एमराल्ड डेवलपर्स इंदौर को दुबई-पेरिस के मुकाबले खड़ा कर देगा: समाजसेवी उद्योगपति विनोद अग्रवाल ने संजोया है इंदौर को दुनिया का अग्रणी शहर बनाने का सपना
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एशिया के सबसे धनी उद्योगपतियों में शुमार इंदौर के प्रख्यात उद्योगपति व समाजसेवी विनोद अग्रवाल ने इंदौर को दुनिया के संपन्न और चमकते-दमकते शहरों की श्रेणी में ला खड़ा करने का सपना संजोया है।
उनकी रियल एस्टेट कंपनी एमराल्ड डेवलपर्स इंदौर में वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर, हाईराइज लग्जरी लिविंग की योजनाएं ला रही हैं, जिससे इंदौर दुबई, पेरिस, न्यूयार्क के मुकाबले का शहर बन जाएगा। चारों ओर भव्य और अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त इमारतें न केवल इंदौर की खूबसूरती में चार चांद लगाएगी, बल्कि दुनिया के अग्रणी शहरों के मुकाबले ला खड़ा करेगी।
ऐसा सपना वहीं देख सकता है जिसे इंदौर से प्यार हो और जिनके मन में कुछ करने का अद्भुत जज्बा हो। समाजसेवी और उद्योगपति विनोद अग्रवाल पर ये बात पूरी तरह सही बैठती है। वे इंदौर से इतना प्यार करते हैं कि उन्हें रात-दिन इंदौर को अंतरराष्ट्रीय नक्शे पर स्थापित करने की चिंता रहती है। सफाई के लिए दुनियाभर में अपना उच्च मुकाम कायम कर चुके इंदौर को अब लिविंग एवं कमर्शियल स्टैंडर्ड के क्षेत्र में भी पूरी ताकत से स्थापित करने का संपना उन्होंने संजो रखा है।
ये उनके प्रयास हैं कि इंदौर अब अत्याधुनिक कॉर्पोरेट इंफ्रास्ट्रक्चर, हाई-राइज लग्जरी लिविंग, अंतरराष्ट्रीय स्तर का आर्किटैक्चर व प्रीमियम लाइफ स्टाइल का दौर में प्रवेश कर रहा है। बेंगलुरु, मुंबई, दुबई, दिल्ली और यूरोप के शहरों की लाइफ स्टाइल को वे इंदौर की धरती पर साकार करने की कोशिश रियल एस्टेट कंपनी एमराल्ड डेवलपर्स के माध्यम से करने की कोशिश कर रहे हैं।
मुंबई में व्यापार का अहसास कराएगा होरिजोन टावर... समाजसेवी और उद्योगपति विनोद अग्रवाल की रियल एस्टेट कंपनी एमराल्ड डेवलपर्स का होरिजन टावर, एमराल्ड सिलेक्ट इंदौर की अत्याधुनिक सुविधाओं से भरी सबसे ऊंची आवासीय इमारतों में शामिल होगा। लगभग 90 मीटर ऊंचा यह टावर शहर की स्काईलाइन को नई पहचान देगा।
इस परियोजना की सबसे बड़ी विशेषता इसकी थ्री-साइड ओपन व्यू, शहर का सबसे ऊंचा रूफटॉप स्विमिंग पूल, प्राइवेसी आधारित फ्लौर प्लान और विश्वस्तरीय सुविधाएं हैं। यह परियोजना 45 मीटर चौड़ी कनाड़िया रोड पर स्थित है और आरई-2 के माध्यम से शहर के प्रमुख हिस्सों से उत्कृष्ट कनेक्टिविटी प्रदान करती है। यहां 3.5 बीएचके और 4.5 बीएचके के प्रीमियम आवास उपलब्ध होंगे, जिन्हें आधुनिक लग्जरी लिविंग को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है।
दुबई शैली के आर्किटैक्चर उतरेगा इंदौर में अग्रवाल वन के रूप में... एमराल्ड डेवलपर्स का अग्रवाल वन सेंट्रल इंडिया की सबसे प्रतिष्ठित व्यावसायिक इमारतों में शामिल होने की दिशा में विकसित किया जा रहा है।
लगभग 60 मीटर ऊंची इस इमारत का डिजाइन आधुनिक और असममित (एसेमेट्रिक) आर्किटैक्चर पर आधारित है। इसकी सबसे बड़ी विशेषता मल्टीपल फ्री-स्टैंडिंग कैंटिलीवर डिजाइन है, जो इसे सामान्य इमारतों से पूरी तरह अलग पहचान देता है। दुबई से प्रेरित इसकी वास्तुकला इसे वास्तुशिल्प की दृष्टि से एक अद्भुत प्रोजेक्ट बनाती है। इसमें व्यापार करने वालों को दुबई में रहने का अहसास होगा।
दिल्ली जैसी लग्जरी लाइफ स्टाइल का एहसास कराएगा क्रिसेंट-एमराल्ड सिलेक्ट... दिल्ली जैसे चमकते-दमकते शहर की तर्ज पर समाजसेवी और उद्योगपति विनोद अग्रवाल की एमराल्ड रियल एस्टेट कंपनी ने क्रिसेट एमराल्ड सिलेक्ट जैसी प्रीमियम लग्जरी प्लॉटेड डेवलपमेंट स्कीम का संपना भी संजोया है।
