एलिवेटेड कॉरिडोर अब छोटे शहरों में भी: मुख्यमंत्री के निर्देश पर लोनिवि ने शुरू की प्रक्रिया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एलआईजी चौराहा से नौलखा चौराहा तक बन रहा एलिवेटेड कॉरिडोर अब छोटे शहरों के लिए भी उदाहरण बन गया है। सफाई मॉडल के बाद इंदौर जैसा विकास छोटे शहरों में भी किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग ने काम शुरू कर दिया है।
उल्लेखनीय है एबी रोड पर बीआरटीएस हटाने के बाद अब एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है। इसका प्रस्ताव इंदौर उत्थान समिति ने तैयार किया था, जिस पर शासन ने मुहर लगा दी थी।
इसे अब जमीन पर सफलतापूर्वक उतारा जा रहा है। ऐसे ही प्रस्ताव अब छोटे शहरों के लिए भी तैयार किए जा रहे हैं, ताकि वहां भी ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिले।
डी-कंजेशन परियोजना के तहत ऐसे कॉरिडोर का निर्माण कर शहरों की सड़कों और प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक जाम की समस्या कम करने के साथ यात्रा समय भी घटाया जा सकेगा। लोक निर्माण विभाग मुख्यमंत्री के निर्देश पर इस आशय के प्रस्ताव तैयार कर रहा है।
इसके लिए इंदौर के इस कॉरिडोर का विस्तृत अध्ययन भी किया जा रहा है। इंदौर उत्थान अभियान के अजितसिंह नारंग का कहना है कि नागपुर, पुणे, बैंगलुरु और हैदराबाद जैसे महानगरों में एलिवेटेड कॉरिडोर का अध्ययन कर प्रस्ताव तैयार किया था। इसका प्रेजेंटेशन जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारियों के सामने किया गया।
मुख्यमंत्री को भी भेजा गया। इसे शासन ने मंजूरी दी और अब एलआईजी से नौलखा चौराहा तक एलिवेटेड कॉरिडोर बनाया जा रहा है। प्रदेश के छोटे शहरों में एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण का सरकार ने नीतिगत निर्णय लिया है।
चार दशकों तक सुचारु ट्रैफिक में होगा सहायक
कॉरिडोर बनने के बाद 166 प्रतिशत अधिक स्थान ट्रैफिक के लिए उपलब्ध होगा। नीचे छह लेन और ऊपर चार लेन की सुविधा मिलने से चार दशक तक ट्रैफिक का दबाव कम रहेगा।
दुर्घटना कम होने के साथ ईंधन की बचत, पर्यावरण संरक्षण व समय की बचत भी होगी।
कॉरिडोर से शहरों के भीतर और बाहर जाने वाले ट्रैफिक को अलग-अलग किया जा सकेगा। बिना सिग्नल बाधा के तेज और सुगम आवागमन होगा।
जाम की समस्या से भी राहत मिलेगी। कम दूरी वाले वाहन नीचे और लंबी दूरी वाले वाहन ऊपर से गुजर सकेंगे।
संबंधित समाचार

नेपाल में फिर आई अचानक बाढ़:3 पुल बहे; कई घरों में घुसा पानी, लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील

देशभर में शक्ति की आराधना का शंखनाद ‘अंगना पधारो महारानी’:आया सनातन संस्कृति का नौ दिवसीय महापर्व; नवरात्रि से जागी भारत की आध्यत्मिक चेतना

टोल प्लाजा के पास चलती कार में लगी भीषण आग:वाहन में सवार लोग बाल-बाल बचे

सुप्रीम कोर्ट की सख्ती:शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को हिरासत में न लें

मेट्रो सेवा और इंटरनेट बाधित करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त:सरकार से मांगा जवाब

लकड़ी तस्करी पर वन विभाग सख्त:रोज बदलेगी अधिकारियों की ड्यूटी; बॉडी कैमरों से होगी निगरानी

देखिए वीडियो, मैच से पहले बाबा की शरण में पहुंचे कोच:बोले; देश और टीम पर बनी रहे कृपा

गांजे की अवैध खेती पर बड़ी कार्रवाई:दो खेतों से हजारों किलो किया जब्त; चार थानों की टीम ने दी दबिश

एयरपोर्ट पर हमला:12 लोगों की मौत; 300 से ज्यादा घायल, कई एयरलाइंस ने उड़ानें रोकीं

आज महामुकाबला:सीरीज में बढ़त के लिए मैच अहम; स्टेडियम के आसपास ट्रैफिक डायवर्ट, इतने पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन:रातभर सड़क पर बैठे युवा; बोले- मांग पूरी होने तक नहीं हटेंगे, रखी ये 5 मांगें

मेस का खाना खाने से 40 छात्र बीमार:उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद अस्पताल में कराया भर्ती; कन्या हॉस्टल के खाने में भी मिली इल्लियां

23 घंटे हिरासत में रहने के बाद CJP के 3 नेता रिहा:50 हजार का बेल बॉन्ड भरा; कोर्ट ने रखी ये शर्त

डिलीवरी के बाद महिला की मौत:परिजनों ने अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप; पोस्टमार्टम के लिए लगाने पड़े तीन थानों के चक्कर

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!