प्रतिष्ठित कॉलेज के चुनाव: नामांकन जांच पूरी; आज आपत्तियों पर सुनवाई, राजघराना श्रेणी में दो फॉर्म निरस्त, न्यू डोनर में मुकाबला तय
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रतिष्ठित डेली कॉलेज के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स चुनाव को लेकर प्रक्रिया अब निर्णायक चरण में पहुंच गई है। शनिवार को नामांकन पत्रों की विस्तृत जांच के बाद फाउंडर डोनर (राजघराना) श्रेणी में चार में से दो उम्मीदवारों के नामांकन निरस्त कर दिए गए, जबकि न्यू डोनर श्रेणी में एक प्रत्याशी ने नाम वापस ले लिया। अब 3 मई को निरस्त नामांकन और आपत्तियों पर सुनवाई के बाद अंतिम सूची जारी की जाएगी।
चुनाव अधिकारी ने की जांच, जारी हुआ आदेश
चुनाव अधिकारी, सेवानिवृत्त जस्टिस सुशील कुमार गुप्ता ने शनिवार को सभी नामांकन पत्रों की बारीकी से जांच की। जांच के बाद जिन नामांकन पत्रों को निरस्त किया गया, उनके कारणों सहित विस्तृत आदेश भी जारी किया गया।
राजघराना (फाउंडर डोनर) श्रेणी में क्या हुआ
इस श्रेणी में कुल चार उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था। जांच के बाद विक्रमसिंह पंवार (देवास महाराजा) नामांकन स्वीकार, प्रियव्रत सिंह खींची नामांकन स्वीकार, ठाकुर नरेंद्र सिंह बिडवाल नामांकन निरस्त और अनिरुद्ध प्रताप सिंह का नामांकन निरस्त।
निरस्तीकरण के कारण
ठाकुर नरेंद्र सिंह बिडवाल के नामांकन पत्र में कई तरह की विसंगतियां पाई गईं। उनके आधार कार्ड में दर्ज नाम और नामांकन पत्र में अंतर मिला, जिसे गंभीर त्रुटि माना गया। वहीं, अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने अपना नामांकन स्वयं जमा नहीं किया था और उनके प्राधिकार पत्र भी अधूरे पाए गए। दोनों निरस्त उम्मीदवारों को 3 मई को सुनवाई में अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया है। इसके बाद ही तय होगा कि इस श्रेणी में अंतिम रूप से कितने उम्मीदवार चुनाव मैदान में रहेंगे।
न्यू डोनर श्रेणी में मुकाबला तय
न्यू डोनर श्रेणी में कुल सात नामांकन दाखिल हुए थे। जांच में सभी नामांकन सही पाए गए, लेकिन गुरमीत सिंह भाटिया ने अपना नाम वापस ले लिया। अब इस श्रेणी में छह उम्मीदवार शेष हैं। इनमें राजेश अग्रवाल, हरपाल सिंह भाटिया, जयेश पटेल, संदीप पारिख, नीरज देसाई और मनवीर सिंह बियास हैं। इनमें से एक उम्मीदवार का निर्वाचन होना है, इसलिए फिलहाल यही श्रेणी चुनाव के लिए मुख्य मुकाबले के रूप में उभर रही है।
तकनीकी खामियां भी आईं सामने
नामांकन जांच के दौरान कुछ फॉर्म में टाइपिंग मिस्टेक, ओवरराइटिंग जैसी सामान्य तकनीकी त्रुटियां भी सामने आईं। मनवीर सिंह बियास के मामले में रजिस्टर पर हस्ताक्षर नहीं मिलने से उनकी उपस्थिति पर संदेह हुआ, लेकिन बाद में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी मौजूदगी की पुष्टि कर दी गई।
आज होगी अहम सुनवाई
निरस्त नामांकन पत्रों और दर्ज आपत्तियों पर सुनवाई 3 मई को दोपहर 3 बजे निर्धारित की गई है। सुनवाई के बाद अंतिम उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी। फिलहाल स्थिति यह संकेत दे रही है कि न्यू डोनर श्रेणी में चुनाव लगभग तय है, जबकि राजघराना श्रेणी का अंतिम फैसला सुनवाई के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!