इसे वे बेहद आधुनिक शहरी जीवनशैली और आकर्षक डिजाइन को ध्यान में रखकर तैयार करवाया है, ताकि यहां रहने वालों को दिल्ली जैसी चकाचौंध मिल सके। इस परियोजना की सबसे बड़ी पहचान इसका आइकॉनिक एंट्रेंस गेट और क्रिसेंट आकार की मुख्य सडक़ है, जो पूरे प्रोजेक्ट को विशिष्ट पहचान देती है। सेंट्रल एवेन्यू के दोनों ओर सुव्यवस्थित प्लॉट, खूबसूरती से विकसित गार्डन और आकर्षक लैंडस्केपिंग पूरे परिसर को शांत, हरित और प्रीमियम वातावरण प्रदान करते हैं।
यूरोपियन शैली के आर्किटैक्चर के साथ तैयार हो रहा एमराल्ड फोरम... अग्रवाल की रियल एस्टेट कंपनी एबी रोड स्थित निरंजनपुर चौराहे पर एमराल्ड फोरम भी विकसित कर रही है जो लोगों को यूरोप के तमाम अत्याधुनिक शहरों का अहसास कराएगी।
ये एक आधुनिक हाईराइज कमर्शियल प्रोजेक्ट है। लगभग 45 मीटर ऊंची यह इमारत यूरोपियन इंस्पायर्ड आर्किटैक्चर की झलक प्रस्तुत करती है। इस परियोजना में प्रीमियम ऑफिस स्पेस और हाई स्ट्रीट रिटेल की सुविधा उपलब्ध होगी। आधुनिक डिजाइन, उत्कृष्ट लोकेशन और व्यवसायिक दृष्टि से रणनीतिक स्थिति इसे इंदौर के प्रमुख बिजनेस एड्रेस के रूप में स्थापित करने की दिशा में आगे बढ़ा रही है।
अग्रवाल के ये प्रयास दे रहे इंदौर को वर्ल्ड क्लास लुक
रिंग रोड पर मेट्रो स्टेशन से मात्र 300 मीटर की दूरी पर विकसित हो रहा एमराल्ड वर्ल्ड पार्क शहर का एक आधुनिक कमर्शियल और रिटेल डेस्टिनेशन बनने जा रहा है। इस परियोजना को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यहां व्यवसाय और बेहतर लाइफ स्टाइल का संतुलित अनुभव मिले।
जो भी यहां व्यावसायिक गतिविधि के लिहाज से निवेश करेगा, वो सचमुच खुद को धन्य समझेगा। उसे महसूस होगा कि वो इंदौर में नहीं, दुबई में अपना कमर्शियल काम कर रहा है। इस प्रोजेक्ट में प्रीमियम ऑफिस स्पेस और हाई स्ट्रीट रिटेल की सुविधा उपलब्ध होगी।
आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, बेहतरीन कनेक्टिविटी और व्यावसायिक सुविधाओं के कारण इसे इंदौर का नया कॉर्पोरेट हब माना जा रहा है। कंपनी का उद्देश्य यहां बेंगलुरु की तर्ज पर एक अत्याधुनिक बिजनेस इकोसिस्टम विकसित करना है। ये इंदौर को बेंगलुरु के मुकाबले ला खड़ा करेगा।
अग्रवाल का सपना-इंदौर बन जाए ग्लोबल वर्ल्ड क्लास सिटी
एमराल्ड डेवलपर्स के माध्यम से समाजसेवी और उद्योगपति विनोद अग्रवाल इन सभी प्रोजेक्ट्स के जरिए इंदौर को ग्लोबल वर्ल्ड क्लास सिटी बनाने की अद्भुत कोशिश कर रहे हैं। उनका उद्देश्य केवल भवन निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि इंदौर को आधुनिक, सुव्यवस्थित और अंतरराष्ट्रीय स्तर के शहरी इंफ्रास्ट्राक्चर से जोड़ना है।
इंदौर में बेंगलुरु की कॉर्पोरेट संस्कृति, मुंबई की हाईराइज लाइफ स्टाइल, दुबई की प्रतिष्ठित वास्तुकला, दिल्ली की लग्जरी प्लॉटेड डेवलपमेंट और यूरोपियन डिजाइन फिलॉसफी को एक साथ इंदौर में साकार करने का प्रयास शहर के विकास को नई ऊंचाई देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
इन परियोजनाओं के माध्यम से एमराल्ड डेवलपर्स न केवल शहर की स्काईलाइन बदल रहा है, बल्कि इंदौर को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप एक विश्वस्तरीय शहरी पहचान देने की दिशा में भी मजबूत कदम बढ़ा रहा है।
वे कहते हैं कि वे इंदौर को एक ऐसे मुकाम पर ले जाना चाहते हैं जहां इंदौर दुनिया के किसी भी अत्याधुनिक और विकसित शहर के मुकाबले खड़ा हो और सुविधाएं भी विश्वस्तरीय हो।
संबंधित समाचार

