 hours ago
मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प
Top News

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

about 11 hours ago
आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल
Top News

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

about 11 hours ago
पिटती पुलिस टूटता मनोबल
Indore

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

about 11 hours ago
मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी
Top News

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

about 11 hours ago
एचआईवी के इतने नए मामले
Top News

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

about 11 hours ago
बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग
Top News

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

about 11 hours ago
इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत
Top News

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 11 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!