वृद्ध मां को सड़क पर घसीटा, थप्पड़ मारे: शराब के नशे में बेटे की करतूत का वीडियो सामने आया; पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
रांझी के अशोक बिहार कॉलोनी में एक बेटे द्वारा अपनी 75 वर्षीय मां से मारपीट कर उसे सड़क पर घसीटने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसे पड़ोसियों ने पुलिस को सौंपा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि आरोपी अक्सर शराब के नशे में बुजुर्ग मां के साथ मारपीट करता है।
पड़ोसी सोमेश सोनी के मुताबिक शनिवार को आरोपी शराब के नशे में घर पहुंचा और मां के साथ मारपीट करने लगा। इसके बाद उसने बुजुर्ग महिला को घसीटते हुए सड़क पर ला दिया और वहां भी थप्पड़ मारे। घटना देख आसपास के लोगों ने विरोध किया और वीडियो बना लिया।
पड़ोसियों ने सौंपा पुलिस को वीडियो
स्थानीय लोगों का आरोप है कि आरोपी पहले भी कई बार मां के साथ मारपीट कर चुका है। उसे समझाने पर वह पड़ोसियों से भी गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देता है। लोगों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ पहले रांझी थाने में शिकायत भी की गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने से उसका हौसला बढ़ता गया।
घटना के बाद पड़ोसियों ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और वीडियो पुलिस को सौंपकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
सीएसपी सतीष साहू ने बताया कि वीडियो उनके संज्ञान में आया है। पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है और आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

DRI की बड़ी कार्रवाई:बस में बैठने से पहले पकड़ाई नाइजीरियाई महिला; करोड़ों की ड्रग्स की जब्त

निर्माणाधीन मकान में तराई करने के दौरान हादसा:हेड कांस्टेबल की पत्नी की मौत; दूसरी मंजिल से गिरी

लाखों रुपए के नोटों से सजा बप्पा का पंडाल:अनोखा शृंगार बना आकर्षण का केंद्र; दर्शन को उमड़ी भीड़

दूसरी मंजिल से नीचे गिरी लिफ्ट:इतने घायल; पंजाब से आए छह मेहमान भी हादसे का शिकार

अफजल ने सौरभ बनकर की दोस्ती:जाल में फंसाकर लंबे समय तक दुष्कर्म करता रहा जिहादी; कई लड़कियों को बनाया शिकार

डेढ़ साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप:पड़ोसी गिरफ्तार; कोर्ट ने भेजा जेल

जैन समाज के कार्यक्रम में शामिल होंगे लोकसभा अध्यक्ष:तीन घंटे रहेंगे शहर में; रात में लौटेंगे राजधानी

दो हजार ट्रकों के थमे पहिए:4 लाख के जुर्माने के विरोध में हड़ताल; आज रात चक्का जाम की चेतावनी

मिठाई के पैकेट में मिले रेंगते कीड़े:कस्टमर ने फूड विभाग से की शिकायत; टीम ने लिए सैंपल

कैबिनेट बैठक में नहीं पहुंचे मंत्री:वर्चुअली हुए शामिल; महिला पार्षद पर टिप्पणी के बाद फिर चर्चा में

जिम से लौटते समय छात्र पर हमला:बेल्ट से पीटा; बचाने आए दोस्त को भी लात-घूंसे मारे, 3 को हिरासत में लिया

देखिए वीडियो:केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम में हंगामा; काले झंडे दिखाकर नारेबाजी, लात-घूंसे और कुर्सियां चलीं, मंच से बोले- ‘हमें अपना काम करने दो’

आज नो कार डे:लोक परिवहन, साइकिल से अथवा पैदल चलने की लोगों से अपील

संध्या यादव मेरी बेटी जैसी:महिला पार्षद पर की टिप्पणी पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जताया खेद

कांग्रेस विधायक की सदस्यता को हाईकोर्ट में चुनौती:FIR छिपाने का आरोप; याचिका पर सुनवाई से तय होगी आगे की स्थिति

रीवा जिले को शीघ्र मिलेगा नर्मदा जल:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

बप्पा संग भक्ति का उत्सव:विघ्नहर्ता के अलौकिक दर्शन

नाबालिग से गैंगरेप:एक आरोपी एनकाउंटर में गिरफ्तार; पुलिस की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी गोली

इंदौर में 'छात्रों की गूंज' बनाम 'सेवा संकल्प':मालवा के युवा वोट पर दोनों दलों की नजर

पीली गैंग की गुंडागर्दी:पिता के सामने बीमार बेटे पर की बर्बरता; दुकान का समान फेंका
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!