एक्सटेसी कांड:अब शहर के पार्टी ड्रग्स नेटवर्क की तलाश

प्रसिद्ध मंदिर के मुख्य द्वार पर साधु वेशधारियों का हंगामा:पुलिस से भी हुआ विवाद

जल जीवन मिशन के काम में गड़बड़ी का खुलासा:करोड़ों के भुगतान मामले में EOW का एक्शन; 3 इंजीनियर और ठेकेदार पर केस दर्ज

सजल नयनों से होगी बप्पा की विदाई:आस्था के रंगों में रंगा शहर; गूंज रहा ‘गणपति बप्पा मोरया'

उद्योग और शैक्षणिक समूह के संस्थापक का निधन:95 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

मृत्यु के तीन साल बाद भी ट्रेजरी अधिकारी की भ्रष्टाचार की सजा बरकरार:हाईकोर्ट ने खारिज की अपील

कलयुगी बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या:फावड़े से वार कर उतारा मौत के घाट

कोई मामला लंबित नहीं है:कोर्ट में केस चल रहा था; शपथ-पत्र देकर कहा

चाय की टपरी के पास मजदूर का शव मिला:सिर पर चोट के निशान; दोस्तों से पूछताछ

फिर नोट बोलेगा:डिजिटल का 66% नकदी में बदल सकता है

एशियन गेम्स में मीराबाई चानू ने रचा इतिहास:28 साल बाद भारत को दिलाया वेटलिफ्टिंग में मेडल; मनु भाकर चूकीं

नकद नारायण की जय-जय:इंदौर में आज नो यूपीआई-डे; कैश में होगा कारोबार

डॉक्टर के सुसाइड अटेम्प्ट मामले में सख्ती:रैगिंग और मानसिक उत्पीड़न के आरोपों पर मांगी 24 घंटे में रिपोर्ट

एयरपोर्ट कर्मचारी की बेरहमी से हत्या:9 टुकड़ों में मिला शव; दो बैग में भरकर कार में रखा था, पत्नी-बेटा लापता

‘मैडम, आपके खाते में आतंकियों ने जमा किए इतने करोड़’:डिजिटल अरेस्ट कर महिला से लाखों की ठगी

भारत-वेस्टइंडीज T20 के लिए होलकर स्टेडियम तैयार:1200 छात्रों का रजिस्ट्रेशन पूरा; सामान्य टिकटों की बिक्री इस दिन से होगी

नो यूपीआई डे आज:व्यापारियों ने QR कोड पर डाला काला कपड़ा; नगद में होगा कारोबार

जहरीली शराबकांड के दो इनामी आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार:एक को पैर में लगी गोली

DRI की बड़ी कार्रवाई:बस में बैठने से पहले पकड़ाई नाइजीरियाई महिला; करोड़ों की ड्रग्स की जब्त

निर्माणाधीन मकान में तराई करने के दौरान हादसा:हेड कांस्टेबल की पत्नी की मौत; दूसरी मंजिल से गिरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!