बड़े भाई ने की छोटे भाई की हत्या: सिर और चेहरे पर किए कई वार; इस वजह से दिया वारदात को अंजाम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, आलीराजपुर।
उदयगढ़ थाना क्षेत्र में हुए अंधे हत्याकांड का पुलिस ने महज चार दिनों में खुलासा कर दिया है। जिस युवक ने अपने छोटे भाई की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, वही उसका कातिल निकला। पारिवारिक ईर्ष्या और मनमुटाव ने बड़े भाई को इस हद तक पहुंचा दिया कि उसने अपने ही भाई को मौत के घाट उतार दिया।
खून से लथपथ शव मिला था
यह मामला ग्राम बड़ी उत्ती के बिलवाल फलिया का है, जहां 17 मई की सुबह खेत में बने ठिकाने पर आम के पेड़ के नीचे खाट पर 19 वर्षीय पातलिया उर्फ प्रकाश का खून से लथपथ शव मिला था। युवक के चेहरे, सिर और कान के पास गंभीर चोटों के निशान थे। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई थी।
बड़े भाई ने ही दी थी जानकारी
मृतक के बड़े भाई कालू पिता भंवरसिंह बिलवाल ने ही थाने पहुंचकर पुलिस को बताया था कि रात में वह ढाबे पर खाना खाने गया था और वापस आने पर छोटा भाई घर पर नहीं मिला। बाद में खेत पर तलाश करने पहुंचा तो भाई मृत अवस्था में पड़ा मिला। पुलिस ने उसकी शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
आसपास के लोगों से पूछताछ की
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। एसडीओपी जोबट रवीन्द्र राठी की निगरानी में उदयगढ़, जोबट और बोरी थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से जांच शुरू की। घटनास्थल का वैज्ञानिक तरीके से निरीक्षण किया गया और परिवार के सदस्यों सहित आसपास के लोगों से पूछताछ की गई।
कालू के बयान में कई विरोधाभास नजर आए
जांच के दौरान पुलिस को फरियादी कालू के बयान में कई विरोधाभास नजर आए। पूछताछ में वह बार-बार अपनी कहानी बदलता रहा, जिससे पुलिस का शक गहराता गया। आखिरकार सख्त और मनोवैज्ञानिक पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
छोटे भाई को अधिक महत्व दिया जाता था
आरोपी ने पुलिस को बताया कि परिवार में छोटे भाई को अधिक महत्व दिया जाता था। इसी बात को लेकर वह लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान और नाराज था। कुछ समय पहले दोनों भाइयों के बीच मोटरसाइकिल को लेकर विवाद भी हुआ था। इसी रंजिश ने हत्या की साजिश का रूप ले लिया।
सिर और चेहरे पर कई वार किए
घटना वाली रात कालू अपने छोटे भाई को खेत पर ले गया, जहां उसने उसे शराब पिलाई। जब प्रकाश नशे में बेसुध हो गया तो आरोपी ने पत्थरों से उसके सिर और चेहरे पर कई वार किए। गंभीर चोटों के कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी
हत्या के बाद आरोपी ने खुद को बचाने के लिए पूरी कहानी रची और अगले दिन थाने पहुंचकर अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। हालांकि पुलिस की बारीकी से की गई जांच, तकनीकी साक्ष्य और लगातार पूछताछ ने उसकी साजिश का पर्दाफाश कर दिया।
आरोपी को भेजा जेल
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया खून लगा पत्थर और घटना के समय पहना गया रक्तरंजित शर्ट बरामद कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
इनकी रही अहम भूमिका
पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में उदयगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक ब्रजभूषण हीरवे, जोबट थाना प्रभारी विजय वास्कले, बोरी थाना प्रभारी नेपालसिंह चौहान समेत पूरी टीम की अहम भूमिका रही। लगातार चार दिनों तक चली जांच के बाद पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा किया।
संबंधित समाचार

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग:एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक को भेजा अभ्यावेदन

एयरपोर्ट पर लव जिहाद की शिकायत के बाद कार्रवाई:युवती समेत तीन को रोका; इस शहर जा रहे थे दो युवक

नो-एंट्री में नोट लेकर चल रहा एंट्री का खेल:डायल-112 को पैसे देकर घुसा लोडिंग वाहन; चालक ने कारोबारी को भी रिश्वत की पेशकश की

20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए मिलावटखोरों पर की कार्रवाई:खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कई प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण; जांच के लिए नमूने भोपाल भेजे

सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर रिटायर्ड प्रिंसिपल से लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर किया वॉट्सएप वीडियो कॉल

न्यू गौरी नगर में रिमूवल कार्रवाई:एक दिन पहले रात के विरोध और हंगामे के बाद टला बुलडोजर एक्शन

वन विभाग के भ्रष्ट ससुर-दामाद की जोड़ी करती है सौदेबाजी:खुलासा फर्स्ट की खबर का असर

देखिए वीडियो, नदी में नाव पलटी:इतने बच्चों की मौत; मृतकों में एक ही परिवार की इतनी बच्चियां

दागदार कर रहे हैं मुख्यमंत्री की छवि:कार्यपालन यंत्री और ठेका कंपनी के प्रबंधक पर आरोप

हो गया दूध-पानी अलग-अलग:क्रोधित-कुपित ‘शिव’ के ‘गण’ निकले वनभूमि के कब्जेदार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!