धार्मिक यात्रा से लौटते समय बुजुर्ग दंपती लापता: क्या इस कारण यात्रियों के समूह से हो गए अलग; तीन दल कर रहे तलाश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रुद्रप्रयाग।
केदारनाथ धाम से लौटते समय मध्य प्रदेश के रीवा निवासी एक बुजुर्ग दंपती लापता हो गए हैं। खराब मौसम के चलते रास्ता बदलने के बाद दोनों यात्रियों के समूह से अलग हो गए, जिसके बाद उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। घटना के बाद प्रशासन, पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
लापता दंपती की पहचान अखिलेश तिवारी (60) और उनकी पत्नी सत्यवती तिवारी (60) के रूप में हुई है। दोनों बुधवार सुबह करीब 9 बजे केदारनाथ धाम से नीचे की ओर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि शुरुआत में वे अन्य यात्रियों के साथ ही चल रहे थे, लेकिन मौसम खराब होने के कारण उन्होंने वैकल्पिक रास्ता अपनाया और इसी दौरान वे भटक गए।
देर शाम तक नहीं मिला कोई सुराग
साथ में यात्रा कर रहे लोगों ने काफी देर तक दोनों की तलाश की, लेकिन जब उनका कोई पता नहीं चला तो प्रशासन और पुलिस को सूचना दी गई। देर शाम तक भी दोनों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिलने पर परिजनों और प्रशासन की चिंता बढ़ गई।
प्रशासन ने बढ़ाई सतर्कता
जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र रुद्रप्रयाग ने यात्रा मार्ग पर तैनात सभी सेक्टर अधिकारियों को अलर्ट रहने और दंपती की तलाश तेज करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने स्थानीय लोगों, यात्रियों और संबंधित विभागों से भी सहयोग की अपील की है।
गौरीकुंड तक चल रही तलाश
कोतवाली प्रभारी सोनप्रयाग राकेंद्र सिंह कठेत ने बताया कि बुजुर्ग दंपती की तलाश लगातार जारी है। केदारनाथ पैदल मार्ग से लेकर गौरीकुंड क्षेत्र तक सघन सर्चिंग की जा रही है। पुलिस और राहत दल संभावित मार्गों पर जांच कर रहे हैं।
मौसम बना चुनौती
पर्वतीय क्षेत्र में लगातार बदलते मौसम और बारिश के कारण रेस्क्यू टीमों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन ने यात्रियों से मौसम खराब होने पर समूह से अलग न होने और निर्धारित मार्ग का ही उपयोग करने की अपील की है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!